Home Blog Page 11

हिंदू विद्यालय इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य पीएचडी की मानद उपाधि से सम्मानित

0
1004280691

जसवंतनगर (संवाददाता : पंकज राठौर) इटावा। शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए क्षेत्र के हिंदू विद्यालय इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य संजीव कुमार को पीएचडी की मानद उपाधि देकर सम्मानित किया गया। राष्ट्रीय स्तर का यह समारोह हैबिटेट सेंटर नई दिल्ली में आयोजित हुआ जिसमें देशभर से चयनित शिक्षाविदों और शिक्षा संस्थान प्रमुखों को उनके शैक्षिक योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

यह उपाधि उत्तराखंड के मुख्य न्यायाधीश राजेश टंडन एवं कैबिनेट सचिव अभिषेक वर्मा तथा मॉरीशस की पूर्व मंत्री शीला बाई की उपस्थिति में प्रदान की गई। इस उपाधि के उपलक्ष्य में विद्यालय के प्रबंधक राहुल गुप्ता एवं विद्यालय की प्रबंध समिति तथा विद्यालय के समस्त शिक्षक तथा लिपिक वर्ग एवं सभी कर्मचारियों ने हर्ष व्यक्त किया l क्षेत्र के तमाम शिक्षाविदों ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा नशा मुक्ति एवं स्वास्थ्य जागरूकता शिविर का आयोजन हुआ सफल

0
1004270958

जसवंतनगर (संवाददाता : पंकज राठौर) इटावा। राष्ट्रीय युवा सप्ताह के अंतर्गत जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा नशा जागरूकता एवं स्वास्थ्य मार्गदर्शन विषय पर जागरूकता शिविर का आयोजन एक कोचिंग संस्थान में किया गया। कार्यक्रम का आयोजन पीएलवी राजेन्द्र यादव के संयोजन में किया गया।

शिविर को संबोधित करते हुए समाजसेवी प्रेम कुमार शाक्य ने कहा कि नशा युवाओं के भविष्य के लिए सबसे बड़ा खतरा बन चुका है। नशे की लत व्यक्ति के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को तो नष्ट करती है परिवार और समाज को भी बर्बादी की ओर ले जाती है। उन्होंने कहा कि छात्र जीवन में यदि युवा सही मार्गदर्शन और सकारात्मक सोच को अपना लें, तो वे नशे जैसी बुराइयों से आसानी से दूर रह सकते हैं। उन्होंने छात्रों से अपील की कि वे नशे के किसी भी प्रकार के प्रलोभन में न आएं और अपने लक्ष्य को ही जीवन का केंद्र बनाएं।

पीएलवी राजेन्द्र यादव ने कहा कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा युवाओं को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करने के लिए लगातार अभियान चलाए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि नशा न केवल एक सामाजिक बुराई है, बल्कि यह व्यक्ति को अपराध की ओर भी धकेल देता है। नशे से जुड़े मामलों में कानून सख्त है और इससे बचाव ही सबसे बेहतर उपाय है। उन्होंने युवाओं से अपील की कि किसी भी समस्या की स्थिति में वे विधिक सेवा प्राधिकरण से निःशुल्क कानूनी सहायता प्राप्त करें।

कार्यक्रम के अंत में संस्थान के संचालक दीपक यादव ने सभी अतिथियों एवं उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त किया और भविष्य में भी ऐसे जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने की बात कही। इस अवसर पर राखी यादव, रुचि, सृष्टि, अंजली, रागिनी, वंदना, साधना, अमन यादव, सतेंद्र कुमार, चंद्रशेखर, आशीष राठौर, सौरभ कुमार, रवीश कुमार सहित अनेक छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

आबकारी विभाग की आकस्मिक छापेमारी, शराब ठेकों पर नहीं मिली कोई गड़बड़ी

0
1004266702
फोटो :- ठेके का निरीक्षण करते आबकारी निरीक्षक

जसवन्तनगर (संवाददाता : पंकज राठौर), इटावा। क्षेत्र में अवैध शराब बिक्री व अनियमितताओं पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से आबकारी विभाग ने देशी व विदेशी शराब के लगभग डेढ़ दर्जन ठेकों पर आकस्मिक निरीक्षण किया। आबकारी निरीक्षक विकास कुमार द्विवेदी व दीवान डीपी सिंह ने संयुक्त रूप से ठेकों पर पहुंचकर स्टॉक रजिस्टर, मौके पर मौजूद शराब का स्टॉक, स्कैनिंग बारकोड व्यवस्था तथा सेल्समैन के पहचान पत्रों की बारीकी से जांच की।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने स्टॉक का मिलान रजिस्टर से किया और बारकोड स्कैन कर शराब की वैधता भी परखी। सभी ठेकों पर अभिलेख सही पाए गए और किसी भी प्रकार की अनियमितता सामने नहीं आई। अचानक हुई इस कार्रवाई से कुछ देर के लिए ठेका संचालकों और कर्मचारियों में हड़कंप मचा रहा।

आबकारी निरीक्षक ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार नियमित व आकस्मिक जांच अभियान चलाए जा रहे हैं, ताकि मिलावटी व अवैध शराब की बिक्री पर पूरी तरह रोक लगाई जा सके और राजस्व को किसी प्रकार की क्षति न पहुंचे। उन्होंने ठेका संचालकों को चेतावनी दी कि नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

ब्लॉक परिसर में महापुरुषों की मूर्तीयों का अनावरण एवं विकास के बहु कार्यों का लोकार्पण

0
1004266684

जसवन्तनगर (संवाददाता : पंकज राठौर), इटावा। विधायक शिवपाल सिंह यादव ने ब्लॉक परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विकास कार्यों का उद्घाटन एवं लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने प्रेरणा कैंटीन, ब्लाक प्रमुख कक्ष, सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) कक्ष, पंचायत सचिव एवं तकनीकी सहायक कक्ष का उद्घाटन किया। साथ ही विभिन्न निर्माण कार्यों के शिलालेखों का लोकार्पण तथा प्रेरणा स्थल में स्थापित महापुरुषों की प्रतिमाओं का अनावरण भी किया गया।

1004266697

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए कार्यकर्ताओं को गांव-गांव जाकर संघर्ष करना होगा। उन्होंने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि संविधान पर रोज प्रहार किया जा रहा, भाजपा वाले संविधान और लोकतंत्र, कानून को मानते नहीं, झूठा प्रचार किया जा रहा है नौकरी के नाम पर जो आउटसोर्सिंग नौकरियां दी जा रही है उसमे वेतन क्या मिलता है. वैसे लिखापड़ी में 14हजार है लेकिन सिर्फ 8 हजार रुपए दिये जाते है बताई इतने में किसी का परिवार चल सकता है। आज देश का युवा बेरोजगारी से जूझ रहा है, महंगाई चरम पर है और देश लगातार कर्ज में डूबता जा रहा है। उन्होंने कहा कि संविधान और लोकतंत्र पर लगातार प्रहार हो रहा है, कानून व्यवस्था कमजोर हुई है और समाज को आपस में बांटने की साजिश की जा रही है।

1004266691

शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि भाजपा सिर्फ नफरत की राजनीति कर रही है। धर्म और जाति के नाम पर लोगों को लड़ाया जा रहा है, जबकि देश को एकजुट करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि प्रेरणा स्थल पर विभिन्न जातियों और वर्गों के महापुरुषों की प्रतिमाएं स्थापित कर भेदभाव मिटाने का सराहनीय कार्य ब्लॉक प्रमुख डा. अंजली यादव व प्रतिनिधि अनुज ‘मोंटी’ यादव द्वारा किया गया है, जो समाज के लिए प्रेरणास्रोत है।
इस दौरान बदायूं के सांसद अंकुर यादव ने भी भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि मौजूदा सरकार झूठ और भ्रम फैलाकर सत्ता में बनी हुई है। हर वर्ग परेशान है और समाज में नफरत का जहर घोलकर राज करने की नीति अपनाई जा रही है। उन्होंने कहा कि प्रेरणा स्थल सभी जातियों का साझा स्थल है, जहां संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर, रानी अवंतीबाई लोधी, नेताजी मुलायम सिंह यादव और भगवान गौतम बुद्ध और लोकमाता अहिल्या बाई होलकर की प्रतिमाएं स्थापित कर सामाजिक एकता का संदेश दिया गया है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता भारत सिंह ने की। इस मौके पर पूर्व ब्लॉक प्रमुख बृजेश चंद्र यादव, पूर्व ब्लॉक प्रमुख अनुज ‘मोंटी’ यादव, ब्लॉक प्रमुख अंजली यादव, जिलाध्यक्ष प्रदीप कुमार शाक्य, विधायक प्रतिनिधि विश्वनाथ प्रताप सिंह, सोनू यादव, ठा.राजेंद्र सिंह गौर, सपा नगर अध्यक्ष राहुल गुप्ता, सांसद प्रतिनिधि हाजी शमीम खाना, सुभाष गुप्ता सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं क्षेत्रीय नागरिक उपस्थित रहे।

शहर में हाइवे के किनारे फुटफाथ पर लगे अतिक्रमण को प्रशासन ने कराया खाली

0
1004260967

जसवन्तनगर (संवाददाता : पंकज राठौर) इटावा। राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित बड़े चौराहे के आसपास लंबे समय से फुटपाथों पर जमे अतिक्रमण को हटाने के लिए गुरुवार को प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए संयुक्त अभियान चलाया क्षेत्राधिकारी आयुषी सिंह,नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी श्यामवचन सरोज तथा एनएचआई इंसिडेंट मैनेजर सुनीत चौहान के साथ पुलिस और नगर पालिका की टीम ने मौके पर पहुंचकर अवैध कब्जे हटवाए।

हाइवे किनारे फुटपाथों पर गल्ला, मिठाई, चाय की दुकानें, हाथठेले, टिन शेड लगाकर तथा ऑटो, टिर्री और ट्रैवल्स वाहनों को खड़ा कर अतिक्रमण किया गया था, जिससे राहगीरों को पैदल चलने में परेशानी के साथ-साथ आए दिन जाम की स्थिति बनी रहती थी। अभियान के दौरान उपनिरीक्षक मनीष कुमार, ललित कुमार,कृष्ण कुमार, शुभम वर्मा के साथ कांस्टेबल अवनीश कुमार, तरुण कुमार, अरविन्द धीरेन सहित करीब एक दर्जन पुलिसकर्मी मौजूद रहे टीम ने कार्रवाई करते हुए कई दुकानों और ठेलों को तत्काल हटवाया तथा फुटपाथ खाली कराए।

1004260974

कुछ दुकानदारों को सख्त चेतावनी देते हुए शुक्रवार दोपहर तक स्वयं अतिक्रमण हटाने का समय दिया गया। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि निर्धारित समय के बाद भी कब्जा पाए जाने पर जुर्माना व जब्ती की कार्रवाई की जाएगी।प्रशासन का कहना है कि यह अभियान ट्रैफिक व्यवस्था को सुदृढ़ करने और सड़क सुरक्षा को लेकर चलाया गया है। राष्ट्रीय राजमार्ग पर बढ़ते वाहनों के दबाव को देखते हुए फुटपाथों का खाली रहना जरूरी है, ताकि पैदल यात्रियों को सुरक्षित मार्ग मिल सके और जाम की समस्या से निजात मिल सके। आगे भी ऐसे अभियान नियमित रूप से चलाए जाएंगे।

गाँव अधियापुर में शिवपाल सिंह यादव ने सैकड़ो जरूरतमंदों को बांटे कंबल, भाजपा सरकार पर जमकर साधा निशाना

0
गाँव अधियापुर में शिवपाल सिंह यादव ने सैकड़ो जरूरतमंदों को बांटे कंबल, भाजपा सरकार पर जमकर साधा निशाना

जसवन्तनगर (संवाददाता : पंकज राठौर) इटावा। क्षेत्र के ग्राम अधियापुर में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव के मुख्य आतिथ्य में एक विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन एवं कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कड़ाके की ठंड को देखते हुए सैकड़ो जरूरतमंद गरीबों को कंबल वितरित किए गए।

कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन समाजसेवी देवेश पचौरी एवं आलोक मिश्रा ‘लालू’ के सौजन्य से संपन्न हुआ। कार्यक्रम में पहुंचने पर शिवपाल सिंह यादव का ग्राम अधियापुर में ढोल-नगाड़ों, फूल-मालाओं और जोरदार नारों के साथ भव्य स्वागत किया गया। बड़ी संख्या में कार्यकर्ता, ग्रामीण, समाजसेवी और गणमान्य लोग मौजूद रहे।
कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों को संबोधित करते हुए शिवपाल सिंह यादव ने केंद्र व प्रदेश की भारतीय जनता पार्टी सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कानून-व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है। आज थाने और तहसील में बिना रिश्वत के कोई काम नहीं होता। एक लाख से लेकर पांच लाख रुपये तक रिश्वत देने पर ही लोगों के काम किए जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि किसान सबसे अधिक परेशान हैं। सिंचाई के लिए बिजली नहीं मिल पा रही है, जिससे फसलें सूख रही हैं और किसान कर्ज के बोझ तले दबता जा रहा है। शिवपाल यादव ने केंद्र सरकार के ‘विकसित भारत’ के नारे पर सवाल उठाते हुए कहा कि पहले भारत पर कर्ज जीडीपी का लगभग 34 प्रतिशत था, आज यह बढ़कर 93 प्रतिशत हो गया है। जब देश कर्ज में डूबा हो तो उसे विकसित भारत कैसे कहा जा सकता है?।
उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार में गरीब किसानों के कर्ज माफ किए जाते थे, जब कि आज भाजपा सरकार में पूंजीपतियों के हजारों करोड़ रुपये के कर्ज माफ किए जा रहे हैं।

शिवपाल सिंह यादव ने समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे आगे आकर जरूरतमंदों की मदद करें, ठंड के मौसम में कंबल वितरण जैसे सामाजिक कार्यों को लगातार जारी रखें। कार्यक्रम के दौरान शिवपाल सिंह यादव ने कई समाजसेवियों, पत्रकारों, ग्राम प्रधानों एवं पूर्व प्रधानों को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि समाज के निर्माण में इन सभी की महत्वपूर्ण भूमिका है। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ पत्रकार सुभाष त्रिपाठी ने की, जब कि मंच संचालन राष्ट्रीय कवि मयंक विधौलिया ने प्रभावशाली अंदाज में किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता, ग्रामीण व क्षेत्रीय गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

1004260463

इस मौके पर सपा के जिलाध्यक्ष प्रदीप शाक्य “बब्लू” विधायक प्रतिनिधि ठाकुर अजेंद्र सिंह गौर, स्वदेश पचौरी, संजीव यादव, अंजार अहमद, सीमा यादव, सपा के जिला सचिव जितेंद्र यादव “मोना” खन्ना यादव, शिब्बू भदौरिया, सीमा पाल, विक्की गुप्ता, मीरा गुप्ता, रवि यादव जिला अध्यक्ष छात्र सभा, फरहान शकील जिलाध्यक्ष अल्पसंख्यक सभा, देवेंद्र भदोरिया, अनिल मिश्रा, उदयभान सिंह यादव एसआईआर प्रभारी इटावा, विजय यादव उदी, आदि का आयोजक देवेश पचौरी व आलोक मिश्रा, अमन पचौरी, स्वदेश पचौरी ने स्वागत किया, व सभी ने शिवपाल सिंह यादव का जोरदार स्वागत किया।

बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत थाने में शपथ कार्यक्रम

0
1004255518

जसवंतनगर (संवाददाता : पंकज राठौर) इटावा। बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीति के उन्मूलन के लिए, बाल विवाह मुक्त भारत बनाने लिए, थाने में दिलाई गई शपथ। इस अवसर पर एएचटी एंटी ह्यूमन ट्राफिकिंग के निरीक्षक प्रेम चंद ने उपस्थित लोगों को बाल विवाह न करने और न होने देने की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में जागरूकता फैलाकर बच्चों, विशेषकर बालिकाओं के अधिकारों की रक्षा करना रहा। शपथ पत्र के माध्यम से प्रतिभागियों ने संकल्प लिया कि वे स्वयं कभी बाल विवाह नहीं करेंगे और न ही अपने परिवार, पड़ोस या समुदाय में होने वाले बाल विवाह का समर्थन करेंगे। इसके साथ ही यह भी प्रतिज्ञा की गई कि यदि कहीं बाल विवाह की जानकारी मिलती है तो उसकी सूचना तत्काल संबंधित अधिकारियों अथवा चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 पर दी जाएगी।

कार्यक्रम में थानाध्यक्ष कमल भाटी ने बताया कि हर लड़की और लड़के को शिक्षा, सुरक्षा और समान अधिकार मिलना चाहिए। वक्ताओं ने बताया कि बाल विवाह से बच्चों का शारीरिक, मानसिक और सामाजिक विकास प्रभावित होता है, इसलिए इसे रोकना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। शपथ में समाज में जागरूकता फैलाने और बाल विवाह की कुप्रथा को समाप्त करने के लिए सक्रिय सहयोग देने का भी आह्वान किया गया।
इस दौरान अवधेश कुमार यादव, विनोद कुमार, शुक्ला प्रीति पाल, बाल कल्याण कार्यकर्ता सचिन कुमार के अलावा पूर्व प्रधान राम अवतार, प्रतीक यादव, सुभाष गुप्ता, सुरेश गुप्ता, प्रधान लक्ष्मी नारायण, विमलेश सिंह, राय सिंह, संदीप कुमार, आदि मौजूद रहे।

अछल्दा रेलवे स्टेशन पर बंद एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव की मांग तेज, रेलवे बोर्ड सलाहकार सदस्य ने सौंपा ज्ञापन

0
1004249112

अछल्दा, औरैया। कोरोना काल में बंद हुई कई महत्वपूर्ण एक्सप्रेस ट्रेनों का अछल्दा रेलवे स्टेशन पर ठहराव बहाल करने की मांग जोर पकड़ रही है। क्षेत्रीय यात्रियों की भारी परेशानी को देखते हुए रेलवे बोर्ड की सलाहकार समिति के सदस्य जितेंद्र सिंह सेंगर ने बड़ी संख्या में समर्थकों के साथ अछल्दा स्टेशन पहुंचकर स्टेशन मास्टर को ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन में कहा गया है कि अछल्दा स्टेशन पर महानंदा एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर 15483/15484), सूबेदारगंज-देहरादून एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर 14113/14114), गोमती एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर 12419/12420) और उंचाहार एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर 14217/14218) सहित कई ट्रेनों का अप-डाउन ठहराव होना चाहिए। 2020 के कोरोना संकट में कई एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव अस्थायी रूप से बंद कर दिए गए, लेकिन अब तक बहाल नहीं किए गए।

IMG 20260106 WA0013
फ़ोटो: स्टेशन मास्टर को सौंपा ज्ञापन

इससे अछल्दा और आसपास के कन्नौज, फर्रुखाबाद, कानपुर, दिल्ली-कोलकाता रूट के हजारों यात्री प्रभावित हो रहे हैं। रोजाना हजारों की संख्या में लोग इस स्टेशन से यात्रा करते हैं। आसपास के गांवों-कस्बों और पूरे क्षेत्र के लोग मुख्य रूप से अछल्दा पर निर्भर हैं। ठहराव बंद होने से यात्रियों को इटावा या फिरोजाबाद जैसे दूर के स्टेशनों तक जाना पड़ रहा है, जिससे समय, पैसा और मेहनत तीनों बर्बाद हो रहे हैं।

खासकर छात्र, मरीज, व्यापारी, नौकरीपेशा और ग्रामीण लोग सबसे ज्यादा परेशान हैं। कोरोना के बाद रेलवे ने कई ट्रेनें फिर से शुरू कीं, लेकिन अछल्दा पर इन महत्वपूर्ण ट्रेनों का ठहराव बहाल नहीं होने से क्षेत्र में रोष व्याप्त है। लोग रेलवे सुविधाओं से वंचित महसूस कर रहे हैं।

जितेंद्र सिंह सेंगर ने उत्तर मध्य रेलवे के महाप्रबंधक को संबोधित ज्ञापन में विनम्र अनुरोध किया है कि यात्री सुविधा और क्षेत्रीय जरूरतों को देखते हुए इन ट्रेनों का ठहराव शीघ्र बहाल किया जाए। ज्ञापन सौंपते समय बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे, जिससे मांग की गंभीरता साफ झलक रही है।

पिता व दो पुत्रों की एक्सीडेंट में मौत से पूरे गाँव में छाया मातम

0
1004246180

जसवंतनगर (संवाददाता : पंकज राठौर) इटावा। राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर हुए भीषण सड़क हादसे के बाद सोमवार को मृतक पिता और उसके दो मासूम बेटों के एक साथ उठे जनाजों ने हर आंख नम कर दी। हादसे की खबर से फिरोजाबाद जिले के ग्राम कोरारी खेड़ा में कोहराम मचा हुआ है। घर से लेकर गांव तक शोक की लहर है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

बताया गया कि नगला खंगर थाना क्षेत्र के ग्राम कोरारी निवासी विनीत कुमार (33) रविवार देर शाम अपने दोनों बेटों मोहित कुमार (12) व निशांत कुमार (8) के साथ मोटरसाइकिल से ससुराल थाना सैफई क्षेत्र के ग्राम भिड़रूआ जा रहे थे। शाम करीब 7:30 बजे जसवंतनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित एक होटल के पास जमुनाबाग गाँव के समीप पीछे से तेज रफ्तार ट्रक HR-38 AB-3173 ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि तीनों घायलों को थानाध्यक्ष कमल भाटी ने पुलिस जीप से सीएचसी पर भर्ती कराया था जहाँ पर डॉक्टरो ने मृत घोषित कर दिया था पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया जहाँ पर एसपी सिटी अभय नाथ त्रिपाठी व सीओ आयुषी सिंह ने परिजनों को सांत्वना देते हुए ढांढस बंधाया था उसके बाद सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद जब एक साथ पिता और दो मासूम पुत्रों के शव गांव पहुंचे तो चीख-पुकार मच गई। मां शिल्पी देवी बेसुध हो गईं।

ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता और ट्रक चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।थाना प्रभारी कमल भाटी ने बताया कि मृतक की पत्नी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है तथा दुर्घटना में शामिल ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है। चालक की तलाश की जा रही है। पुलिस का कहना है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

महाराज गौरव सौभाग्य सागर के सानिध्य में भगवान ऋषभदेव रथयात्रा जसवंतनगर पहुंची

0
1004241167

जसवंतनगर (संवाददाता : पंकज राठौर) इटावा। परम पूज्य मरसलगंज गौरव आचार्य श्री 108 सौभाग्य सागर महाराज के पावन सानिध्य में भगवान ऋषभदेव रथोत्सव यात्रा महामृत्युंजय तीर्थ, चंबल (उड़ी) से विधिवत शुभारंभ होकर रविवार को जसवंतनगर पहुंची। रथयात्रा के नगर में आगमन पर संपूर्ण क्षेत्र भक्ति, श्रद्धा और उल्लास के रंग में रंग गया। जैन समाज के अनुयायियों सहित नगरवासियों ने पुष्पवर्षा, जयघोष और भावपूर्ण स्वागत कर रथयात्रा का अभिनंदन किया।रथयात्रा सर्वप्रथम श्री रामकृष्ण मैरिज होम पहुंची, जहां समाजसेवी सुभाष गुप्ता ने गुरुदेव का चरण वंदन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। यहां बड़ी संख्या में महिलाएं, पुरुष, युवक-युवतियां और बच्चे उपस्थित रहे। पूरे परिसर में “भगवान ऋषभदेव की जय” और “गुरुदेव की जय” के गगनभेदी जयकारे गूंजते रहे, जिससे वातावरण पूर्णतः आध्यात्मिक बन गया।

इसके उपरांत रथयात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होकर निकाली गई। यात्रा में जैन धर्म के मूल सिद्धांतों एवं तीर्थंकर भगवान ऋषभदेव के जीवन प्रसंगों पर आधारित भव्य एवं सजीव झांकियां सजाई गई थीं, जो श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रहीं। यात्रा में सम्मिलित ऐरावत हाथी ने रथयात्रा की शोभा को और भी बढ़ा दिया। नगर के प्रमुख मार्गों पर श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर रथ का स्वागत किया।

रथयात्रा लुधपुरा मार्ग, पंसारी बाजार, कैला देवी रोड से होते हुए जैन मोहल्ला स्थित पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर पहुंची। मंदिर परिसर में समाजजनों द्वारा रथयात्रा का विधिवत और भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर मुनिराज का द्वार-द्वार उच्च आसन प्रदान कर सम्मानपूर्वक स्वागत किया गया, तत्पश्चात पाद प्रक्षालन की विधि संपन्न हुई। इसके बाद गुरुदेव की आरती एवं रथ पर विराजमान भगवान ऋषभदेव की महाआरती श्रद्धा और विधि-विधान के साथ संपन्न कराई गई।

इस पावन अवसर पर नगर में विराजमान मुनि श्री 108 विश्वास सागर जी महाराज एवं परम पूज्य आचार्य श्री 108 सौभाग्य सागर महाराज का मंगल मिलन भी संपन्न हुआ। मुनिराजों के इस मंगल मिलन को श्रद्धालुओं ने अत्यंत सौभाग्यपूर्ण क्षण बताया। उल्लेखनीय है कि 17 दिवसीय भगवान ऋषभदेव रथोत्सव यात्रा महामृत्युंजय तीर्थ, चंबल (उड़ी) से प्रारंभ होकर विभिन्न नगरों से होती हुई आगामी 17 जनवरी को मरसलगंज पहुंचेगी। यात्रा का मुख्य उद्देश्य जैन धर्म के सिद्धांतों—अहिंसा, संयम एवं आत्मशुद्धि—का संदेश जन-जन तक पहुंचाना है।