Home Blog Page 16

औरैया: अवैध आतिशबाजी के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार, 3 लाख रुपये कीमत के पटाखे बरामद

0

औरैया। अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन और पुलिस उप महानिरीक्षक कानपुर परिक्षेत्र के निर्देशन में औरैया जिला पुलिस ने दीपावली को सुरक्षित और दुर्घटनारहित बनाने के लिए अवैध आतिशबाजी के खिलाफ विशेष अभियान चलाया है।

इस अभियान के तहत थाना दिबियापुर और एसओजी की संयुक्त पुलिस टीम ने 17 अक्टूबर 2025 को मुखबिर की सूचना पर दो अलग-अलग स्थानों से दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से लगभग 2 क्विंटल 65 किलोग्राम अवैध आतिशबाजी/पटाखे बरामद किए, जिनकी अनुमानित कीमत 3 लाख रुपये है।

1003869391

अभियुक्तों के खिलाफ थाना दिबियापुर में मुकदमा संख्या 625/2025 और 626/2025, धारा 5/9ख विस्फोटक अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया हैं।

दीपावली से पहले अछल्दा रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ का औचक निरीक्षण

0

अछल्दा रेलवे स्टेशन पर दीपावली पर्व को ध्यान में रखते हुए फफूंद आरपीएफ थाना प्रभारी एन के यादव ने शुक्रवार शाम स्टेशन का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान प्लेटफॉर्म पर बैठे यात्रियों से पूछताछ की गई और उनके सामान की जाँच की गई। यात्रियों को यात्रा के दौरान सावधानी बरतने और विस्फोटक पदार्थ न ले जाने की सलाह दी गई। इस मौके पर समस्त आरपीएफ स्टाफ मौजूद रहा।

Auraiya News: आवास योजना के तहत लाभार्थी से रिश्वत की मांग, ग्राम प्रधान के बेटे पर आरोप

0

उत्तर प्रदेश के औरैया जिले से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। जहां सरकारी कल्याणकारी योजनाओं में भ्रष्टाचार की जड़ें कितनी गहरी हैं, इसका एक और उदाहरण सामने आया है। मुख्यमंत्री आवास योजना के द्वारा गरीबों को पक्का घर देने का वादा करती है, वहां एक दिव्यांग महिला लाभार्थी ने रिश्वत की मांग और धमकियों का आरोप लगाया है। यह मामला न सिर्फ योजना की साख पर सवाल उठाता है, बल्कि गरीबों के शोषण को भी उजागर करता है।

औरैया जिले के अछल्दा ब्लॉक के पुर्वा आशा क्षेत्र के गांव मोहनपुर मौजा की है। यहां की निवासी बेबी देवी पत्नी शिवसिंह ने ग्राम प्रधान विमला देवी के पुत्र सुधीर कुमार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। बेबी देवी और उनके पति दोनों पैरों से दिव्यांग हैं और अत्यंत गरीब परिवार से ताल्लुक रखते हैं। इनकी स्थिति ऐसी है कि वे बुनियादी जरूरतों के लिए भी संघर्ष कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री आवास योजना (जो प्रधानमंत्री आवास योजना का राज्य स्तरीय रूप है) के तहत इन्हें पक्का घर बनाने के लिए कुल 1 लाख 20 हजार रुपये की राशि मिलनी थी। बेबी देवी के अनुसार, उन्हें अब तक दो किस्तों में 1 लाख 10 हजार रुपये प्राप्त हुए हैं, जिससे उन्होंने घर का निर्माण शुरू किया। घर जब लिंटर (छत) के स्तर पर पहुंच गया, तब तीसरी किस्त जारी करवाने के बदले सुधीर कुमार ने उनसे 10 हजार रुपये की रिश्वत मांगी। इससे पहले उन्होंने योजना की राशि प्राप्त करने के लिए सुधीर कुमार को 20 हजार रुपये पहले ही दे दिए थे।

1003865158
प्रार्थना पत्र की छायाप्रति

बेबी देवी ने बताया कि जब उन्होंने रिश्वत देने से इनकार किया, तो सुधीर कुमार और उनके पिता ने उन्हें गाली-गलौज दी और जेल भेजने की धमकी दी। सुधीर ने यह भी कहा कि यदि पैसे नहीं दिए गए, तो तीसरी किस्त रोक दी जाएगी और अधिकारियों को पैसे देकर मामला दबा दिया जाएगा। यह सब 8 महीने पहले शुरू हुई राशि प्राप्ति से जुड़ा है, लेकिन अब तक कोई राहत नहीं मिली है। महिला का कहना है कि यह खुला भ्रष्टाचार है, और स्थानीय प्रशासन से अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।

यह सिर्फ एक परिवार की कहानी नहीं है। यह उन लाखों गरीबों की व्यथा दर्शाता है, जो सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने के लिए भ्रष्टाचार का शिकार बनते हैं। मुख्यमंत्री आवास योजना का उद्देश्य है ग्रामीण क्षेत्रों में गरीब परिवारों को पक्के घर प्रदान करना, ताकि वे सम्मानजनक जीवन जी सकें। योजना के तहत लाभार्थियों को तीन किस्तों में राशि दी जाती है – पहली किस्त नींव के लिए, दूसरी दीवारों के लिए, और तीसरी छत व फिनिशिंग के लिए। लेकिन यहां जैसे मामले सामने आते हैं, वे योजना की विश्वसनीयता पर सवाल खड़े करते हैं।

गांववासी बताते हैं कि ग्राम प्रधान और उनके परिवार की दबंगई के कारण कई लोग चुप रहते हैं। बेबी देवी ने खंड विकास अधिकारी से इस मामले की गहन जांच की मांग की है और ग्राम प्रधान विमला देवी व उनके पुत्र सुधीर कुमार के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की अपील की है। यदि जांच में आरोप सिद्ध होते हैं, तो यह न केवल भ्रष्टाचार का मामला बनेगा, बल्कि दिव्यांगों के खिलाफ उत्पीड़न का भी।

औरैया पुलिस ने पकड़े शातिर टप्पेबाज, चोरी के आभूषण और अवैध हथियार बरामद

0

औरैया से एक बड़ी खबर सामने आ आई है, जहां पुलिस ने शातिर टप्पेबाजों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की है। बिधूना थाना एसओजी और सर्विलांस की संयुक्त टीम ने दो अभियुक्तों सादिक और मुस्ताक को गिरफ्तार कर दो चोरी के मामलों का खुलासा किया है। इनके कब्जे से चोरी किए गए आभूषण, एक अवैध तमंचा, जिंदा कारतूस, और नकदी बरामद हुई है।

औरैया पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ अपनी मुहिम को तेज करते हुए एक बड़ी सफलता हासिल की है। बिधूना थाना एसओजी और सर्विलांस की संयुक्त टीम ने दो शातिर टप्पेबाजों सादिक पुत्र रज्जाक और मुस्ताक पुत्र महबूब को गिरफ्तार कर दो चोरी के मामलों का पर्दाफाश किया है। अभियुक्तों के कब्जे से चोरी किए गए आभूषण, एक अवैध तमंचा, दो जिंदा कारतूस (315 बोर), नकदी और घटना में इस्तेमाल हुई मोटरसाइकिल बरामद की गई है।

1003864383

10 अक्टूबर 2025 को कुदरकोट की एक महिला बिधूना मार्केट आई थी। इस दौरान दो अज्ञात व्यक्तियों ने अंधविश्वास का सहारा लेकर उसे ठगा। अभियुक्तों ने महिला को डराया कि उसकी बेटी की जान खतरे में है और अगर वह अपने कान के बाले उन्हें दे दे, तो मंत्रों से संकट टाला जा सकता है। भयभीत होकर महिला ने अपने बाले उतारकर जमीन पर रख दिए। अभियुक्तों ने उसे आंखें बंद कर 20 कदम दक्षिण दिशा में चलने को कहा। जब महिला ने आंखें खोलीं तो बाले गायब थे और अभियुक्त मोटरसाइकिल पर फरार हो चुके थे। इस घटना के आधार पर थाना बिधूना में मुकदमा संख्या 491/2025, धारा 303(2) और 318(4) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया।

इसी तरह, थाना सहायल क्षेत्र के गांव इकघरा के पास एक अन्य महिला के साथ भी अभियुक्तों ने ऐसी ही धोखाधड़ी की थी। इस मामले में थाना सहायल में मुकदमा संख्या 159/2025 दर्ज था, जिसमें कान के बाले और एक मोबाइल फोन चुराया गया था।

1003864626

पुलिस अधीक्षक औरैया के निर्देशन में अपराध नियंत्रण अभियान के तहत बिधूना पुलिस ने तीन विशेष टीमों का गठन किया। 17 अक्टूबर 2025 को मुखबिर की सूचना के आधार पर बिधूना-सहार मार्ग पर संदिग्ध वाहनों की चेकिंग के दौरान सुबह करीब 2:30 बजे पुलिस ने मोटरसाइकिल सवार अभियुक्तों सादिक और मुस्ताक को धर दबोचा हैं।

पुलिस ने अभियुक्त सादिक के कब्जे से एक अवैध तमंचा, दो जिंदा कारतूस (.315 बोर) दो जोड़ी पीली धातु के कान के बाले और 80 रुपये नकद बरामद किए। वहीं मुस्ताक के पास से दो जोड़ी पीली धातु के बाले और 190 रुपये नकद मिले। इसके अलावा घटना में इस्तेमाल की गई बजाज पल्सर मोटरसाइकिल भी जब्त की गई है। पूछताछ में अभियुक्तों ने कबूल किया कि उन्होंने बिधूना और सहायल क्षेत्र में धोखाधड़ी से ये बाले चुराए थे। साथ ही एक चोरी किया हुआ मोबाइल दिबियापुर की ओर जाते समय नदी में फेंकने की बात भी स्वीकारी की है।

Auraiya News: पुलिस जीप पर छात्रा ने बनाई रील

0

औरैया। उत्तर प्रदेश के औरैया जिले के बेला थाना क्षेत्र से सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक छात्रा पुलिस की जीप में बैठी नजर आ रही है, जहां पुलिस की टोपी पहनकर रील बना रही है। वीडियो में छात्रा का अंदाज बिल्कुल फिल्मी लग रहा है, लेकिन यह सरकारी संपत्ति का दुरुपयोग साफ तौर पर दिखा रहा है। वीडियो इंस्टाग्राम आईडी “ranu_thakur1580Bela” से पोस्ट किया गया था, और छात्रा का नाम रानू ठाकुर बताया जा रहा है, जो बेला क्षेत्र की रहने वाली है।

वीडियो वायरल होते ही लोगों ने पुलिस की लापरवाही पर सवाल उठाने शुरू कर दिए। सोशल मीडिया यूजर्स ने इसे गंभीरता से लेते हुए टिप्पणियां कीं कि सरकारी वाहन और यूनिफॉर्म का इस तरह इस्तेमाल कैसे हो सकता है? वायरल वीडियो के बाद पुलिस ने तुरंत एक्शन लिया। छात्रा से वीडियो डिलीट करवाया गया, और उसने अपनी गलती स्वीकार करते हुए माफी मांग ली। छात्रा ने कहा, “मैंने गलती की है, भविष्य में कभी ऐसी कोई भूल नहीं करूंगी।” फिलहाल, मामला अधिकारियों के संज्ञान में नहीं पहुंचा है, और न ही कोई औपचारिक जांच के आदेश हुए हैं।

औरैया : स्वयंसेवकों के भव्य पथ संचलन में पिंकू चौहान ने की पुष्पवर्षा

0

औरैया के अछल्दा कस्बे में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का शताब्दी वर्ष धूमधाम से मनाया गया। पूरा कस्बा भगवा रंग में रंगा, चौराहों पर भगवा ध्वज लहराए।

स्वयंसेवकों के भव्य पथ संचलन में पिंकू चौहान, अध्यक्ष विश्व हिंदू परिषद प्रखंड अछल्दा के द्वारा पुष्पवर्षा की गई. कार्यक्रम में राष्ट्रभक्ति के नारे गूंजे। वक्ताओं ने आरएसएस के सौ वर्षों की सेवा और राष्ट्रप्रेम की भावना को सराहा। सुरक्षा के लिए पुलिस और प्रशासन मुस्तैद रहे।

Auraiya News: गोलीकांड में पुलिस को मिली कामयाबी, हिस्ट्रीशीटर सुखानी गिरफ्तार

0

औरैया (Auraiya News)। अछल्दा में बुधवार रात को हुए गोलीकांड में एक युवक घायल और एक की गोली मारकर हत्या के मामले में 82 घंटा बाद पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। स्वाट टीम और थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में रविवार सुबह अपराधी की घेराबंदी की गई। वही अभियुक्त से मुठभेड़ के बाद हिरासत में लिया गया। अपराधी सुखानी नाम से जाना जाता है, अभियुक्त पर कई केस दर्ज है। वही गोलीकांड में अन्य अपराधियों की तलाश जारी है। एसओजी टीम और थाना प्रभारी पंकज मिश्रा की अगुवाई में कार्रवाई हुई है।

स्कूली छात्राओं की पहल ने जर्जर सड़क के निर्माण की दिलाई सौगात, खुशखबरी लेकर गांव पहुंची SDM

0

जालौन। उत्तर प्रदेश के जालौन जिले के कोंच विकासखंड के ग्राम चमेड़ में स्कूली छात्राओं की पहल ने पूरे गांव के लोगों के चेहरे पर खुशी ला दी है। ग्राम चमेड़ की स्कूली छात्राओं ने गांव की जर्जर सड़क से परेशान होकर एसडीएम और मंडी सभापति को शिकायती पत्र दिया था, जिसके बाद सड़क निर्माण के लिए 49.85 लाख का बजट पास हो गया है।

स्कूली छात्राओं कविता कुमारी, दीक्षा, शिल्पी, साक्षी, सेजल, नंदनी और चंचल ने दो माह पहले एसडीएम और मंडी सभापति ज्योति सिंह को शिकायती पत्र दिया था। एसडीएम ने छात्राओं की शिकायत को गंभीरता से लेकर मंडी समिति से प्रस्ताव बनवाकर भिजवाया था।

1003754855

एसडीएम ज्योति सिंह ने मंडी सचिव सोनू के साथ गांव पहुंचकर बच्चों और ग्रामीणों को सड़क निर्माण के लिए बजट पास होने की जानकारी दी। इतना सुनकर पूरे गांव के लोगों के चेहरे खुशी से खिल उठे। एसडीएम ने शिकायत करने वाली बच्चियों का हौसला बढ़ाया और बताया कि चमेड़ से ग्राम जुझारपुरा तक 1.46 किलोमीटर डामरीकरण सड़क के लिए मंडी समिति से 49.85 लाख का बजट पास हुआ है।

ग्रामीणों ने स्कूली छात्राओं की पहल की सराहना की और कहा कि सड़क निर्माण से गांव के विकास को बढ़ावा मिलेगा। ग्रामीणों ने बताया कि जर्जर सड़क के कारण उन्हें कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था, लेकिन अब सड़क निर्माण के बाद इन परेशानियों से निजात मिल जाएगी।

1003754852

स्कूली छात्राओं ने बताया कि उन्होंने परेशान होकर एसडीएम का दरवाजा खटखटाया था और आज एक बड़ी समस्या गांव वालों की दूर होने जा रही है। उन्होंने एसडीएम मेडम ज्योति सिंह का भी बड़ा सहयोग बताया है कि उन्होंने उनकी समस्या को गंभीरता से लिया और जर्जर सड़क के लिए बजट पास भी कराया। स्कूली छात्राओं ने बताया कि अब वे गांव की अन्य गंभीर समस्याओं को उठाएंगी, जिसका लाभ उन्हें ही नहीं बल्कि पूरे गांव को मिलेगा।

गांव की महिला सुषमा देवी का कहना है कि गांव के विकास के लिए सड़क बहुत जरूरी है। जर्जर सड़क का असर गांव के विकास के साथ बच्चों की शिक्षा पर भी पड़ता है। अगर गांव की सड़क सही नहीं है तो बच्चे स्कूल कैसे आ-जा पाएंगे। इस बच्चियों ने गांव के लोगों को आईना दिखाया है कि बिना प्रयास के कोई सफलता नहीं मिलती है।

यह वीडियो को भी देखिए!

10,000 रुपया देकर घर लाएं Hero HF Deluxe बाइक, जानें कितनी लगेगी EMI

0

Hero HF Deluxe: त्योहारी सीजन शुरू हो गया है, इस दौरान अगर आप हीरो की बाइक को खरीदने जा रहे है, लेकिन बाइक को फाइनेंस के साथ खरीदना चाहते है, तो Hero HF Deluxe बाइक को सिर्फ ₹10,000 की डाउन पेमेंट को जमा करके घर ला सकते है। आपको इस लेख में इस बाइक पर कितना ब्याज लगेगा और कितनी EMI को जमा करना है, इसके बारे में जानकारी देने वाले है।

Hero HF Deluxe Features

Hero HF Deluxe बाइक दमदार फीचर्स के साथ आती है, इस बाइक में 97.2 CC का दमदार इंजन मिलता है, यह इंजन 8.02 PS की पावर और 8.05 NM का टॉर्क को जनरेट करने की क्षमता को रखता है. इसके साथ ही बाइक में ड्रम ब्रेक्स, बड़ी सीट, किक व सेल्फ स्टार्ट का फीचर्स मिलता है। वही यह बाइक कई कलर ऑप्शन के साथ आती है। एक लीटर पेट्रोल में यह बाइक 70 किलो मीटर की यात्रा को तय करती है, यह दमदार माइलेज वाली हीरो की बाइक है।

Hero HF Deluxe Price

हीरो की यह बाइक की शुरुआती कीमत ₹60,738 से शुरु होकर ₹72,008 तक पहुंच जाती है. यह कीमत आपके शहर के हिसाब से कम और ज्यादा भी हो सकती है।

Hero HF Deluxe Finance Details

हीरो HF Deluxe बाइक की ऑन रोड कीमत 71,434 रुपया है, आप इस बाइक को 10 हजार रुपया का डाउन पेमेंट करते है, तो आपको 61,434 रुपया का लोन लेना पड़ेगा, जिसको आप 3 साल में चुकाना पड़ेगा, जिसपर बैंक के द्वारा 10 प्रतिशत का ब्याज लिया जाएगा। इस हिसाब से आपको 1,966 रुपया की EMI को हर महीने जमा करना पड़ेगा। वही आपसे इस बाइक पर ₹9,339 का ब्याज लगेगा।

GST कटौती के बाद केंद्र सरकार के सख्त आदेश, रोजमर्रा के समान पर कीमतें न हुई कम, तो होगी कार्रवाई

0

दिल्ली। केंद्र सरकार ने GST की दरों को कम कर दिया है, यह 22 सितंबर से दरों में कटौती का ऐलान किया है। जिससे रोजमर्रा की चीजें के साथ ही कई सामान सस्ती हो जाएंगे। अगर दुकानदारों ने कीमतें को कम नहीं किया, तो उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जा सकती है।

केंद्र सरकार और राज्य सरकार की GST विभाग के अधिकारी बाजारों का औचक निरीक्षण करेंगे, जिसमें वह सा पर नजर रखेंगे, जिससे दुकानदार ग्राहकों को कम दामों में सामना दे रहा है।

इस सामान की सूची मे सूखे मेवे, स्टेशनरी, किचन के बर्तन, प्रसाधन सामग्री और घरेलू सामान की चीजों को सूची शामिल हैं। अगर दुकानदारों GST कटौती का फायदा ग्राहकों तक नहीं पहुंचाया, तो उनके खिलाफ सख्त कारवाही के आदेश दिए गए है।