Home Blog Page 14

शराब ठेके के विरोध में गांव की महिलाओं का उग्र प्रदर्शन, ताला जड़कर जताया आक्रोश

0

इटावा (संवाददाता : पंकज राठौर)। जसवंतनगर क्षेत्र के ग्राम कोकावली में मंगलवार सुबह करीब 10 बजे गांव के बीच संचालित देसी शराब के ठेके के खिलाफ महिलाओं का गुस्सा फूट पड़ा। ठेके को हटवाने की मांग को लेकर बड़ी संख्या में महिलाएं एकत्र हो गईं और ठेके पर पहुंचकर ताला जड़ दिया। इस दौरान शराब विक्रेता को अंदर ही बंद कर दिया गया, जिससे मौके पर काफी देर तक तनाव और हंगामे की स्थिति बनी रही।

प्रदर्शन कर रही महिलाओं का कहना था कि ठेका गांव के बीच और स्कूल के पास होने के कारण छोटे बच्चे, किशोर और महिलाएं सबसे अधिक प्रभावित हो रही हैं। आरोप लगाया कि गांव के पुरुष शराब की लत का शिकार हो रहे हैं, जिससे मजदूरी और मेहनत की कमाई शराब में खर्च हो जाती है और परिवारों की आर्थिक स्थिति बिगड़ रही है। महिलाओं ने यह भी कहा कि ठेके के आसपास शराबियों द्वारा आए दिन की जाने वाली अशोभनीय हरकतों से स्कूल जाने वाली बच्चियों और महिलाओं को परेशानी उठानी पड़ती है।

सूचना मिलते ही पुलिस 112 मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करते हुए ठेके को खुलवाया। प्रदर्शन में जिमराम की बेटी, जयकुमारी, सीता देवी, राजेंद्र देवी, वर्षा, मंजू देवी, पार्वती, श्यामा देवी, लक्ष्मी देवी, सुमन, बादाम, अनार देवी, कैला देवी, प्रेम देवी सहित अनेक महिलाएं शामिल रहीं। महिलाओं ने प्रशासन से ठेके को गांव व स्कूल से दूर स्थानांतरित करने की मांग करते हुए चेतावनी दी कि मांग न मानी गई तो आंदोलन किया जाएगा।

चौधरी चरण सिंह जयंती पर किसान हितों के लिए संघर्ष का संकल्प

0

जसवंतनगर (संवाददाता : पंकज राठौर) इटावा। भारतीय किसान यूनियन धरतीपुत्र द्वारा किसानों के मसीहा पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में किसानों ने चौधरी चरण सिंह के विचारों और उनके द्वारा किसानों के लिए किए गए संघर्ष को याद करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। इस अवसर पर यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सनी माधव ने कहा कि किसानों के अधिकारों की रक्षा के लिए संगठन निरंतर संघर्ष करता रहेगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसान आयोग के गठन और न्यूनतम समर्थन मूल्य एमएसपी की कानूनी गारंटी के लिए आंदोलन और तेज किया जाएगा। साथ ही उन्होंने घोषणा की कि किसान हितों के लिए संघर्ष करने वाले जुझारू किसानों को किसान सम्मान से सम्मानित किया जाएगा, ताकि उनका मनोबल बढ़े और अन्य किसान भी जागरूक हों।

प्रदेश महासचिव डॉ. प्रतीक यादव ने कहा कि चौधरी चरण सिंह का जीवन किसानों के स्वाभिमान और अधिकारों की लड़ाई का प्रतीक है। उनके दिखाए रास्ते पर चलकर ही किसान मजबूत हो सकते हैं। अन्य वक्ताओं ने भी किसानों की समस्याओं, बढ़ती लागत, कम दाम और सरकारी नीतियों पर अपनी बात रखी।
कथावाचिका गुंजन किशोरी ने कहा कि चौधरी चरण सिंह ने किसानों को सम्मान और अधिकार दिलाने का काम किया। आज जरूरत है कि किसान एकजुट होकर अपने हक के लिए आवाज बुलंद करें। किसान यूनियन हमेशा किसानों के साथ खड़ी रहेगी।
इस अवसर पर धर्मेंद्र राजपूत, छोटे सिंह शास्त्री, रवि यादव, विजय कुमार यादव, अरुण कुमार, सर्वेश, गोरे, अरविंद यादव, प्रदीप कुमार, महिला नगर अध्यक्ष कमलेश कुशवाहा, आशा देवी सहित किसान और पदाधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में किसानों ने एकजुट होकर किसान हितों की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया।

