
जसवंतनगर (संवाददाता : पंकज राठौर)। क्षेत्र के ग्राम परसौआ में मंगलवार को उस समय सनसनी फैल गई जब एक युवक का शव उसकी ही परचूनी की दुकान में फंदे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार परसौआ निवासी विनय कुमार (33) पुत्र रमेश चंद्र गांव में ही परचूनी की दुकान चलाते थे। परिजनों के मुताबिक वह शराब पीने का आदी था बताया गया है कि देर रात विनय दुकान में ही रुका हुआ थाऔर दुकान के अंदर देशी शराब के खाली आधा दर्जन से ज्यादा पौआ पड़े मिले सुबह जब काफी देर तक दुकान नहीं खुली तो परिजनों और ग्रामीणों को संदेह हुआ।
अंदर जाकर देखा तो विनय का शव फंदे से लटका मिला। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। मृतक अपने पीछे दो मासूम बेटे—अवजीत कुमार (10) और अंशुल (6)—को छोड़ गया है। पत्नी सुनीता व परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। थानाध्यक्ष कमल भाटी का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, हालांकि अन्य बिंदुओं पर भी जांच की जा रही है।

