
Gold Silver Price Today: सोने के भाव में सुबह भारी गिरावट के बाद दोपहर में कुछ वक्त के लिए सोने के रेट में तेजी देखी गई. 6 फरवरी को सुबह सोने की कीमत 3000 से ज्यादा की गिरावट के साथ खुली थी। सोने का भाव 401 रुपये गिरकर 155,050 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ है। वहीं चांदी का रेट भी 393 रुपये गिरकर 249,499 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर बंद हुआ।
आज 7 फरवरी 2026 को भारतीय सर्राफा बाजार में सोने की कीमतों में गिरावट का रुख बना हुआ है. भारत के प्रमुख शहरों में 22 कैरेट और 24 कैरेट सोने के आज के औसत भाव (प्रति 10 ग्राम) दिए गए हैं।
Gold Price Today
- दिल्ली (NCR): 153,860 रुपये
- मुंबई: 153,710 रुपये
- गाजियाबाद : 153,860 रुपये
- चेन्नई : 155,460 रुपये
- बेंगलुरु : 153,710 रुपये
- कोलकाता : 153,710 रुपये
- लखनऊ/जयपुर : 153,860 रुपये
बता दें कि ऊपर दिए गए भावों में GST (3%), मेकिंग चार्जेस और अन्य स्थानीय कर शामिल नहीं हैं।

