आज कई राशियों में साझेदारी व स्वास्थ्य संबंधी चुनौतियां, अनावश्यक खर्च व यात्रा में सावधानी बरतें। धन की वर्षा और बुजुर्गों का आशीर्वाद कुछ राशियों को मिलेगा।
मेष राशि: स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम, संतान का भरपूर सहयोग और व्यापार भी अच्छा है।
वृषभ राशि: थोड़ी खर्च की अधिकता बढ़ेगी, मन परेशान रहेगा। कोई बड़ी परेशानी नहीं। व्यापार भी अच्छा रहेगा।
मिथुन राशि: आय के नवीन स्तोत्र बनेंगे। यात्रा के योग बनेंगे। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार अद्भुत रहेगा।
कर्क राशि: कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगी। प्रेम, संतान थोड़ा मध्यम। व्यापार बहुत अच्छा।
सिंह राशि: भाग्य साथ देगा। यात्रा का योग बनेगा। धर्म-कर्म में हिस्सा लेंगे।
कन्या राशि: परिस्थितियां प्रतिकूल रहेगी। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। चोट-चपेट लग सकती है।
तुला राशि: जीवनसाथी का सानिध्य मिलेगा। नौकरी-चाकरी की स्थिति अच्छी होगी। छुट्टी सा महसूस करेंगे। रंगीन बने रहेंगे।
वृश्चिक राशि: शत्रुओं पर दबदबा कायम रहेगा। बुजुर्गों का आर्शीवाद मिलेगा। स्वास्थ्य मध्यम। व्यापार अच्छा रहेगा।
धनु राशि: विद्यार्थियों के लिए अच्छा समय है। स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेम, संतान भी ठीक-ठाक। व्यापार भी अच्छा है।
मकर राशि: गृह कलह के संकेत बन रहे हैं। भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी का अवसर मिलेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
कुंभ राशि: रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। व्यावसायिक सफलता मिलेगी। अपनों का साथ होगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा।
मीन राशि: स्वास्थ्य में सुधार मिलेगा। प्रेम, संतान का भरपूर सहयोग। निवेश फंड में बढ़ोतरी होगी।



