Homeन्यूज़ट्यूशन टीचर ने 13 साल की छात्रा को एक्स्ट्रा क्लास के बहाने...

ट्यूशन टीचर ने 13 साल की छात्रा को एक्स्ट्रा क्लास के बहाने बुलाकर किया रेप, प्रेग्नेंट हुई बच्ची तो खुली पोल

30028

गुजरात के भरूच जिले से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है. यहां एक 63 साल के बुजुर्ग टीचर ने अपनी ही 13 साल की छात्रा के साथ रेप किया. इस घिनौनी करतूत का खुलासा तब हुआ जब मासूम छात्रा गर्भवती हुई, फिलहाल पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया है।

क्या है पूरा मामला?

यह पूरा मामला भरूच के अंकलेश्वर तहसील का बताया जा रहा है, पीड़ित बच्ची पिछले कुछ समय से 63 वर्षीय आरोपी टीचर के पास ट्यूशन पढ़ने जा रही थी। आरोपी शिक्षक ने पढ़ाई के बहाने मासूम का भरोसा जीता और फिर रविवार को एक्स्ट्रा क्लास के नाम पर उसे अकेले बुलाना शुरू कर दिया। इसी दौरान उसने बच्ची के साथ कई बार गलत काम किया।

आरोप है कि आरोपी ने बच्ची को डरा-धमका कर चुप करा दिया था। उसने छात्रा को किसी को कुछ भी बताने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी थी। डर के मारे बच्ची काफी समय तक खामोश रही लेकिन उसकी तबीयत बिगड़ने पर सच्चाई सामने आ गई हैं।

डॉक्टर की जांच में हुआ खुलासा

जब बच्ची को लगातार पेट में दर्द रहने लगा तो परिजन उसे डॉक्टर के पास ले गए। महिला डॉक्टर ने जब जांच की तो रिपोर्ट देखकर सब दंग रह गए। मासूम करीब डेढ़ महीने की प्रेग्नेंट थी, परिजनों के बार-बार पूछने पर छात्रा फूट-फूट कर रोने लगी और टीचर की पूरी करतूत बयां कर दी।

पुलिस की कार्रवाई

बच्ची की मां की शिकायत पर अंकलेश्वर बी-डिवीजन पुलिस ने तुरंत एक्शन लिया है, पुलिस ने आरोपी टीचर के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। उसे हिरासत में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

MiH News
MiH Newshttp://mihnews.com
MiH News का मुख्य उद्देश्य है आप लोगो तक ताज़ा जानकारी को सबसे तेज और सबसे पहले पहुँचाना है। हम तेज़ और सटीक समाचार प्रदान करने के लिए जाने जाते हैं।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular