Home Blog Page 12

विशाल निःशुल्क नेत्र परीक्षण एवं मोतियाबिंद का लगा शिविर

0
1004241150

जसवंतनगर (संवाददाता : पंकज राठौर) इटावा। वीरमपुर गांव में विशाल निःशुल्क मोतियाबिंद एवं नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में क्षेत्र के ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और करीब दो सैकड़ा मरीजों की आंखों की जांच की गई।

इस जनहितकारी शिविर का आयोजन अखिल शाक्य के संयोजन में किया गया। शुभारंभ समाजसेवी प्रेम कुमार शाक्य ने किया। शुभारंभ अवसर पर उन्होंने कहा कि आंखें मानव जीवन का सबसे महत्वपूर्ण अंग हैं और आर्थिक अभाव के कारण किसी को भी इलाज से वंचित नहीं रहना चाहिए। ऐसे शिविर ग्रामीण व जरूरतमंद लोगों के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध होते हैं।

शिविर में आए अनुभवी नेत्र रोग विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम द्वारा मरीजों की गहन जांच की गई। जांच के उपरांत मोतियाबिंद से पीड़ित मरीजों को निःशुल्क ऑपरेशन के लिए चयनित किया गया। आयुष्मान कार्ड व अन्य सरकारी स्वास्थ्य योजनाओं के अंतर्गत पात्र मरीजों को बिना किसी शुल्क के इलाज की सुविधा उपलब्ध कराई गई।

आयोजक अखिल शाक्य ने बताया कि शिविर का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में नेत्र रोगों के प्रति जागरूकता बढ़ाना एवं जरूरतमंद लोगों को समय पर बेहतर उपचार उपलब्ध कराना है। शिविर में बुजुर्गों, महिलाओं एवं गरीब वर्ग के लोगों की उपस्थिति विशेष रूप से देखने को मिली।
कार्यक्रम के सफल आयोजन पर स्थानीय ग्रामीणों एवं क्षेत्रीय लोगों ने आयोजक का आभार व्यक्त किया और भविष्य में भी इस प्रकार के निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित कराने की मांग की। आलोक आदि ने सहयोग प्रदान किया।

अमेरिकी आर्मी ने वेनेजुएला राष्ट्रपति को किया गिरफ्तार

0
अमेरिकी आर्मी ने वेनेजुएला राष्ट्रपति को किया गिरफ्तार

अमेरिकी आर्मी ने वेनेजुएला राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को गिरफ्तार कर लिया है. इसकी जानकारी अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दी है. उन्होंने साफ कर दिया है कि फिलहाल यूएस वेनेजुएला का शासन संभालेगा।

इससे पहले ट्रंप ने हथकड़ी और आंखों पर पट्टी बांधे मादुरो की एक तस्वीर साझा की, जिसमें वह एक अमेरिकी युद्धपोत पर सवार थे. उधर, लैटिन अमेरिका, यूरोप, रूस और चीन समेत कई देशों ने वेनेजुएला पर अमेरिकी हमलों की निंदा की और तनाव कम करने की अपील की. वहीं, कराकस में अमेरिकी हमले में कम से कम 40 लोगों की मौत की भी खबरें सामने आ रही हैं।

आज का राशिफल: मां लक्ष्मी की कृपा से होगी धन की वर्षा, जाने अपने राशि का हाल

0
आज का राशिफल: मां लक्ष्मी की कृपा से होगी धन की वर्षा, जाने अपने राशि का हाल

मेष राशि: व्यावसायिक सफलता के योग बन रहे हैं। प्रेम, संतान की स्थिति में काफी सुधार देखने को मिलेगा।

वृषभ राशि: थोड़ी सी परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। स्वास्थ्य पर ध्यान देना है। प्रेम, संतान की स्थिति भी मध्यम है। वाणी से आप अपना काम निकाल लेंगे।

मिथुन राशि: जरुरत के हिसाब से वस्तुएं जीवन में उपलब्ध हैं। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार बहुत अच्छा है। थोड़ा सा उदर रोग पर ध्यान रखिएगा।

कर्क राशि: खर्च की अधिकता मन को परेशान करेगी। अज्ञात भय सताएगा। शत्रुओं की संख्या बढ़ेगी लेकिन दबदबा आपका कायम रहेगा।

सिंह राशि: किसी भी निर्णय पर पहुंचना आपके लिए बहुत मुश्किल का कार्य होगा। लेकिन इस बीच आय के नवीन स्तोत्र बनेंगे। यात्रा का योग बनेगा।

कन्या राशि: घरेलू सुख बाधित रहेगा, बाकी व्यावसायिक सफलता मिलेगी। कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगी।

तुला राशि: फिर भी व्यावसायिक सफलता आपकी होती रहेगी। भाग्य साथ देगा। थोड़ा मान-अपमान पर ध्यान रखिएगा।

वृश्चिक राशि: कुटुंब में वृद्धि होगी। लेकिन जुबान पर काबू रखिएगा। थोड़ा जोखिम भरा समय है, चोट-चपेट लग सकती है।

धनु राशि: तेज बढ़ रहा है। भाग्य साथ देगा। बाकी जीवनसाथी का सानिध्य मिलेगा। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे।

मकर राशि: राजनीतिक और सरकारी लोगों से थोड़ा बचे रहिए। नुकसान संभव है। खर्च बहुत हो रहा है। शत्रुओं का तांडव जारी रहेगा।

कुंभ राशि: आय के नवीन स्तोत्र बने रहेंगे। सरकारी तंत्र का लाभ हो रहा है।

मीन राशि: गृह कलह के संकेत होंगे लेकिन भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी भी संभव है। स्वास्थ्य पर हल्का-फुल्का ध्यान रखिएगा।

UP Police Assistant Operator Recruitment 2026: पुलिस के पदों पर निकली भर्ती, जानें आवेदन प्रक्रिया

0
1004232989

UP Police Assistant Operator Recruitment 2026: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती और पदोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने सहायक ऑपरेटर के पद पर भर्ती के लिए सूचना जारी की है। इस भर्ती के लिए कुल 44 पदों पर आवेदन मांगे गए है। उत्तर प्रदेश पुलिस सहायक ऑपरेटर भर्ती के लिए 3 दिसंबर 2025 से 2 जनवरी 2026 तक ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।

महत्वपूर्ण तिथियाँ

  • आवेदन तिथि: 3 दिसंबर 2025
  • अंतिम तिथि: 2 जनवरी 2026
  • सुधार तिथि: जल्द
  • परीक्षा तिथि: जल्द

आवेदन शुल्क

उत्तर प्रदेश पुलिस सहायक ऑपरेटर भर्ती में आवेदन करने के लिए सामान्य, ओबीसी, ईडब्लूएस के उम्मीदवार को 500 रुपया का आवेदन शुल्क का भुगतान करना पड़ेगा। वही एससी, एसटी के उम्मीदवार को 400 रुपया का आवेदन शुल्क का भुगतान करना पड़ेगा।

आयु सीमा

उत्तर प्रदेश पुलिस सहायक ऑपरेटर भर्ती में आवेदन के लिए उम्मीदवार की आयु सीमा 1 जुलाई 2025 के अनुसार तय होगी। भर्ती के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 22 वर्ष होनी चाहिए।

पदों का विवरण

सामान्य20
ईडब्ल्यूएस4
ओबीसी11
एससी9
एसटी0
कुल पद44

शैक्षणिक योग्यता

उत्तर प्रदेश पुलिस सहायक ऑपरेटर भर्ती में आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को भौतिकी और गणित विषयों के साथ इंटरमीडिएट परीक्षा उत्तीर्ण करनी चाहिए।

UP School Holiday: मुख्यमंत्री योगी ने कड़ाके की सर्दी को लेकर बढ़ाई छुट्टियां, इस तारीख तक बंद रहेंगे स्कूल

0
1004232738

UP School Holiday: उत्तर प्रदेश में नए साल की शुरुआत शीतलहर से हुई हैं। कड़ाके की सर्दी के कारण स्कूली बच्चों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को कड़ाके की ठंड को देखते हुए सभी बोर्ड (ICSE, CBSE, UP और अन्य) के प्राइमरी लेवल से लेकर क्लास 12 तक के सभी स्कूलों को 5 जनवरी तक बंद करने का आदेश दिया हैं। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को अलर्ट रहने, फील्ड इंस्पेक्शन करने, कंबल बांटने, लोगों को खुले में सोने से रोकने और रात के शेल्टर में पूरी तैयारी सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया है।

नववर्ष पर एसएसपी ने ग्राम चौकीदारों से मुलाक़ात कर टोर्च व कंबल वितरित किये

0
1004231864

जसवंतनगर (संवाददाता : पंकज राठौर) इटावा। नववर्ष के अवसर पर गुरुवार की देर शाम को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव थाना कोतवाली पहुंचे। उनके आगमन पर पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा स्वागत किया गया। इस दौरान थाना प्रभारी निरीक्षक कमल भाटी के नेतृत्व में ग्राम प्रहरी व ग्राम चौकीदारों के लिए कंबल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। शीतकालीन मौसम को ध्यान में रखते हुए ग्राम क्षेत्र के समस्त ग्राम प्रहरी एवं ग्राम चौकीदारों को कंबल एवं टॉर्च वितरित किए गए, जिससे वे रात्रि गश्त एवं सुरक्षा कार्य को और अधिक प्रभावी ढंग से कर सकें।

नववर्ष पर प्रथम आगमन के दौरान क्षेत्राधिकारी आयुषी सिंह ने एसएसपी को पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर अभय नाथ त्रिपाठी भी उपस्थित रहे। एसएसपी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ग्राम प्रहरी और ग्राम चौकीदारों की भूमिका की सराहना की। उन्होंने कहा कि ग्राम प्रहरी ग्रामीण स्तर पर पुलिस की सबसे मजबूत कड़ी हैं, जिनकी सतर्कता और सक्रियता से अपराध नियंत्रण में महत्वपूर्ण सहयोग मिलता है। उन्होंने रात्रि गश्त को और अधिक मजबूत करने, संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को देने तथा गांवों में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सक्रिय भूमिका निभाने के निर्देश दिए।

1004231867
फ़ोटो- एसएसपी ने ग्राम चौकीदारों को टोर्च व कंबल बांटे

इसके पश्चात एसएसपी ने थाना परिसर में महिला हेल्प डेस्क, साइबर सेल कार्यालय, हवालात सहित विभिन्न अभिलेखों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना प्रभारी निरीक्षक कमल भाटी के कार्यों की प्रशंसा की। नववर्ष के अवसर पर जसवंतनगर पुलिस द्वारा चार लुटेरों की गिरफ्तारी को सराहनीय बताते हुए थाना प्रभारी एवं उनकी टीम को बधाई दी तथा बेहतर कार्य के लिए पुरस्कृत भी किया।

कार्यक्रम के अंत में एसएसपी ने ग्राम प्रहरी एवं ग्राम चौकीदारों को अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने तथा जनसुरक्षा में निरंतर सहयोग बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक नगर अभय नाथ त्रिपाठी, सीओ सिटी अभय नारायण राय, सीओ सैफई के.पी. सिंह, सीओ भर्थना आर.डी. मौर्या, सीओ चकरनगर अवनीश कुमार, थाना प्रभारी निरीक्षक बढ़पुरा के.के. मिश्रा,थाना पछायगाँव सुधीर कुमार सिंह,थाना बलरई दिवाकर सरोज सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

पुलिस को बड़ी सफलता, चार लुटेरे हथियारों सहित गिरफ्तार

0
1004228463

जसवंतनगर (संवाददाता :- पंकज राठौर) इटावा। जसवंतनगर पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पहले ही दिन बड़ी सफलता हासिल करते हुए चार शातिर लुटेरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से तीन तमंचे (315 बोर), एक चाकू, जिंदा कारतूस, लोहे की पाइप (सरिया), प्लाईवुड की पत्ती तथा एक स्विफ्ट कार बरामद की है।

क्षेत्राधिकारी आयुषी सिंह ने बताया कि थाना अध्यक्ष कमल भाटी को सूचना मिली थी कि राष्ट्रीय राजमार्ग पर मेवात ढाबे के पास एक स्विफ्ट कार संदिग्ध अवस्था में खड़ी है, जिसमें सवार कुछ लोग किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में हैं। सूचना की गंभीरता को देखते हुए तत्काल उपनिरीक्षक ललित चतुर्वेदी, शुभम वर्मा तथा अन्य पुलिसकर्मियों के साथ मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने घेराबंदी की।
पुलिस को देखते ही बदमाशों ने कार लेकर भागने का प्रयास किया, लेकिन सतर्क पुलिस बल ने चारों ओर से घेरकर आगरा रोड स्थित एक मैरिज होम के सामने बल प्रयोग कर चारों को दबोच लिया। तलाशी के दौरान उनके पास से अवैध हथियार और वारदात में प्रयुक्त होने वाले उपकरण बरामद हुए।

पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम सनी कुमार पुत्र सुधीर कुमार जाटव निवासी नगला धतु, आकाश कुमार पुत्र इंद्रपाल सिंह जाटव निवासी ग्राम चौहानपुर, अनुज कुमार पुत्र राकेश कुमार जाटव निवासी नगला पत्राहार हबिलिया तथा ऋषि कुमार जाटव पुत्र मानिक चंद, सभी थाना कोतवाली जनपद मैनपुरी के निवासी बताए हैं। पुलिस ने बरामद स्विफ्ट कार को मोटर वाहन अधिनियम की धारा 207 के तहत सीज कर दिया है तथा चारों आरोपियों को विधिक कार्रवाई करते हुए माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। इस कार्रवाई से क्षेत्र में अपराधियों में हड़कंप है।

नगला तौर में प्रजापति जन जागृति सम्मेलन, शिक्षा व एकजुटता पर दिया गया जोर

0
1004227284

जसवंतनगर, इटावा । क्षेत्र के गांव नगला तौर में राष्ट्रीय प्रजापति महासंघ एवं ऑक्सीजन सर्वजन फाउंडेशन के तत्वावधान में युवा प्रजापति जन जागृति सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में समाज की शिक्षा, संगठन और एकजुटता पर विस्तृत चर्चा की गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नवीन प्रजापति, जिला अध्यक्ष भाजपा पिछड़ा मोर्चा आगरा महानगर रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में बटेश्वरी दयाल प्रजापति मौजूद रहे। मुख्य अतिथि नवीन प्रजापति ने अपने संबोधन में कहा कि समाज के होनहार बच्चों की शिक्षा पर विशेष ध्यान देना समय की आवश्यकता है। शिक्षा के माध्यम से ही समाज मजबूत होगा और नई पीढ़ी आगे बढ़ेगी। विशिष्ट अतिथि बटेश्वरी दयाल प्रजापति ने समाज की एकजुटता पर बल देते हुए कहा कि संगठित समाज ही अपने अधिकारों और विकास की दिशा में सार्थक कदम उठा सकता है।

राष्ट्रीय प्रजापति महासंघ के पदाधिकारियों ने भी अपने विचार रखते हुए समाज को संगठित करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में सोनू प्रजापति युवा प्रदेश अध्यक्ष, आकांक्षा प्रजापति अधिवक्ता, खुशबू प्रजापति अधिवक्ता, रजनीश कुमार प्रजापति युवा राष्ट्रीय सचिव, ऑक्सीजन सर्वजन फाउंडेशन के प्रबंधक सचिव, मशहूर जादूगर आरके सम्राट राजेश प्रजापति सहित अनेक पदाधिकारी व सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
इसके अलावा नेपाल प्रजापति जिला अध्यक्ष निवाड़ी, रामकुमार जिला प्रभारी निवाड़ी (मध्यप्रदेश), अमित प्रजापति, प्रताप सिंह दद्दा, सुभाष प्रजापति, दिलीप प्रजापति, विष्णु प्रजापति, हरिओम प्रजापति सहित बड़ी संख्या में युवा, माताएं, बहनें और बुजुर्ग मौजूद रहे। कार्यक्रम का आयोजन श्री किशुन सिंह प्रजापति युवा जिला मुख्य महासचिव एवं मोहित प्रजापति थूलरई द्वारा किया गया, जबकि संचालन शैलेन्द्र कुमार प्रजापति कानपुर मंडल महासचिव ने किया।

नववर्ष पर ब्रह्माणी देवी मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, सुबह से ही गूंजे जयकारे

0
1004227272

जसवंतनगर, इटावा। यमुना नदी की तलहटी क्षेत्र में स्थित प्रसिद्ध सिद्धपीठ माता ब्रह्माणी देवी मंदिर पर नववर्ष के अवसर पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। वर्ष के पहले दिन तड़के सुबह चार बजे मंगल आरती के साथ ही माता रानी के दर्शन का क्रम शुरू हो गया, जो देर शाम तक लगातार जारी रहा। दूर-दराज क्षेत्रों से आए भक्तों ने नए साल की शुरुआत माता के आशीर्वाद के साथ करने की कामना की और परिवार की सुख-समृद्धि की प्रार्थना की।

श्रद्धालुओं की अधिक संख्या को देखते हुए मंदिर परिसर में दर्शन व्यवस्था को सुव्यवस्थित रखा गया। भक्त कतारबद्ध होकर अपनी बारी का इंतजार करते नजर आए। पूरे परिसर में “जय माता दी” के जयकारों से भक्तिमय वातावरण बना रहा। नगला तौर गांव निवासी सुप्रीम कोर्ट के एडवोकेट राजीव प्रताप ने प्रति वर्ष की परंपरा का निर्वहन करते हुए अपनी मां रानी देवी, पत्नी कल्पना, भाई संजीव प्रताप व उनकी पत्नी संध्या, विधायक प्रतिनिधि अजेंद्र सिंह गौर, जितेंद्र शीलू तोमर सहित गांव की महिलाओं व पुरुषों के साथ ब्रह्माणी मंदिर पर झंडा चढ़ाया औऱ भंडारा वितरण किया।

इस अवसर पर आगरा, फिरोजाबाद और मध्यप्रदेश सहित अन्य जनपदों से आए श्रद्धालुओं ने भी प्रसाद व चुनरी चढ़ाकर माता की आराधना की नववर्ष के मौके पर मंदिर को आकर्षक ढंग से सजाया गया था, जिससे श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। सुरक्षा व व्यवस्था बनाए रखने में बलरई थाना प्रभारी निरीक्षक दिवाकर सरोज, उपनिरीक्षक शिवपूजन, प्रदीप कुमार अवस्थी, शेर सिंह, जसवंत सिंह, कांस्टेबल राजकुमार, अजय तथा महिला कांस्टेबल सावित्री, मोनी और प्रतिभा सहित स्थानीय लोगों व मंदिर समिति का सहयोग सराहनीय रहा।श्रद्धालुओं का कहना है कि माता ब्रह्माणी के दर्शन से मन को शांति मिलती है और नए वर्ष में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।
फ़ोटो :- दर्शन करते विधायक प्रतिनिधि के साथ सपरिवार सुप्रीम कोर्ट एडवोकेट और दंडवत पेंड़ भरते दोनों भाई सपरिवार सहित।

भारत विकास परिषद ने गिरा मकान दोबारा बनवाकर सामाजिक जीवन में नई मिशाल कायम की

0
भारत विकास परिषद ने गिरा मकान दोबारा बनवाकर सामाजिक जीवन में नई मिशाल कायम की

जसवंतनगर। सेवा, समर्पण और सहयोग की भावना को साकार करते हुए भारत विकास परिषद समर्पण शाखा ने ग्राम निलोई निवासी सत्यनारायण गुप्ता के गिर चुके मकान के पुनर्निर्माण में आर्थिक सहयोग प्रदान कर सामाजिक दायित्व का निर्वहन किया है। परिषद की ओर से मकान की दीवारों तथा लेंटल निर्माण के लिए आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई गई, जिससे पीड़ित परिवार को बड़ी राहत मिली है।
बताया गया कि कुछ समय पूर्व जर्जर अवस्था के कारण सत्यनारायण गुप्ता का मकान अचानक गिर गया था। इस हादसे से परिवार बेघर हो गया और उन्हें भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। जानकारी मिलते ही भारत विकास परिषद समर्पण शाखा ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल सहायता देने का निर्णय किया। परिषद के सहयोग से मकान का पुनर्निर्माण कार्य अब तेजी से प्रगति पर है।
इस अवसर पर परिषद के पदाधिकारी और सदस्य मौके पर मौजूद रहे तथा पीड़ित परिवार को भविष्य में भी हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया। परिषद के इस मानवीय प्रयास से परिवार को नई उम्मीद मिली है।
ग्रामीणों ने भारत विकास परिषद के इस सराहनीय कार्य की मुक्त कंठ से प्रशंसा करते हुए इसे सामाजिक सेवा की प्रेरणादायी पहल बताया। कार्यक्रम में परिषद के पदाधिकारी धर्मेंद्र कुमार सोनी, उमाकांत श्रीवास्तव, विजय कुमार, आनंद कुमार, गुंजन सक्सेना सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।