
औरैया के थाना अछल्दा पुलिस ने पांच बकरी चोरों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। आरोपियों के पास से चोरी की पांच बकरियां, एक अवैध .315 बोर का तमंचा, दो जिंदा कारतूस और दो हजार रुपये नकद बरामद किए गए हैं। यह गिरफ्तारी 22 फरवरी 2026 को कमारा नहर पुल के पास से की गई।
पुलिस अधीक्षक औरैया के निर्देश पर, अपर पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व एवं क्षेत्राधिकारी बिधूना के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक अछल्दा द्वारा गठित टीम ने यह कार्रवाई की। उपनिरीक्षक राजेंद्र प्रसाद और उपनिरीक्षक राशिद हुसैन ने मय पुलिस बल के साथ अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत आरोपियों को दबोचा। पुलिस के अनुसार, अभियुक्त दिन में व्यापारी बनकर गांवों में घूमते थे और रेकी करते थे। रात के समय सुनसान जगहों से बकरियां चोरी कर फरार हो जाते थे।
इस मामले में थाना अछल्दा में मु0अ0सं0 28/26 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। साथ ही मु0अ0सं0 19/26 धारा 305A/317(2) बीएनएस के तहत भी कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान नीरज तिवारी (35), सान मोहम्मद (35), शहादत खां (24), अकील (28) और सोएब आलम (26) के रूप में हुई है। पुलिस द्वारा सभी के खिलाफ नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

