Homeउत्तर प्रदेशचौराहे पर चला सघन चेकिंग अभियान, दो दर्जन वाहनों के काटे गये...

चौराहे पर चला सघन चेकिंग अभियान, दो दर्जन वाहनों के काटे गये चालान, पटाखा छोड़ने वाली बुलेट सीज

34455

जसवंतनगर, संवाददाता : पंकज राठौर। रविवार शाम राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित बड़े चौराहे पर पुलिस ने सघन चेकिंग अभियान चलाया। सीओ आयुषी सिंह के नेतृत्व में थानाध्यक्ष कमल भाटी, कस्बा इंचार्ज मनीष कुमार, उपनिरीक्षक शुभम वर्मा समेत एक दर्जन कांस्टेबल व 20 महिला आरक्षियों की टीम ने कार्रवाई की। अभियान के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले करीब दो दर्जन बाइक व ऑटो चालकों के चालान किए गए। काली फिल्म चढ़ी एक थार वाहन को रोककर उसकी काली फिल्म उतरवाई गई। वहीं तेज आवाज में पटाखा छोड़ने वाली बुलेट मोटरसाइकिल को सीज कर दिया गया।

34458

पुलिस ने चेकिंग के साथ ही नगर क्षेत्र में फ्लैग मार्च भी किया। इस दौरान बाजार व मुख्य मार्गों पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। महिला आरक्षियों ने राह चल रही महिलाओं से संवाद कर सुरक्षा संबंधी जानकारी ली और उन्हें हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी।
इसके अलावा अतिक्रमण के खिलाफ भी कार्रवाई की गई। दुकान के बाहर सामान रखकर मार्ग अवरुद्ध करने वाले दुकानदारों को चेतावनी देते हुए सामान हटवाया गया। सीओ ने बताया कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने और यातायात व्यवस्था सुदृढ़ करने के लिए आगे भी इस तरह के अभियान जारी रहेंगे। पुलिस की कार्रवाई से वाहन चालकों में हड़कंप की स्थिति रही।

Pankaj Rathaur
Pankaj Rathaurhttps://mihnews.com/
जमीन से जुड़ी रिपोर्टिंग में विश्वास रखने और सामाजिक मुद्दों से जुडी खबरे.
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular