Home Blog Page 10

नितिन नबीन बने भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष

0
नितिन नबीन बने भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष

दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने आज ऐतिहासिक निर्णय लेते हुए नितिन नबीन को पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष घोषित किया है। वरिष्ठ नेताओं के समर्थन और निर्विरोध प्रक्रिया के बाद यह पद नितिन नबीन को सौंपा गया है, जिससे पार्टी के नेतृत्व में एक नया अध्याय शुरू हो गया है।

बीजेपी के गठन के समय शायद ही किसी ने कल्पना की होगी कि यह पार्टी भविष्य में देश की सबसे बड़ी राजनीतिक ताकत बनेगी। उतार-चढ़ाव, संघर्ष और बदलावों से गुजरते हुए पार्टी ने शून्य से शिखर तक की यात्रा पूरी की। अब नितिन नबीन भाजपा के 12वें राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने जा रहे हैं।

अछल्दा में आवारा कुत्तों की खुजली ने मचाई हलचल, गौरक्षा दल के जिला अध्यक्ष जितेंद्र सिंह सेंगर ने दिया एक्शन का भरोसा

0
1004311623

औरैया जिला के अछल्दा क्षेत्र में इन दिनों आवारा कुत्तों की खुजली की समस्या ने लोगों का जीना हराम कर रखा है। सड़कों पर घूमने वाले इन कुत्तों की हालत देखकर दिल पसीज जाता है। पूरा शरीर खुजली से लाल, बाल झड़ रहे, और इंसानों को भी डर लगने लगा है कि कहीं ये बीमारी फैल न जाए।

इसी बीच क्षेत्र के लोगों ने गौरक्षा दल के जिलाध्यक्ष जितेंद्र सिंह सेंगर से सीधे शिकायत ठोक दी। लोग बोले – “साहब, गायों की रक्षा तो आप करते हैं, अब इन बेचारे कुत्तों की भी कुछ तो मदद करो, हालत देखकर तरस आ रहा है!”

जितेंद्र सिंह सेंगर ने जवाब दिया – “भाइयो-बहनों, टेंशन मत लो! गौरक्षा दल सिर्फ गायों तक सीमित नहीं, हर जीव की सेवा हमारा धर्म है। जल्द ही इस पूरे इलाके के आवारा कुत्तों की खुजली का जड़ से इलाज करवाया जाएगा। दवा, सफाई, और जरूरी एक्शन, सब कुछ फुल स्पीड में होगा। उन्होंने आगे कहा, “हम टीम बनाकर जल्द सर्वे करेंगे और पशु चिकित्सकों के साथ मिलकर इन कुत्तों को राहत दिलाएंगे। ये भी हमारे समाज का हिस्सा हैं, इनकी तकलीफ हमारी तकलीफ है। क्षेत्रवासियों ने इस त्वरित आश्वासन पर जमकर तालियां बजाईं और जितेंद्र सिंह सेंगर की तारीफ की।

भारत विकास परिषद संस्कार करेगा निर्धन कन्या सामूहिक विवाह का आयोजन

0
1004298182

जसवंतनगर (संवाददाता : पंकज राठौर) इटावा । नगर की प्रमुख समाजसेवी संस्था भारत विकास परिषद संस्कार द्वारा प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी निर्धन कन्याओं के सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया जाएगा। इसे लेकर संस्था की एक आवश्यक बैठक श्री राधा गोविंद कान्वेंट स्कूल में आयोजित की गई, जिसमें सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि गत वर्षों की तरह इस वर्ष भी विवाह समारोह भव्य रूप से संपन्न कराया जाएगा।

बैठक की जानकारी देते हुए संस्था अध्यक्ष हरिमोहन राजपूत एवं श्याम मोहन गुप्ता ने बताया कि सामूहिक विवाह के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 15 फरवरी 2026 निर्धारित की गई है। इच्छुक पात्र परिवार निर्धारित तिथियों के भीतर अपना प्रार्थना पत्र जमा कर सकते हैं।
आवेदन श्री राधा गोविंद कान्वेंट स्कूल,महाराम फर्नीचर्स लुधपुरा,पवन गुप्ता तेल वाले बड़ा चौराहा, रत्नेश मेडिकल स्टोर पालिका बाजार, तन्मय बिल्डिंग मेटेरियल रेलवे क्रॉसिंग तथा पंकज राठौर (शंकर चाऊमीन) रामलीला रोड स्थित केंद्रों पर जमा किए जा सकते हैं।

बैठक के दौरान आयोजन की तैयारियों, व्यवस्थाओं एवं सहयोग पर भी विस्तार से चर्चा की गई। इस अवसर पर नरेंद्र यादव, राजवीर सिंह यादव, जवाहरलाल शाक्य, मनोज गुप्ता, बलबीर सिंह यादव, योगेश यादव (भोले), गणेश यादव, सुमित अज्जू शर्मा, अजेंद्र गौर (कंप्यूटर), पवन माथुर, जितेंद्र यादव, रत्नेश शाक्य सहित अन्य पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित रहे।

मकर संक्रांति पर संतों को कराया भव्य खिचड़ी भोज एवं अंग वस्त्र वितरित कर किया संतों का सम्मान

0
1004297671

जसवंतनगर (संवाददाता : पंकज राठौर) इटावा। मकर संक्रांति के पावन पर्व पर नगर के गुड़ व्यवसाई शिवदीप गुप्ता उर्फ सीपू द्वारा भव्य खिचड़ी भोज का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में साधु-संतों, साध्वियों सहित लगभग एक हजार लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। धार्मिक वातावरण के बीच श्रद्धा और सेवा भाव के साथ आयोजित इस भोज में नगर व आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। आयोजन के दौरान लगभग पांच सौ साधु-संतों और साध्वियों को ठंड से राहत देने के उद्देश्य से गर्म स्वेटर, पजामा और मोजे वितरित किए गए।

वस्त्र पाकर साधु-संतों ने आयोजक की सराहना करते हुए आशीर्वाद प्रदान किया। आयोजन स्थल पर पूरे दिन भक्ति और सेवा का माहौल बना रहा।
खिचड़ी भोज को सफल बनाने में एडवोकेट ऋषि दीप गुप्ता, शुभम गुप्ता, जीतू वर्मा, एडवोकेट तुषार गुप्ता, शशांक चौरसिया सहित अनेक समाजसेवियों का विशेष सहयोग रहा। सभी सहयोगियों ने व्यवस्थाओं में सक्रिय भूमिका निभाई। नगरवासियों ने शिवदीप गुप्ता द्वारा किए गए इस सेवा कार्य की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से सामाजिक समरसता और धार्मिक आस्था को बल मिलता है। आयोजन के अंत में आयोजक ने सभी सहयोगियों व श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त किया।

नगर में भीम आर्मी आजाद समाजपार्टी की एक अहम बैठक

0
1004292075

जसवंतनगर (संवाददाता : पंकज राठौर) इटावा। भीम आर्मी–आज़ाद समाज पार्टी की एक अहम बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश संगठन मंत्री एवं जोन प्रभारी रामगोपाल बाबू मौजूद रहे। हाईवे स्थित एक निजी प्रतिष्ठान में आयोजित बैठक में मुख्य अतिथि आसपा नेता रामगोपाल बाबू ने अपने संबोधन में कहा कि चंद्रशेखर आज़ाद देश में बसपा का सशक्त विकल्प बनकर उभरे हैं और आने वाले समय में आज़ाद समाज पार्टी भाजपा को सत्ता से उखाड़ फेंकने का काम करेगी। कांग्रेस व सपा की भी पोल खोली जाएगी।

कानपुर मंडल प्रभारी अभिषेक यादव ने कहा कि बहुजन समाज को सम्मान दिलाने के लिए बड़े भाई चंद्रशेखर आज़ाद के नेतृत्व में भीम आर्मी–आज़ाद समाज पार्टी के आंदोलन को और तेज करना होगा।
विशिष्ट अतिथि के रूप में शिवकुमार विश्वकर्मा, जोन प्रभारी कानपुर, जयप्रकाश आज़ाद भाईचारा कमेटी, सुंदरम मोदी जिला अध्यक्ष और लकी आज़ाद सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक में पूर्व प्रधान अरविंद कुमार यादव ने पार्टी के प्रति आस्था जताते हुए कहा कि वे तन-मन-धन से आज़ाद समाज पार्टी और कांशीराम के विचारों के साथ हैं। उन्होंने बड़े भाई चंचल आज़ाद के प्रति भी अपनी निष्ठा व्यक्त की। कार्यक्रम में मुख्य जिला प्रभारी लकी जाटव, अनिल कुमार, सुधीर आज़ाद सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

सेवा, संवेदना और संकल्प का उदाहरण बना नेत्र जांच शिविर, बनकटी बुजुर्ग में करीब दो सैकड़ा ग्रामीणों की नेत्र जांच हुई

0
1004291995

नेत्रों की रोशनी लौटाकर किसी के जीवन से निराशा का अंधेरा मिटाना ही सच्ची मानव सेवा है : प्रेम कुमार शाक्य

जसवंतनगर (संवाददाता : पंकज राठौर) इटावा। प्राथमिक विद्यालय बनकटी बुजुर्ग में विशाल नि:शुल्क मोतियाबिंद नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। अखिल शाक्य के संयोजन में आयोजित उक्त शिविर में करीब दो सैकड़ा ग्रामीणों की नेत्र जांच हुई।
शिविर का शुभारंभ बतौर मुख्य अतिथि समाजसेवी प्रेम कुमार शाक्य ने फीता काटकर किया। उन्होंने कहा कि ग्रामीण अंचलों में आज भी आंखों से जुड़ी बीमारियों के प्रति जागरूकता और सुलभ उपचार की कमी है। ऐसे शिविर जरूरतमंदों को निःशुल्क चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराते हैं। किसी ग्रामीण व्यक्ति की आंखों की रोशनी लौटना केवल उसका नहीं बल्कि पूरे परिवार और समाज का उजाला लौटना है। समाजसेवा के ऐसे मानवीय प्रयास निरंतर चलते रहने चाहिए।

शिविर संयोजक अखिल शाक्य ने कहा कि भविष्य में भी इसी प्रकार के जनहितकारी स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जाएंगे, ताकि अधिक से अधिक ग्रामीणों को इसका लाभ मिल सके और कोई भी जरूरतमंद व्यक्ति इलाज से वंचित न रहे। उक्त शिविर में क्षेत्र के करीब दो सैकड़ा ग्रामीणों ने नेत्र जांच कराई। जांच के दौरान मोतियाबिंद से पीड़ित मरीजों की पहचान की गई। पात्र लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड एवं पं. दीनदयाल उपाध्याय राज्य कर्मचारी स्वास्थ्य योजना के अंतर्गत निःशुल्क ऑपरेशन की सुविधा प्रदान की जाएगी।

शिविर में नेत्र परीक्षक प्रतिभा पाठक, प्रवीन तिवारी, शशांक दुबे, सहायक शिव प्रताप आदि ने अपनी सेवाएं दीं। ग्रामीणों ने शिविर के सफल आयोजन के लिए आयोजकों एवं चिकित्सकीय टीम का आभार व्यक्त किया। इस दौरान मंजीत शाक्य, नितिन शाक्य, कौशल शाक्य, हिमांशु शाक्य, विक्रम शाक्य, रोहित शाक्य, राहुल श्रीवास्तव, रामदास चक, आलोक ठाकुर, सिपाहीराम शाक्य, इच्छाराम शाक्य आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

भागवत कथा से बसंत महोत्सव का आगाज, नगर में निकली भव्य कलश यात्रा

0
1004291625
फोटो :- कलश यात्रा के दौरान स्वागत करते समाजसेवी कलश यात्रा में सम्मिलित महिलाएं।

जसवंतनगर (संवाददाता : पंकज राठौर) इटावा। बसंत ऋतु के स्वागत में नगर में आयोजित होने वाले वार्षिक बसंत महोत्सव की शुरुआत बुधवार14जनवरी को भव्य कलश यात्रा के साथ हुई। प्रख्यात ब्रह्मलीन संत खटखटा बाबा की पवित्र कुटिया से सैकड़ों महिलाओं ने सिर पर कलश धारण कर नगर भ्रमण किया। कलश यात्रा में शामिल महिलाओं, किशोरियों और श्रद्धालुओं ने पूरे नगर को भक्ति और उत्साह से सराबोर कर दिया।

कलश यात्रा से पूर्व कुटिया परिसर में खटखटा बाबा की मूर्ति के समक्ष श्रद्धालुओं ने विधिवत पूजा-अर्चना की। इसके बाद बैंड-बाजों की हर-हर महादेव की गूंज के साथ यात्रा आगे बढ़ी। यात्रा मंडी होमगंज, नगर पालिका कार्यालय, बड़ा चौराहा, सदर बाजार, छोटा चौराहा, पंसारी बाजार, लोहा मंडी, जैन बाजार, कटरा विलोचियान, बिलैया मठ, फक्कड़ पुरा, कटरा पुख्ता व कटरा बुलाकीदास समेत प्रमुख मार्गों से होती हुई पुनः खटखटा बाबा की कुटिया स्थित कथा स्थल पर संपन्न हुई नगर में जगह-जगह व्यापारियों, समाजसेवियों व श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया।

यात्रा के दौरान बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक भी मौजूद रहे। दस दिनों तक चलने वाले इस बसंत महोत्सव को लेकर नगर में खासा उत्साह देखा गया।महंत मोहन गिरी ने बताया कि 15 जनवरी से प्रख्यात कथावाचक कोकिल महाराज जी के मुखारविंद से श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ होगा, जो 21 जनवरी तक चलेगी। कथा श्रवण के लिए विशाल पंडाल व अन्य व्यवस्थाएं की गई हैं। 23 जनवरी को विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा।

औरैया में सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा, पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर रची पति की हत्या

0
औरैया में सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा, पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर रची पति की हत्या

औरैया: उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में एक बार फिर प्रेम संबंधों से जुड़ा खौफनाक हत्याकांड सामने आया है। थाना बेला पुलिस और एसओजी, सर्विलांस टीम ने शैलेन्द्र सिंह पाल हत्याकांड का मात्र 48 घंटे के अंदर पर्दाफाश कर दिया। पुलिस ने हत्या में मुख्य भूमिका निभाने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जिनमें सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि मृतक शैलेन्द्र की पत्नी अर्चना भी इस क्रूर साजिश में शामिल पाई गई है।

घटना का विवरण

जानकारी के अनुसार, शैलेन्द्र सिंह पाल (कुर्सी गांव निवासी, मान सिंह के पुत्र) कुल्फी बेचने का काम करते थे। वे शनिवार शाम को कानपुर जाने के लिए निकले थे, लेकिन घर वापस नहीं लौटे। अगले दिन पटना नहर के किनारे बूझपुर गांव मोड़ के पास उनका शव संदिग्ध हालत में मिला। शव नहर पटरी के पास फेंका गया था।

पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि मृतक के गले पर मफलर से कसकर दबाव डाला गया था। आरोपियों ने नशे की हालत में यह क्रूर हत्या की और शव को नहर के पास फेंक दिया।

साजिश का मकसद

पुलिस के अनुसार, शैलेन्द्र की पत्नी अर्चना का अवनीश पाल (प्रेमी) के साथ अवैध संबंध चल रहा था। प्रेम संबंध में बाधा बन रहे पति शैलेन्द्र को रास्ते से हटाने के लिए तीनों ने मिलकर ठंडी साजिश रची। हत्या के बाद आरोपियों ने शव को नहर पटरी के पास फेंककर इसे हादसा दिखाने की कोशिश की, लेकिन पुलिस की सतर्कता और तेज जांच से साजिश का पर्दाफाश हो गया।

गिरफ्तारी और बरामदगी

1004286445

बेला-तिर्वा बॉर्डर से दो आरोपियों अवनीश पाल और रिंकू कठेरिया को दबोचा गया।
महिला अभियुक्ता अर्चना को बाद में गिरफ्तार किया गया।
पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त मोटरसाइकिल, मफलर और मोबाइल फोन बरामद कर लिया है।
तीनों आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस उन्हें जेल भेजने की तैयारी कर रही है।

यह वीडियो भी देखें

प्रेमी संग गई थी पत्नी, बौखलाए पति ने थाने में गोली मारकर की हत्या, महिला सिपाही समेत विवेचक सस्पेंड

0
1004285605

यूपी के हरदोई जिले में एक व्यक्ति ने पाली थाना परिसर के अंदर अपनी पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी। पांच दिन पहले उसकी पत्नी प्रेमी संग भागी थी, जिससे पति बौखलाया था। थाने में हुई इस घटना के बाद आरोपी को गिरफ्तार लिया गया और एक महिला आरक्षी समेत दो पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया है।

पुलिस ने बताया कि पाली थाना क्षेत्र के रमापुर अटरिया निवासी अनूप की 35 वर्षीय पत्नी सोनी पांच दिन पहले अपने प्रेमी के साथ घर से चली गई थी। इस मामले में अनूप ने प्राथमिकी दर्ज कराई थी, जिसमें उसने आरोप लगाया था कि उसकी पत्नी घर से जेवर और 35 हजार नकद लेकर गई है।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए रविवार को उसका पता लगाया और सोमवार को सोनी को अदालत में पेश करने और अन्य कानूनी औपचारिकताओं की प्रक्रिया चल रही थी। इसी बीच, एक महिला सिपाही सोनी को थाना परिसर में स्थित भोजनालय में खाना खिलाने के लिए ले जा रही थी, तभी वहां घात लगाकर बैठे उसके पति अनूप ने पीछे से हमला कर दिया और अपनी पत्नी को गोली मार दी। सूत्रों ने बताया कि गोली लगते ही सोनी लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ी। गोली चलने की आवाज से पुलिसकर्मियों में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में घायल महिला को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

राष्ट्रीय युवा दिवस पर विधिक सेवा प्राधिकरण के जागरूकता कार्यक्रम

0
1004281015

जसवंतनगर (संवाददाता: पंकज राठौर) इटावा। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में राष्ट्रीय युवा दिवस पर दो विद्यालयों में कार्यक्रम आयोजित किए गए। इन कार्यक्रमों में युवाओं को निःशुल्क विधिक सहायता, लोक अदालत, नशा निवारण, बाल संरक्षण एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए उन्हें सामाजिक दायित्वों के प्रति प्रेरित किया गया। समाजसेवी प्रेम कुमार शाक्य ने छात्र छात्राओं को बाल संरक्षण और चाइल्ड हेल्पलाइन आदि की विस्तृत जानकारी दी गई।

पीएलवी अधिकार मित्र ऋषभ पाठक के संयोजन में बीएसटी इंटर कॉलेज बलरई में राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों को नशे से होने वाले दुष्परिणामों की जानकारी देते हुए नशा निवारण का संदेश दिया गया और युवाओं से स्वामी विवेकानंद जी के आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया गया। ऋषभ पाठक ने लोक अदालत के माध्यम से विभिन्न वादों के निपटारे की विस्तृत जानकारी दी। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य के के कनोजिया, उप प्रधानाचार्य राम प्रकाश, प्रवक्ता सुभाष चंद्र, विनय, जितेंद्र सहित शिक्षकगण उपस्थित रहे।

पीएलवी अधिकार मित्र कु. नीरज के संयोजन में अशोक इंटर कॉलेज अंडावली कोकावली में राष्ट्रीय युवा दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए समाजसेवी प्रेम कुमार शाक्य ने कहा कि बच्चों की सुरक्षा और भविष्य को सुरक्षित करना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना तथा स्पॉन्सरशिप योजना की विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि ये योजनाएं अनाथ, असहाय एवं जरूरतमंद बच्चों के लिए अत्यंत उपयोगी हैं। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य करतार सिंह किरार, प्रवक्ता राजकुमार सिंह, भगत सिंह, सहायक अध्यापक नाहर सिंह, राजेश कुमार यादव, रंजीत वर्मा, जितेंद्र कुमार सहित विद्यालय स्टाफ व छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।