Home Blog Page 17

Apple iPhone 17 Features: आईफोन 17 भारत में हुआ लॉन्च, खरीदने के लिए लगी लंबी लाइनें, जानें फीचर्स

0

Apple iPhone 17 Features : एप्पल कंपनी ने अपना नया iPhone 17 को लॉन्च कर दिया है. अब आईफोन 17 बिक्री के लिए भी उपलब्ध है. इसमें आपको iPhone 17 सीरीज़ के फोन और अल्ट्रा-थिन iPhone Air को खरीद सकते हैं। एप्पल कंपनी के फोन iPhone 17 की भारत में कीमत 82,900 रुपये से शुरू होती है।

इस फोन में 48MP का मुख्य कैमरा मिलेगा, वही फोन को पावर देने के लिए 3692mAh की दमदार बैटरी मिलेगी, आप Apple iPhone 17 सीरीज के फोन को भारत में एप्पल स्टोर और ऑनलाइन ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के माध्यम से खरीद सकते है। आइए डिटेल्स में आपको Apple iPhone 17 Features के बारे में जानकारी देते है।

Apple iPhone 17 Features

एप्पल कंपनी के लेटेस्ट फोन Apple iPhone 17 Features काफी जबरदस्त देखने को मिलते है। आईफोन 17 सीरीज iOS 26 पर चलने वाली है, इस सीरीज में नया A19 प्रो चिपसेट का दमदार प्रोसेसर मिलता है। iPhone 17 में 6.3 इंच की डिस्प्ले मिलती है, यह ProMotion 120Hz की डिस्प्ले मिलती है।

Apple iPhone 17 Camera

Apple iPhone 17 Features: आईफोन 17 भारत में हुआ लॉन्च, खरीदने के लिए लगी लंबी लाइनें, जानें फीचर्स
Image : Apple iPhone 17 Camera

एप्पल कंपनी के आईफोन 17 मॉडल में दमदार फोटो को कैप्चर करने वाला कैमरा मिलता है, फोन के बैंक में 48MP का मुख्य कैमरा और 48MP का अल्ट्रा वाइड कैमरा सेंसर मिलता है। वही फोन में सेल्फी के लिए 18MP का कैमरा मिलता है।

Apple iPhone 17 Battery

एप्पल के iPhone 17 में दमदार बैटरी मिलती है, इसमें 3692mAh की दमदार बैटरी मिलती है। फोन को चार्ज करने के लिए 25W का फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है, फोन मात्र 20 मिनट में 50 प्रतिशत तक चार्ज हो जाता है, फोन में लिथिनियम की बैटरी मिलती है।

Apple iPhone 17 Price

Apple iPhone 17 Features: आईफोन 17 भारत में हुआ लॉन्च, खरीदने के लिए लगी लंबी लाइनें, जानें फीचर्स
Image : Apple iPhone 17 Price

भारत में iPhone 17 256GB स्टोरेज वाले बेस वेरिएंट की कीमत 82,900 रुपया से शुरू होती है। वही iPhone Air 256GB स्टोरेज वाले की शुरुआती कीमत 1,19,900 रुपया है, iPhone 17 Pro 256GB स्टोरेज वेरिएंट की शुरुआती कीमत 1,34,900 रुपया है। iPhone 17 Pro Max 256GB स्टोरेज वेरिएंट की शुरुआती कीमत 1,49,900 रुपया है। आप Apple iPhone 17 सीरीज के फोन को भारत में एप्पल स्टोर और ऑनलाइन ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के माध्यम से खरीद सकते है।

औरैया में सेवा पर्व पर वन विभाग ने वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित

0

औरैया। उत्तर प्रदेश सरकार के दिशा-निर्देश के तहत सेवा पर्व के अवसर पर 17 सितंबर 2025 को नगर वन औरैया में वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम को प्रभागीय वनाधिकारी औरैया डॉ. सी.पी. सिंह के निर्देश में किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि चेयरमैन औरैया अनूप गुप्ता रहे। उनके साथ खानपुर प्रधान शाफिक खान, नारायणपुर सभासद नरेश कुशवाहा, पढ़ीन दरवाजा सभासद नरेश भारती तथा सभासद सतेत्वर विजय तोमर भी मौजूद रहे। सभी अतिथियों ने मिलकर पौधे लगाए और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

चेयरमैन अनूप गुप्ता ने कहा कि वृक्ष जीवन के लिए अमूल्य धरोहर हैं। कोरोना काल के दौरान ऑक्सीजन की कमी ने हमें पेड़ों के महत्व का गहरा एहसास कराया। उन्होंने अपील की कि प्रत्येक नागरिक को अधिक से अधिक पेड़ लगाकर उनकी देखभाल करनी चाहिए, ताकि आने वाली पीढ़ियों को शुद्ध वायु मिल सके।

1003724252

इस अवसर पर क्षेत्रीय वन अधिकारी औरैया धर्मवीर एवं डिप्टी रेंजर डी.एस. गौतम ने भी लोगों को संबोधित करते हुए वृक्षारोपण के महत्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में रेंजर धर्मवीर सिंह, डिप्टी रेंजर राजकुमार, वन दरोगा अभिषेक मिश्रा, वन रक्षक दिव्यांशु कटियार, पवन यादव, रूबी देवी समेत कई वन कर्मी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों और स्थानीय लोगों ने भाग लिया और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।

CP Radhakrishnan Biography: भारत के उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन का जीवन परिचय

0

CP Radhakrishnan Biography: सी.पी. राधाकृष्णन भारत के 15वें उपराष्ट्रपति के रूप में चुन लिए गए है. सी.पी. राधाकृष्णन का पूरा नाम चंद्रपुरम पोनुस्वामी राधाकृष्णन है। इनको NDA का एक प्रमुख नेता के रूप में जाना जाता है. यह साउथ के भाजपा के मोदी के रूप में जानें जाते है. यह वर्तमान में महाराष्ट्र के राज्यपाल पद पर है, इससे पहले यह झारखंड, तेलंगाना और पुडुेचरी के भी राज्यपाल के पद पर रह चुके हैं। अब इनको देश का उपराष्ट्रपति के रूप में चुना गया है. आपको इस लेख में सी.पी. राधाकृष्णन (CP Radhakrishnan Biography) के जीवन, शिक्षा के साथ ही उनकी राजनीतिक करियर के बारे में बताने वाले है. यह लेख आपके लिए एक महत्वपूर्ण लेख होने वाला है।

CP Radhakrishnan Biography Overview

नाम सी.पी. राधाकृष्णन
पिता सी.के. पन्नूसम्य
माताके. जानकी
जन्म20 अक्टूबर, 1957
आयु66 साल
नेटवर्थ 67 करोड़ से अधिक

उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन का जीवन परिचय

CP Radhakrishnan Biography: भारत के उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन का जीवन परिचय
Image : Vice President CP Radhakrishnan

सी.पी. राधाकृष्णन का जन्म 20 अक्टूबर, 1957 में तमिलनाडु के तिरप्पूर गांव में हुआ था, सी.पी. राधाकृष्णन के पिता सी.के. पन्नूसम्य है. इसको माता के. जानकी है, सी.पी. राधाकृष्णन का 1985 में आर. सुमति के साथ शादी हुई थी, जिनके एक बेटा और एक बेटी है। उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन अब 66 साल के हो गए है। यह भारतीय जनता पार्टी के एक प्रमुख नेता है, इनकी 2019 में 67 करोड़ रुपया से अधिक की संपति थी।

उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन की शिक्षा

सी.पी. राधाकृष्णन (CP Radhakrishnan Biography) की शिक्षा वीओ चिदंबरम कॉलेज में पूरी हुई है, जिसके बाद बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन की डिग्री को हासिल किया है. सी.पी. राधाकृष्णन की खेलो में काफी रुचि रही है, यह टेनिस के चैंपियन भी रहे है। इसके साथ ही इन्हें क्रिकेट का भी शौक है।

उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन का करियर

Vice President CP Radhakrishnan
Image : Vice President CP Radhakrishnan

सी.पी. राधाकृष्णन (CP Radhakrishnan Biography) ने अपने 16 साल की आयु में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) में शामिल हुए थे, इन्होंने तभी से अपने करियर की शुरुआत की थी। सी.पी. राधाकृष्णन ने दो बार लोकसभा के चुनाव में जीत हासिल की, जिसके बाद उन्होंने 2 बार सांसद बने। सी.पी. राधाकृष्णन तमिलनाडू में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भी रहे है।

सी.पी. राधाकृष्णन दक्षिण भारत में भाजपा के एक दिग्गज नेता के रूप में जाने जाते है. लोग सी.पी. राधाकृष्णन को तमिलनाडू का मोदी भी कहते हैं। यह वर्तमान में महाराष्ट्र के राज्यपाल पद पर है, इससे पहले यह झारखंड, तेलंगाना और पुडुेचरी के भी राज्यपाल के पद पर रह चुके हैं। अब सी.पी. राधाकृष्णन को देश का उपराष्ट्रपति के रूप में चुना गया है।

FAQ’s

भारत के 15वें उपराष्ट्रपति कौन है?

सी.पी. राधाकृष्णन भारत के 15वें उपराष्ट्रपति के रूप में चुन लिए गए है. सी.पी. राधाकृष्णन का पूरा नाम चंद्रपुरम पोनुस्वामी राधाकृष्णन है।

सी.पी. राधाकृष्णन कौन है?

सी.पी. राधाकृष्णन भारत के 15वें उपराष्ट्रपति के रूप में चुन लिए गए है. सी.पी. राधाकृष्णन का पूरा नाम चंद्रपुरम पोनुस्वामी राधाकृष्णन है।

औरैया : आयोजित हुआ ‘एक पेड़ गुरु के नाम’ कार्यक्रम, गुरु दक्षिणा अभियान के तहत बच्चों ने रोपे पौधे

0

औरैया (5 सितंबर 2025): प्रभागीय वनाधिकारी डॉ. सी.पी. सिंह के दिशा निर्देश में प्राथमिक विद्यालय बरमूपुर औरैया में ‘एक पेड़ गुरु के नाम’ कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस अभियान का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाना और शिक्षक दिवस को एक अनूठे तरीके से मनाना था।

‘पेड़ लगाओ, पर्यावरण बचाओ’ और ‘गुरु दक्षिणा अभियान’ के तहत आयोजित इस कार्यक्रम में गुरु राजेश गौतम तथा प्राथमिक विद्यालय बरमपुर की शिक्षिका निर्मिला देवी के नेतृत्व में बच्चों ने उत्साहपूर्वक पौधारोपण किया। ग्राम प्रधान के प्रतिनिधि चंद्र प्रकाश ने भी इस अभियान में सहयोग दिया।

औरैया : आयोजित हुआ ‘एक पेड़ गुरु के नाम’ कार्यक्रम, गुरु दक्षिणा अभियान के तहत बच्चों ने रोपे पौधे

कार्यक्रम के दौरान सभी को पेड़ों के महत्व और उनसे मिलने वाले लाभों के बारे में जानकारी दी गई। यह पहल न केवल पर्यावरण के प्रति सामूहिक जिम्मेदारी का संदेश देती है, बल्कि शिक्षकों को एक सार्थक गुरु दक्षिणा देने का एक अनूठा तरीका भी साबित हुई है।

इस कार्यक्रम में वन विभाग के रेंजर धर्मवीर सिंह, डिप्टी रेंजर डी. एस. गौतम, राजकुमार, वन दारोगा अभिषेक मिश्रा, बीटू सिंह, वन रक्षक पवन यादव, रावेंद्र पाल सहित ग्रामीणों ने भाग लेकर कार्यक्रम सफल बनाया।

PET 2025 को लेकर जालौन प्रशासन की तैयारियाँ पूरी, 16 परीक्षा केंद्रों पर 26,888 अभ्यर्थी होंगे शामिल

0

जालौन में 6 और 7 सितंबर को आयोजित होने वाली PET 2025 परीक्षा को लेकर बुधवार को जिलाधिकारी राजेश कुमार पांडेय और पुलिस अधीक्षक दुर्गेश कुमार ने विभिन्न परीक्षा केदो का निरीक्षण किया इस दौरान उन्होंने सभी जरूरी व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने आचार्य नरेंद्र देव इंटर कॉलेज, सर्वोदय इंटर कॉलेज और एसआर पब्लिक स्कूल सहित अन्य केंद्रों पर बैठक व्यवस्था (सीटिंग प्लान), पेयजल, शौचालय, बिजली और सीसीटीवी कैमरों की व्यवस्था का अवलोकन किया। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की शिकायत न रहे, इसका विशेष ध्यान रखा जाए।

बता दें कि PET 2025 परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी। पहली पाली सुबह 10 से 12 बजे और दूसरी पाली दोपहर 3 से 5 बजे तक चलेगी। प्रत्येक पाली में लगभग 6,672 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि परीक्षा केंद्रों पर किसी भी प्रकार का इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस (मोबाइल फोन, स्मार्टवॉच आदि) ले जाना सख्त वर्जित रहेगा। उन्होंने सभी विभागों से आपसी समन्वय बनाकर काम करने को कहा ताकि परीक्षा बिना किसी व्यवधान के संपन्न हो सके।

जिलाधिकारी ने नगर मजिस्ट्रेट और सिटी सीओ को निर्देश दिए कि रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड पर हेल्प डेस्क स्थापित किए जाएँ। साथ ही, बाहर से आने वाले परीक्षार्थियों के ठहरने के लिए होटल्स आदि में उचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि किसी भी परीक्षार्थी को किसी प्रकार की दिक्कत न हो। पुलिस अधीक्षक डॉ. दुर्गेश कुमार ने बताया कि परीक्षा को सुचारु और शांतिपूर्ण ढंग से कराने के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। न केवल परीक्षा केंद्रों, बल्कि रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड और आस-पास के इलाकों में भी पुलिस फोर्स तैनात रहेगी। उन्होंने परीक्षार्थियों और उनके अभिभावकों से अपील की कि वे किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और प्रशासन पर भरोसा रखें।

अछल्दा में सुपारी किंग के घर चला बुलडोजर

0

औरैया। जिले के अछल्दा थाना क्षेत्र के प्रेमनगर में जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई देखने को मिली है। सुपारी किंग रामजी नागर के वन विभाग की जमीन पर बने दो अवैध मकानों को बुलडोजर से ढहा दिया गया।

रामजी हत्या के मामले में जेल में बंद हैं, आरोपी के मकान पर 1 सितंबर को नोटिस चस्पा दिया गया था। जिसके बाद आज मकान पर बुलडोजर से मकान को ढहा दिया गया। इस दौरान पुलिस और वन विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।

Mata Vaishno Devi News: माता वैष्णो देवी यात्रा मार्ग पर होटल और दुकानें खाली करने के आदेश, यात्रा स्थगित

0

Mata Vaishno Devi News : वैष्णो देवी यात्रा 8वें दिन भी आस्थाई रूप से स्थगित है। बाढ़ व भूस्खलन की घटनाओं के लिए श्री वैष्णो देवी यात्रा को श्राइन बोर्ड ने अगले आदेशों तक स्थगित कर दिया है। इस दौरान यात्रा मार्ग पर बने होटलों और दुकानों को खाली करने के आदेश को दिया गया है।

इन प्रभावित क्षेत्रों में एशिया चौक, बलिनी पुल और दर्शनी ड्योड़ी शामिल हैं। श्री वैष्णो देवी यात्रा में अचानक बाढ़ और लैंडस्लाइड की घटना हुई थी, जिस कारण यात्रा भी बाधित कर दिया गया है। श्राइन बोर्ड ने बताया कि 18 किलोमीटर लंबे यात्रा मार्ग की मरम्मत का काम चल रहा है, मरम्मत पूरी होने के बाद यात्रा फिर से चालू हो जाएगी।

मुख्यमंत्री योगी ने आउटसोर्स कर्मचारियों को दिया तोहफा, अब मिलेगी 20000 रुपया तक सैलरी

0

लखनऊ। सरकारी विभागों और संस्थानों में आउटसोर्स कर्मचारियों के लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ऐलान किया है। आउटसोर्स कर्मचारियों को अब हर महीन 26 कार्य दिवसों के लिए नियुक्त किया जाएगा, इस दौरान कर्मचारियों के बैंक खाता में हर महीने की 1 और 5 तारीख के बीच में वेतन आया करेगा।

आउटसोर्स कर्मचारियों को अब नियुक्ति की अवधि तीन साल के लिए होगी। वही कर्मचारी को 16 हजार रुपया से लेकर 20 हजार रुपया तक सैलरी मिलेगी। वही वित्तीय मंत्री ने कहा आउटसोर्स कर्मचारियों की मृत्यु के बाद अंतिम संस्कार के लिए 15000 रुपया की आर्थिक राशि की मदद की जाएगी।

जालौन में चला नो हेलमेट नो पेट्रोल अभियान

0

जालौन । जिले में नो हेलमेट नो पेट्रोल अभियान शुरू किया गया है, इस अभियान का पालन कराने के लिए परिवहन विभाग ने कमर कस ली है. विभाग ने द्वारा जिले के पेट्रोल पंप पर पहुंचकर अभियान के पालन का जायजा लिया, इस दौरान ARTO सुरेश कुमार और ARTO राजेश कुमार मौजूद रहे।

वही परिवहन विभाग की टीम को देखकर पेट्रोल पंपकर्मी नो हेलमेट नो पेट्रोल के पोस्टर को चिपकाते हुए नजर आए। इस दौरान परिवहन विभाग ने पेट्रोल पंप पर 200 से अधिक बाईकों का बिना हेलमेट होने पर चालान को कटा है। वही पेट्रोल पंप संचालकों को नो हेलमेट नो पेट्रोल का पालन करने का सख्त आदेश भी दिया है।

Auraiya News: उड़न दस्ता प्रभारी की सक्रियता से अवैध नीम कटान पर कसा शिकंजा

0

Auraiya News : औरैया। वन विभाग की उड़न दस्ता प्रभारी की सक्रियता से ग्राम गंगदासपुरा सिहोली में अवैध नीम कटान पर शिकंजा कसा गया। डिप्टी रेंजर एवं उड़न दस्ता प्रभारी डीएस गौतम और अयाना थाना प्रभारी की संयुक्त कार्रवाई में अवैध रूप से नीम के पेड़ काटकर ट्रॉली पर लादकर ले जा रही एक ट्रॉली को हिरासत में लिया गया।

1003637696

हालांकि, मौके से युवक भाग निकले। वन विभाग ने ट्रॉली को अपनी अभिरक्षा में लेकर विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी है। इस त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध लकड़ी कटान पर काफी हद तक अंकुश लगा है।