
जसवंतनगर, (संवाददाता : पंकज राठौर) इटावा। चकबंदी आयुक्त महोदय लखनऊ के निर्देशानुसार बलैयापुर, परगना व तहसील क्षेत्र में जन चौपाल का आयोजन किया गया। जन चौपाल की अध्यक्षता बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी इटावा द्वारा की गई। जन चौपाल में किसानों की चकबंदी से संबंधित समस्याओं को गंभीरता से सुना गया तथा कई मामलों का मौके पर ही त्वरित निस्तारण किया गया।
शेष समस्याओं के शीघ्र समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए। इस अवसर पर चकबंदी अधिकारी एवं सहायक चकबंदी अधिकारी को निर्देशित किया गया कि ग्राम में चकबंदी से जुड़ी सभी समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर जल्द से जल्द निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, जिससे किसानों को राहत मिल सके।
जन चौपाल में रवि प्रकाश श्रीवास्तव बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी इटावा, संकटा प्रसाद चकबंदी अधिकारी इटावा, अखिलेश कुमार सिंह सहायक चकबंदी अधिकारी इटावा, कमल सिंह चकबंदीकर्ता, कौशलेंद्र सिंह चकबंदी लेखपाल, गौरव यादव चकबंदी लेखपाल, ग्राम प्रधान सहित अन्य कृषकगण उपस्थित रहे।