ट्रस्टी डायग्नोस्टिक सेंटर का उद्घाटन, कस्बे को मिली नई स्वास्थ्य सुविधा

0
  • एसआईआर को लेकर भाजपा व चुनाव आयोग पर बरसे आदित्य यादव, बोले—आनन-फानन में कराया जा रहा सर्वे गलत।

जसवंतनगर (संवाददाता : पंकज राठौर) इटावा। स्वास्थ्य सेवाओं को सशक्त बनाने की दिशा में कस्बे को नई सौगात मिली। न्यू नगर पालिका मार्केट, बस स्टैंड चौराहा स्थित ट्रस्टी डायग्नोस्टिक एंड अल्ट्रासाउंड सेंटर का उद्घाटन बदायूं सांसद आदित्य अंकुर यादव ने किया। उन्होंने कहा पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि
एसआईआर (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन) को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। इस मुद्दे पर बदायूं सांसद आदित्य अंकुर यादव ने भाजपा और चुनाव आयोग पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि एसआईआर कराना अपने आप में गलत नहीं है, लेकिन जिस तरह आनन-फानन और अव्यवस्थित तरीके से इसे लागू किया जा रहा है, वह पूरी तरह निंदनीय है।

आदित्य यादव ने आरोप लगाया कि एसआईआर के नाम पर बीएलओ पर अत्यधिक कार्यभार डाल दिया गया है, जिसके चलते एक बीएलओ की मौत तक हो चुकी है। उन्होंने सवाल उठाया कि इस मौत की जिम्मेदारी आखिर कौन लेगा—भाजपा सरकार या चुनाव आयोग। उन्होंने आशंका जताई कि इस प्रक्रिया के दौरान लाखों मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से काटे जा सकते हैं और जानबूझकर गैर-भाजपाई मतदाताओं को निशाना बनाया जा रहा है। उन्होंने चुनाव आयोग से मांग की कि वोट कटने की पूरी सूची सार्वजनिक की जाए, जिससे पारदर्शिता बनी रहे।

आर्थिक मुद्दों पर सरकार को घेरते हुए सांसद यादव ने कहा कि डॉलर के मुकाबले रुपया कमजोर होता जा रहा है और अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम कम होने के बावजूद देश में पेट्रोल-डीजल के दाम लगातार बढ़ाए जा रहे हैं, जो आम जनता के साथ अन्याय है। नगर की जाम समस्या पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि ट्रैफिक जाम का समाधान बुलडोजर से नहीं, बल्कि नागरिकों और नगर पालिका प्रशासन के साथ संवाद के जरिए निकाला जाना चाहिए। बुलडोजर की कार्रवाई से आम आदमी को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है।

इसी दौरान कस्बे को स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक नई सौगात भी मिली। न्यू नगर पालिका मार्केट, बस स्टैंड चौराहा स्थित ट्रस्टी डायग्नोस्टिक एंड अल्ट्रासाउंड सेंटर का उद्घाटन सांसद आदित्य अंकुर यादव ने फीता काटकर किया। उन्होंने कहा कि स्थानीय स्तर पर उच्च स्तरीय जांच सुविधाएं उपलब्ध होने से ग्रामीण और शहरी क्षेत्र के मरीजों को बड़ी राहत मिलेगी और अब उन्हें जांच के लिए बड़े शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा।

सेंटर के निदेशक विमलेश यादव ने बताया कि यहां डिजिटल एक्स-रे, अल्ट्रासाउंड, ब्लड व यूरिन जांच, ईसीजी, हार्मोनल व बायोकेमिस्ट्री टेस्ट सहित 24 घंटे इमरजेंसी सेवाएं उपलब्ध रहेंगी। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। सेंटर के शुभारंभ से कस्बे में स्वास्थ्य सुविधाएं मजबूत होने की उम्मीद जताई जा रही है।

कार्यक्रम में कन्नौज पीडीए प्रभारी अनिल प्रताप सिंह, नगर अध्यक्ष राहुल गुप्ता, विधायक प्रतिनिधि अजेंद्र गौर, विनोद यादव, रामवीर सिंह यादव, शिवम यादव, आकाश भदौरिया, खन्ना यादव, सांसद प्रतिनिधि हाजी मोहम्मद शमीम, मोहम्मद एहसान, फुरकान अहमद, कमल प्रकाश, गोपाल गुप्ता, मोहम्मद जहीर सहित अनेक गणमान्य मौजूद रहे।

सराय भूपत कटेखेड़ा में लगी जन चौपाल, सचिव और लेखपाल ने सुनी जनता की समस्याएं

0

इटावा (संवाददाता : पंकज राठौर)। ब्लॉक क्षेत्र जसवन्तनगर की ग्राम पंचायत सराय भूपत कटेखेड़ा में जन चौपाल का आयोजन किया गया जिसमें ग्रामीणों की समस्याएं सुनी गई। ग्राम पंचायत सचिव वरुण यादव ने कहा कि जिस किसी ग्रामीण की कोई समस्या हो तो हमें जरूर बताएं, हमारे स्तर की जो समस्या होगी उसका हम समाधान करेंगे, ग्रामीणों ने भी अपनी अपनी समस्याएं बताई, सचिव वरुण यादव ने कहा कि अब मूलनिवास प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, एवं अन्य दस्तावेजों के लिए कहीं जाने की ज़रूरत नहीं पड़ेगी अब आपकी ग्राम पंचायत में ही ऑपरेटर जूली के द्वारा उपलब्ध कराए जाएंगे।

लेखपाल मनीष दुबे ने लोगों की खेत संबंधी शिकायतें सुनी और कहा कि जिस किसी को विरासत चढ़वाना हो, या कोई खेतों पर पड़ी चकरोड कागजों में दर्ज है और निकल नहीं रही है , उन किसानों की। समस्याओं का भी निस्तारण किया जाएगा। इस दौरान जन चौपाल मे उपस्थित रही सराय भूपत प्रधान वीना यादव, ऑपरेटर जूली यादव,रोजगार सेवक विमल कुमारी एवं सराय भूपत कटेखेड़ा ग्रामवासी।

सनातन धर्म परंपरा की रक्षा की मिसाल,अधूरे मूर्ति विसर्जन से आस्था को ठेस पर श्री गणेश सेवा समिति ने कराया विधिवत विसर्जन

0

जसवंतनगर (संवाददाता : पंकज राठौर) इटावा। धार्मिक आस्था और सनातन धर्म की परंपराओं की गरिमा बनाए रखने के उद्देश्य से श्री गणेश सेवा समिति ने एक सराहनीय और प्रेरणादायक पहल की। कचौरा घाट बाई पास पर स्थित सिरहोल नहर पुल व हाइवे पर स्थित बने गंग नहर पुल के दोनों ओर तथा आसपास के क्षेत्र में बिखरी पड़ी देवी-देवताओं की मूर्तियों को एकत्र कर समिति ने विधि-विधान और श्रद्धा के साथ उनका गंग नहर में विसर्जन कराया।

कुछ श्रद्धालुओं द्वारा मूर्ति विसर्जन अधूरा छोड़ दिए जाने के कारण ये मूर्तियां नहर तट, पुल के दोनों किनारों, झाड़ियों और पेड़ों के बीच पड़ी हुई थीं, जो धार्मिक भावनाओं के साथ-साथ सामाजिक व्यवस्था के लिए भी चिंता का विषय बनी हुई थीं।
जानकारी मिलने पर श्री गणेश सेवा समिति के सदस्य संजय कुमार, जीतू सोनी, अभिषेक पोरवाल, सोमेश गुप्ता, अजेंद्र गौर, अनूप मोनू राठौर, विनय गुप्ता, प्रदीप कुमार, टीटू कौशल, छुन्नू, गोविंद, अभय, सोनू,राजेश सहित अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे। सभी मूर्तियों को एकत्र कर पहले विधिवत पूजा-अर्चना की गई, इसके बाद सनातन परंपराओं के अनुसार उनका नहर में विसर्जन कराया गया। साथ ही मौके पर पड़ी पूजा सामग्री को एकत्र कर अग्नि प्रज्वलित कर ‘स्वाहा’ किया गया तथा पूरे क्षेत्र की साफ-सफाई कर उसे पूरी तरह स्वच्छ बनाया गया।

1004172403

इस अवसर पर समिति पदाधिकारियों ने आमजन से अपील की कि सनातन धर्म में मूर्ति विसर्जन केवल औपचारिकता नहीं, बल्कि धार्मिक कर्तव्य है। मूर्तियों को खुले में या जलस्रोतों के किनारे छोड़ना देवी-देवताओं के सम्मान के विपरीत होने के साथ पर्यावरण के लिए भी नुकसानदायक है। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं को चाहिए कि वे मूर्ति विसर्जन निर्धारित स्थलों पर, नियमों और परंपराओं के अनुरूप करें। समिति की इस पहल की स्थानीय लोगों ने सराहना की और इसे सनातन संस्कृति, धार्मिक चेतना और सामाजिक जिम्मेदारी का अनुकरणीय उदाहरण बताया।

मारपीट व धमकी का आरोप, पीड़िता ने कोतवाली में दी तहरीर मुकदमा दर्ज

0

जसवंतनगर (संवाददाता : पंकज राठौर) इटावा। कोतवाली क्षेत्र के नये बिजली घर के पास रहने वाली एक महिला ने पड़ोसियों पर गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़िता शशीदेवी पत्नी जगपाल सिंह ने थाना प्रभारी को दी तहरीर में बताया कि बीती शाम करीब चार बजे विपिन यादव पुत्र सत्य सिंह यादव और आरती देवी पत्नी विपिन यादव ने उसके साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट की।

आरोप है कि जब उसकी पुत्री प्रीती बीच-बचाव करने पहुंची तो आरोपियों ने उसके साथ भी मारपीट कर दी, जिससे दोनों को चोटें आईं। पीड़िता के अनुसार घटना के समय कई लोग मौके पर मौजूद थे। आरोपियों ने रिपोर्ट दर्ज कराने पर जान से मारने की धमकी भी दी। थानाध्यक्ष कमल भाटी ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

भारतीय किसान यूनियन ने ग्राम कुंजपुरा में किसान पंचायत की बैठक की

0

जसवंतनगर (संवाददाता : पंकज राठौर) इटावा। भारतीय किसान यूनियन, इटावा के तत्वावधान में जसवंतनगर ब्लॉक की न्याय पंचायत कुंजपुर अंतर्गत ग्राम कुंजपुरा में किसान पंचायत का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता ब्लॉक अध्यक्ष शिवकुमार यादव ने की। पंचायत में वक्ताओं ने संगठन को मजबूत करने तथा किसानों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक रहने का आह्वान किया। इस दौरान धर्मनारायण जी को सर्वसम्मति से भारतीय किसान यूनियन, जसवंतनगर ब्लॉक का प्रवक्ता मनोनीत किया गया।

कार्यक्रम में जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ. सुनील यादव, तहसील प्रवक्ता श्री रामनारायण जी, न्याय पंचायत अध्यक्ष जगदीश बाबू, ग्राम पंचायत अध्यक्ष गया प्रसाद सहित संगठन के पदाधिकारी, सदस्यगण एवं बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे।

सड़क पक्की है या कच्ची?, राहगीरों को दिखाई ही नहीं दे रही, सड़क पर निकलना हो रहा दुशवार

0
  • अधिक धन पैदा करने के चक्कर में ठेकेदारों ने जन् सेहत को खतरे में डाला।
  • सिल्ट उठान ने बिगाड़ी रोड की सूरत, स्कूली बच्चों को सबसे ज्यादा परेशानी।

इटावा (संवाददाता : पंकज राठौर)। जसवंतनगर से बलरई जाने वाले रास्ते पर नहर और बंबा से सिल्ट हटाने के लिए ठेके पर कराए जा रहे कार्य ने जसवंतनगर से बलरई क्षेत्र को जोड़ने वाले महत्वपूर्ण रोड की हालत बद से बदतर कर दी है। सिल्ट उठाने वाले ठेकेदारों की लापरवाही के चलते करीब दस किलोमीटर लंबी डामरयुक्त पक्की सड़क अब कच्चे मिट्टी मार्ग में तब्दील हो चुकी है। धूल के गुबार राहगीरों को सांस लेने में भी परेशानी पैदा कर रहे हैं।

यह मार्ग बलरई, बाउथ, तिजोरा, बीबामऊ, नगला तौर, राजपुर, बहोरीपुर, निजामपुर, नगला रामसुंदर, नगला सलहदी, नगला विशुन, घुराह, जाखन, सरामई, कछपुरा, लुंगे की मड़ैया, पूछरी, खदिया, फकीरे की मड़ैया सहित फिरोजाबाद जिले के भदान नगला खंगर, गदोखर, मई नगला जोरे, नगला गुलाल और उरावर गांवों को जोड़ते हुए भोले बाबा मंदिर बटेश्वर तक जाता है। इस सड़क से रोजाना सैकड़ों दोपहिया और चार पहिया वाहन गुजरते हैं। साथ ही करीब दो दर्जन स्कूली वाहन और बड़ी संख्या में छात्र साइकिल व मोटरसाइकिल से इसी मार्ग से आवागमन करते हैं। सिल्ट और मिट्टी फैलने से उड़ती धूल लोगों के लिए मुसीबत बन गई है। राहगीरों और कार्यालय जाने वाले कर्मचारियों के कपड़े धूल से सने रहते हैं वहीं आंखों में मिट्टी जाने से एलर्जी और जलन की शिकायतें बढ़ गई हैं।

  ठेकेदारों द्वारा अधिक से अधिक धन पैदा करने के लिए जिस प्रकार ओवरलोडिंग कर मिट्टी की ढुलाई की जा रही है उससे सबसे ज्यादा परेशानी  स्कूली बच्चों को उठानी पड़ रही है। अभिभावकों ने ठेकेदारों पर मनमानी का आरोप लगाते हुए प्रशासन से सड़क की तत्काल मरम्मत और ठेकेदारों पर कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि शीघ्र समाधान नहीं हुआ तो जन आंदोलन किया जाएगा।

तेज रफ्तार बुलेट ट्रक से टकराई, दो छात्र गंभीर घायल

0

इटावा (संवाददाता : पंकज राठौर) । आगरा–कानपुर नेशनल हाईवे पर शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। सिविल लाइन थाना क्षेत्र और जसवंतनगर थाना क्षेत्र की सीमा पर स्थित गांव विचारपुरा के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज गति से जा रही बुलेट मोटरसाइकिल आगे चल रहे ट्रक में पीछे से जा टकराई। हादसे में बीकॉम के दो छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए।

घायलों की पहचान आगरा जिले की बाह तहसील क्षेत्र के जैतपुर थाना अंतर्गत माता गली निवासी 28 वर्षीय आयुष पुत्र सुदेश कुमार और मध्य प्रदेश के भिंड जिले के थाना इंदोरी क्षेत्र के शेरपुर निवासी 20 वर्षीय सतपाल तोमर पुत्र विश्राम सिंह के रूप में हुई है। दोनों छात्र उदी क्षेत्र स्थित एक महाविद्यालय से बीकॉम की परीक्षा देकर अपने घर लौट रहे थे।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बुलेट मोटरसाइकिल की रफ्तार काफी तेज थी। इसी दौरान चालक आगे चल रहे ट्रक को समय रहते नहीं देख सका और बाइक ट्रक के पिछले हिस्से से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों युवक सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद कुछ देर तक दोनों छात्र हाईवे पर तड़पते रहे। सूचना मिलने पर राहगीरों ने एम्बुलेंस बुलाकर घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जसवंतनगर पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने दोनों को गंभीर हालत में सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया, जहां उनका इलाज जारी है।

एसडीएम ने एसआईआर से संबंधित राजनैतिक दलों व बीएलओ संग की समीक्षा बैठक

0
  • राजनैतिक दलों से एएसडीडी पर चर्चा कर आपत्तियों और दावों को सुना गया।
  • बीएलओ को त्रुटि रहित मतदाता सूची भौतिक सत्यापन के साथ करने के दिए निर्देश।
  • अछूते मतदाताओं 26 दिसंबर तक गणना प्रपत्र जमा करने की अपील।

जसवंतनगर (संवाददाता : पंकज राठौर) इटावा। जसवंतनगर तहसील सभागार में उपजिलाधिकारी कुमार सत्यम जीत की अध्यक्षता और तहसीलदार नेहा सचान की उपस्थिति में एसआईआर कार्य की समीक्षा बैठक राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों बीएलए संग आयोजित की गई। इससे पूर्व एसडीएम ने बीएलओ के साथ मीटिंग कर भौतिक सत्यापन के साथ त्रुटि रहित मतदाता सूची के सख्त निर्देश दिये। राजनैतिक प्रतिनिधियों और बी एलए संग एसआईआर प्रक्रिया के तहत एएसडीडी सूची यानी अनुपस्थित स्थानांतरित मृतक एवं डुप्लीकेट के संबंध में बैठक में एसडीएम कुमार सत्यम जीत ने कहा कि मतदाता सूची का शुद्धिकरण लोकतंत्र की मजबूती के लिए अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने बताया कि एसआईआर प्रक्रिया के अंतर्गत हर बूथ पर एएसडीडी सूची बीएलए और राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में चश्पा कर दी गई है। एएसडीडी सूची के संदर्भ में चर्चा की गई और दावे और आपत्तियां को स्वीकार कर एसडीएम ने उचित निराकरण का आश्वासन दिया।

वही राजनैतिक प्रतिनिधियों और बीएलओ द्वारा कुछ मतदाताओं का 2003 की लिस्ट में नाम न होने का मुद्दा उठाया तो एसडीएम ने कहा कि बीएलओ को मतदाता द्वारा फॉर्म 6 भरवा कर मतदाता सूची में सम्मिलित करने के निर्देश दे दिए गए हैं। इस पर सभी राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों और बीएलए ने सहमति जताई। इससे पूर्व बैठक में बीएलओ द्वारा किए जा रहे एसआईआर कार्यों की बूथ बार प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। समीक्षा बैठक के निष्कर्ष में बताया कि तहसील क्षेत्र के कुल 452 बूथों पर एसआईआर से संबंधित कार्य लगभग पूर्ण हो चुका है। शेष लगभग 15 से 20 प्रतिशत कार्य अभी लंबित है, जिसे शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। उपजिलाधिकारी कुमार सत्यम जीत ने बीएलओ को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि शेष बचे कार्य के लिए सभी बीएलओ घर-घर जाकर भौतिक सत्यापन करें ताकि कोई भी पात्र मतदाता सूची से छूटने न पाए।

तय समय सीमा पर सभी कार्य पूर्ण करें। , लापरवाही पर कार्रवाई होगी। तहसीलदार नेहा सचान ने निर्देश दिए कि जिन क्षेत्रों में कार्य अधूरा है वहां विशेष ध्यान देकर कार्य पूर्ण किया जाए। वही अब तक मतदाता सूची में अछूते मतदाताओं से अपील की है कि 26 दिसंबर तक गणना प्रपत्र जमा कर मतदाता बनकर लोकतंत्र को मजबूत करें। बैठक में राजनैतिक प्रतिनिधियों में सपा जिला अध्यक्ष प्रदीप शाक्य बबलू,एसआईआर प्रभारी राहुल गुप्ता,सहप्रभारी ठा.अजेंद्र गौर सांसद प्रतिनिधि हाजी शमीम ब्लॉक अध्यक्ष रामवीर यादव भाजपा से अजय यादव बिंदू,रामजी शुक्ला के अलावा अन्य पार्टियों के प्रतिनिधि बीएलए उपस्थित रहे।