Homeउत्तर प्रदेशपेड़ से लटका मिला 50 वर्षीय किसान का शव, जांच में जुटी...

पेड़ से लटका मिला 50 वर्षीय किसान का शव, जांच में जुटी पुलिस

38418

जसवंतनगर (संवाददाता : पंकज राठौर) इटावा। क्षेत्र के ग्राम मलाजनी में शनिवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब 50 वर्षीय संतोष पाल पुत्र रामगोपाल का शव खेत के पास बकाइन के पेड़ से लटका मिला। सूचना मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट गई और पुलिस को घटना की जानकारी दी गई।

बताया गया कि संतोष पाल सुबह घर से खेत पर जाने की बात कहकर निकले थे। काफी देर तक वापस न लौटने पर परिजन और ग्रामीण उन्हें तलाशते हुए खेत की ओर पहुंचे, जहां उनका शव पेड़ से फंदे पर लटका मिला। घटना से परिवार में कोहराम मच गया।
ग्रामीणों के अनुसार संतोष की पत्नी का पहले ही निधन हो चुका था और उनकी कोई संतान नहीं थी। वह अपने छोटे भाई के परिवार के साथ रह रहे थे।

सूचना पर पहुंचे उपनिरीक्षक ललित चतुर्वेदी ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को नीचे उतरवाया और पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि मौत के कारणों की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

Pankaj Rathaur
Pankaj Rathaurhttps://mihnews.com/
जमीन से जुड़ी रिपोर्टिंग में विश्वास रखने और सामाजिक मुद्दों से जुडी खबरे.
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular