Homeउत्तर प्रदेशनहर किनारे मिली चप्पल,14 वर्षीय बालिका लापता। एसडीआरएफ ने शुरू किया सर्च...

नहर किनारे मिली चप्पल,14 वर्षीय बालिका लापता। एसडीआरएफ ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन

34465

जसवंतनगर (संवाददाता : पंकज राठौर) इटावा। वैदपुरा थाना क्षेत्र के नगला वंशी गांव की 14 वर्षीय बालिका संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। नहर किनारे उसकी चप्पल मिलने से परिजनों की चिंता और बढ़ गई है। आशंका जताई जा रही है कि बालिका ने नहर में छलांग लगा दी हो। सूचना पर प्रशासन ने एसडीआरएफ की टीम को बुलाकर सर्च ऑपरेशन शुरू करा दिया है।

जानकारी के अनुसार मोहिनी पुत्री आकाश बाबू शनिवार शाम करीब साढ़े छह बजे घर से बिना बताए कहीं चली गई थी। देर रात तक वापस न लौटने पर परिजनों ने आसपास के इलाकों में काफी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। इसके बाद परिजन वैदपुरा थाने पहुंचे और सूचना दी।
तलाश के दौरान जब परिजन नगला वंशी की ओर नहर किनारे पहुंचे तो वहां मोहिनी की चप्पल रखी मिली। इससे अनहोनी की आशंका गहरा गई। सूचना मिलते ही सीओ सैफई केपी सिंह, थानाध्यक्ष वैदपुरा नागेंद्र सिंह और थानाध्यक्ष जसवंतनगर कमल भाटी बलरई पुलिस सहित मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। गंभीर स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने एसडीआरएफ यूपी टीम को बुलाया। टीम ने नहर में गोताखोरों की मदद से सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है।

मोहिनी अपने दादा चतुर सिंह और दादी राजेंद्ररी देवी के साथ रहती थी। उसके दो अन्य भाई-बहन भी हैं। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। समाचार लिखे जाने तक बालिका का कोई सुराग नहीं लग सका था। थानाध्यक्ष नागेंद्र चौधरी ने बताया कि पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच जारी है।

Pankaj Rathaur
Pankaj Rathaurhttps://mihnews.com/
जमीन से जुड़ी रिपोर्टिंग में विश्वास रखने और सामाजिक मुद्दों से जुडी खबरे.
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular