Homeउत्तर प्रदेशचौ. सुघर सिंह फार्मेसी कॉलेज के छात्रों का उत्कृष्ट प्रदर्शन, सेमेस्टर परिणामों...

चौ. सुघर सिंह फार्मेसी कॉलेज के छात्रों का उत्कृष्ट प्रदर्शन, सेमेस्टर परिणामों में मारी बाजी

41159
फोटो :- टॉपर छात्रों के डॉ0प्रदीप व अन्य।

जसवंतनगर (संवाददाता : पंकज राठौर)। डॉ. ए.पी.जे.अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय द्वारा घोषित तृतीय, पंचम एवं सप्तम सेमेस्टर के परीक्षा परिणामों में चौ. सुघर सिंह फार्मेसी कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर संस्थान का नाम रोशन किया है। परिणाम घोषित होते ही कॉलेज परिसर में खुशी की लहर दौड़ गई।

तृतीय सेमेस्टर में प्रियंका ने 80.1 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि अभिनव 79.4 प्रतिशत अंकों के साथ द्वितीय स्थान पर रहे। पंचम सेमेस्टर में नमन शाक्य ने 79.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। खुशी शर्मा ने 78.93 प्रतिशत अंकों के साथ द्वितीय स्थान हासिल किया। वहीं सप्तम सेमेस्टर में अनिरुद्ध ने 80 प्रतिशत अंक अर्जित कर प्रथम स्थान पाया, जबकि गुलशन 79.5 प्रतिशत अंकों के साथ द्वितीय स्थान पर रहे।

कॉलेज के प्रबंध निदेशक अनुज मोंटी यादव ने मेधावी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह उपलब्धि पूरे जनपद के लिए गर्व का विषय है। निदेशक डॉ. प्रदीप कुमार यादव ने सफल विद्यार्थियों को शील्ड प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया। इस दौरान शिक्षकगण एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Pankaj Rathaur
Pankaj Rathaurhttps://mihnews.com/
जमीन से जुड़ी रिपोर्टिंग में विश्वास रखने और सामाजिक मुद्दों से जुडी खबरे.
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular