Homeउत्तर प्रदेशवामा सारथी उत्तर प्रदेश पुलिस फैमिली वेलफेयर एसोसिएशन का होली मिलन समारोह...

वामा सारथी उत्तर प्रदेश पुलिस फैमिली वेलफेयर एसोसिएशन का होली मिलन समारोह रंगों और उल्लास से सराबोर

43336

इटावा (संवाददाता : पंकज राठौर)। रिजर्व पुलिस लाइन परिसर में गुरुवार को वामा सारथी के तत्वावधान में होली मिलन समारोह का भव्य एवं गरिमामय आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व वामा सारथी की अध्यक्षा श्रीमती रीना श्रीवास्तव, धर्मपत्नी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने किया। समारोह में पुलिस परिवार के अधिकारी, रिक्रूट महिला आरक्षियां, कर्मचारी एवं उनके परिजन उत्साहपूर्वक शामिल हुए।

आयोजित इस समारोह में पूरा परिसर रंगों, उमंग और उत्साह से सराबोर नजर आया। आकर्षक सजावट और होली के पारंपरिक गीतों ने माहौल को आनंदमय बना दिया। कार्यक्रम की शुरुआत एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर शुभकामनाएं देने से हुई, जिसके बाद सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का दौर शुरू हुआ। महिला आरक्षियों और बच्चों ने होली गीतों पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत कर खूब तालियां बटोरीं।

43339

अपने संबोधन में श्रीमती रीना श्रीवास्तव ने कहा कि होली केवल रंगों का त्योहार नहीं, बल्कि आपसी प्रेम, सौहार्द और विश्वास का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि पुलिस परिवार दिन-रात समाज की सेवा में जुटा रहता है, ऐसे में ऐसे आयोजन आपसी संबंधों को सुदृढ़ करने का अवसर प्रदान करते हैं। उन्होंने महिला सशक्तिकरण और पारिवारिक मूल्यों को मजबूत करने पर भी बल दिया। अंत में सभी ने एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएं देते हुए संगठनात्मक एकता और पारिवारिक भावना को सुदृढ़ करने का संकल्प लिया।इस दौरान सीओ आयुषी सिंह, महिला थानानिरिक्षक निर्मला कुमारी आदि मौजूद रहे।

Pankaj Rathaur
Pankaj Rathaurhttps://mihnews.com/
जमीन से जुड़ी रिपोर्टिंग में विश्वास रखने और सामाजिक मुद्दों से जुडी खबरे.
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular