Homeसरकारी रिजल्टIndia Post GDS 2026: 10वीं युवाओं के लिए डाक विभाग में निकली...

India Post GDS 2026: 10वीं युवाओं के लिए डाक विभाग में निकली 28740 पदों पर भर्ती, बिना परीक्षा के होगा चयन

India Post GDS 2026

India Post GDS 2026: कक्षा 10वीं पास युवाओं के लिए सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा अवसर है। भारतीय डाक विभाग ने देशभर के ग्रामीण डाक सेवक (GDS) के 28,740 पदों को भरने के लिए भर्ती निकाली है। ग्रामीण डाक सेवक में ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है और आवेदन की अंतिम तारीख 14 फरवरी 2026 है।

India Post GDS 2026 Eligibility

  • ग्रामीण डाक सेवक भर्ती 2026 में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार भारतीय होना चाहिए।
  • उम्मीदवार ने किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास किया होना चाहिए। यह गणित एवं अंग्रेजी विषयों में पास होना चाहिए।
  • उम्मीदवार की कम से कम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष तक होनी चाहिए।
  • वहीं इस भर्ती के लिए उम्मीदवार को आरक्षित श्रेणी के हिसाब से आयु में नियमानुसार छूट भी मिलेगी।

India Post GDS 2026 Application Form

भारतीय डाक विभाग के इस भर्ती का फॉर्म उम्मीदवार ऑनलाइन माध्यम से भर सकते है।

  • भारतीय डाक विभाग में आवेदन करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट indiapostgdsonline.gov.in पर विजिट करे।
  • अब वेबसाइट का मुख्यपेज खुलेगा, जिसमें Registration for GDS Online Engagement से संबंधित Click Here लिंक पर क्लिक करना है।
  • जिसके बाद नए पेज पर Click Here to Register/Apply पर क्लिक करना है।
  • अब New Candidate Registration पर क्लिक करना है, और सभी जानकारी को भरना है।
  • अब आवेदन शुल्क को ऑनलाइन माध्यम से भुगतान करना है।
  • जिसके बाद फॉर्म का प्रिंट आउट निकाल लेना है।

India Post GDS 2026 Fees

भारतीय डाक विभाग की इस भर्ती में आवेदन करने वाले जनरल, ओबीसी वर्ग के उम्मीदवार को आवेदन शुल्क के रूप में 100 रुपया को जमा करना होगा। वहीं एससी, एसटी, दिव्यांग वर्ग से आने वाले उम्मीदवार को निशुल्क फॉर्म को भर सकते हैं।

MiH News
MiH Newshttp://mihnews.com
MiH News का मुख्य उद्देश्य है आप लोगो तक ताज़ा जानकारी को सबसे तेज और सबसे पहले पहुँचाना है। हम तेज़ और सटीक समाचार प्रदान करने के लिए जाने जाते हैं।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular