Homeउत्तर प्रदेशऔरैयाAuraiya News: अछल्दा पुलिस ने दो फर्जी विजिलेंस अधिकारी को किया गिरफ्तार

Auraiya News: अछल्दा पुलिस ने दो फर्जी विजिलेंस अधिकारी को किया गिरफ्तार

Auraiya News: औरैया जिले के अछल्दा थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने फर्जी विजिलेंस अधिकारी बनकर लोगों को मुकदमे में फंसाने की धमकी देकर रंगदारी वसूलने वाले दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के दोनों अभियुक्तों को थाना क्षेत्र के तुर्कपुर बंबा पुलिया से गिरफ्तार किया है। अभियुक्तों की पहचान अमन उर्फ सोनू पुत्र संतोष कुमार तथा गुलशन पुत्र रामवरण निवासी अनुधतपुर थाना कुदरकोट जनपद औरैया के रूप में हुई है।

इस संबंध में थाना अछल्दा पर मु०अ०सं० 251/25 धारा 204/308(5)/318(4)/317(2) बीएसएस के तहत मुकदमा दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया कि अभियुक्तों के खिलाफ विधिक कार्रवाई प्रचलित है और मामले की गहन जांच की जा रही है।

MiH News
MiH Newshttp://mihnews.com
MiH News का मुख्य उद्देश्य है आप लोगो तक ताज़ा जानकारी को सबसे तेज और सबसे पहले पहुँचाना है। हम तेज़ और सटीक समाचार प्रदान करने के लिए जाने जाते हैं।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular