
Gold Silver Price Today: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज अपना नौवां बजट पेश करने वाली हैं. लेकिन बजट से पहले भारतीय सर्राफा बाजार में भारी गिरावट देखने को मिल रही है। रविवार सुबह सोने की कीमतों में 12 हजार रुपये से ज्यादा की गिरावट देखने को मिली है। वहीं चांदी का भाव 26 हजार रुपये प्रति किग्रा से ज्यादा गिरावट देखने को मिली है।
MCX पर भी सोने-चांदी की कीमतों में भारी गिरावट
बजट से पहले मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी एमसीएक्स पर भी सोने चांदी की कीमतों में भारी गिरावट देखने को मिल रही है। यहां सोना 13,710 रुपये यानी 9 प्रतिशत गिरावट के साथ 138,635 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। जबकि चांदी का भाव 26,273 रुपये यानी 9 फीसदी टूटकर 265,652 रुपये प्रति किग्रा पर आ गया है।
देश के प्रमुख शहरों में सोने-चांदी का भाव
दिल्ली में सोने के दाम (प्रति 10 ग्राम)
- 24 कैरेट – 1,60,730 रुपए
- 22 कैरेट – 1,47,350 रुपए
- 18 कैरेट – 1,20,590 रुपए
मुंबई में सोने के दाम (प्रति 10 ग्राम)
- 24 कैरेट – 1,60,580 रुपए
- 22 कैरेट – 1,47,200 रुपए
- 18 कैरेट – 1,20,440 रुपए
चेन्नई में सोने के दाम (प्रति 10 ग्राम)
- 24 कैरेट – 1,62,550 रुपए
- 22 कैरेट – 1,49,000 रुपए
- 18 कैरेट – 1,28,000 रुपए
अहमदाबाद में सोने के दाम (प्रति 10 ग्राम)
- 24 कैरेट – 1,60,630 रुपए
- 22 कैरेट – 1,47,250 रुपए
- 18 कैरेट – 1,20,490 रुपए

