Home Blog Page 18

औरैया : पुलिस अधीक्षक अभिजित आर शंकर ने 34 उपनिरीक्षक का किया स्थानांतरण

0

औरैया। पुलिस अधीक्षक अभिजित आर शंकर (Abhijith R Shankar) ने उपनिरीक्षकों को पुलिस लाइन से कार्य क्षेत्र में फेरबदल किया है। पुलिस अधीक्षक के द्वारा 34 उपनिरीक्षक का फेरबदल किया गया है।

पुलिस अधीक्षक के इस काम से जनपद की कानून व्यवस्था और बेहतर करने के उद्देश्य से पुलिस लाइन से उपनिरीक्षक को थाना में कार्यरत किया गया है।

चंदौली : प्रेमिका ने किया शादी से इनकार तो मोबाइल टावर पर चढ़ गया युवक

0

चंदौली जिले के मुग़लसराय कोतवाली क्षेत्र राम मंदिर इलाके में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक युवक मोबाइल टावर पर चढ़ गया. यह मामला एकतरफा प्रेम प्रसंग से जुड़ा हुआ है. युवक की पहचान रितेश श्रीवास्तव के रूप में हुई है, जो पड़ाव का रहने वाला है. बताया जा रहा है कि वह चंदौली की एक लड़की से प्रेम करता है, लेकिन उसका यह प्रेम एकतरफा है।

रितेश ने टावर से उतने के बाद बताया कि वह जिस लड़की से प्रेम करता है, उसके पिता की किराने की दुकान है. रितेश अक्सर वहां सामान लेने के बहाने जाता था और धीरे-धीरे उसके मन में लड़की के प्रति प्रेमभाव पैदा हो गया. उसने यह भी बताया कि वह कर्नाटक में नौकरी करता था, लेकिन सिर्फ उस लड़की के कारण नौकरी छोड़कर वापस लौट आया. लड़की से शादी नहीं होने की निराशा में उसने यह कदम उठाया।

घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस, फायर ब्रिगेड और परिजन मौके पर पहुंच गए. टावर के नीचे भीड़ जमा हो गई और सभी युवक को समझाने-बुझाने में लग गए. एएसआई प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि युवक सुबह से ही टावर पर चढ़ा हुआ था. परिजन का कहना है कि वह लंबे समय से मानसिक रूप से परेशान था और अब लड़की से शादी न होने के कारण उसने ऐसा कदम उठाया है।

करीब 6 घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस और परिजनों की कोशिश से युवक को सुरक्षित नीचे उतारा गया. इस पूरी घटना से क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई थी. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और युवक को काउंसलिंग के लिए भेजा जा रहा है।

दिबियापुर पुलिस ने पिता की हत्या करने वाले पुत्र को किया गिरफ्तार

0

औरैया। जिले के दिबियापुर थाना क्षेत्र में एक पुत्र ने अपने पिता गंगा सिंह से पैसे मांगने को लेकर झगड़ा किया था और मौका पाकर रात्रि करीब 02.30 बजे पत्थर की चकिया को तोड़ कर सिर पर वार कर हत्या कर दी। जिसके सम्बन्ध में आज दिनांक 28.08.2025 को वादिनी श्रीमती कुशमा देवी पत्नी गंगा सिंह निवासी ग्राम बख्तावरपुर थाना दिबियापुर थाना दिबियापुर जनपद औरैया की तहरीरी सूचना के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 517/2025 धारा 103 (1) बीएनएस पंजीकृत किया गया था।

पुलिस अधीक्षक औरैया अभिजीत आर० शंकर द्वारा अपराध एवं अपराधियो के विरुद्ध लगातार चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक औरैया आलोक मिश्रा के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी नगर अशोक सिंह के कुशल पर्यवेक्षण में थाना दिबियापुर पुलिस टीम द्वारा 01 नफर वांछित अभियुक्त साहब लाल उर्फ कौवा पुत्र गंगा सिंह निवासी वख्तावरपुर थाना दिबियापुर जनपद औरैया उम्र करीब 28 वर्ष को मुखविर की सूचना पर ग्राम वख्तावरपुर पुलिया से करीब 200 मीटर आगे खेतो की तरफ से समय 14.45 बजे नियमानुसार पुलिस हिरासत में लिया गया तथा घटना में प्रयुक्त आलाकत्ल पत्थर की चकिया का आधा टुकडा बरामद कर पिता का हत्यारा 01 घण्टे के अन्दर गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।

अछल्दा के पूर्व चैयरमैन राजेश पोरवाल के आवास पर पूर्व कृषि मंत्री लाखन सिंह ने की बैठक

0

औरैया। जिले के अछल्दा कस्बा में रेलवे ओवर ब्रिज और बाईपास न होने के कारण आए दिन रेलवे क्रासिंग 13B पर घंटों जाम लगा रहता है। जिससे नगरवासी एवं राहगीर को भारी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। कस्बा के पूर्व चेयमैन ने अपने आवास पर पूर्व कृषि मंत्री लाखन सिंह राजपूत के नेतृत्व में व्यापारियों की बैठक कर ज्ञापन के माध्यम से बाईपास निर्माण और ट्रेन ठहरव की मांग की। बुधवार को पूर्व कृषि मंत्री लाखन सिंह राजपूत लखनऊ पहुंचकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से वार्तालाप कर ज्ञापन दिया।

जिसमें मुख्यमंत्री ने जल्द बाईपास बनवाने का भरोसा दिया। इसी को लेकर गुरुवार को अछल्दा सराय बाजार स्थित पूर्व चेयमैन राजेश पोरवाल के आवास पर व्यापारियों के साथ बैठक कर जल्द बाईपास बनने का आश्वासन दिया। इस मौके पर पूर्व चैयरमैन राजेश पोरवाल, मंजू सिंह चौहान, रिंकू तोमर, अवनीश ठाकुर, गौरव श्रीवास्तव, चन्द्रभान सिंह के साथ समस्त व्यापारी मौजूद रहे।

Auraiya News: अजगर देख इलाके में मची दहशत, वन विभाग टीम ने किया रेस्क्यू

0

Auraiya News: औरैया जिला के क्षेत्र गायत्री नगर मोहल्ले में एक 10 फीट लंबा अजगर दिखने से इलाके में दहशत फैल गई, इसकी सूचना वन विभाग को दी गई, सूचना मिलते ही वन विभाग के डिप्टी रेंजर देवेंद्र गौतम और दरोगा अभिषेक के नेतृत्व में वन विभाग टीम मौके पर पहुंची। कड़ी मशक्कत के बाद वन विभाग टीम ने अजगर को सुरक्षित पकड़ लिया और उसे जंगल में ले जाकर सकुशल छोड़ दिया।

स्थानीय लोगों ने वन विभाग की सराहनीय काम की जमकर तारीफ की है। इस सराहनीय काम का पूरे क्षेत्र में चर्चा का माहौल बना हुआ है।

भारत में TikTok पर प्रतिबंध जारी, सरकार ने कहा- अनब्लॉक करने का कोई आदेश नहीं

0

दिल्ली। भारत सरकार ने चीनी इंटरनेट मीडिया प्लेटफार्म Tik Tok को अनब्लॉक करने का कोई आदेश जारी नहीं किया है। कुछ लोगों द्वारा अपने डेस्कटाप ब्राउजर पर टिकटॉक वेबसाइट एक्सेस करने के बाद इसे अनब्लॉक किए जाने की खबरें सोशल मीडिया में खूब सामने आ रही है।

Tik Tok को अनब्लॉक करने का कोई आदेश जारी नहीं किया

हालांकि, आधिकारिक सूत्रों ने शुक्रवार देर रात बताया कि भारत सरकार ने टिकटॉक को अनब्लॉक करने का कोई भी आदेश जारी नहीं किया है।

चीन के 59 एप भारत में ब्लॉक

भारत में टिकटॉक, यूसी ब्राउजर और शीन सहित 59 एप को भारत में ब्लॉक किया गया था। बाद में पबजी सहित और एप को भी सरकार ने ब्लॉक कर दिया है।

अछल्दा : शॉर्ट सर्किट से लगी आग, घर का सामान जलकर राख

0

औरैया के अछल्दा कस्बे में शुक्रवार तड़के गल्ला आढ़ती सतेंद्र कुमार के घर शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। आग ने विकराल रूप ले लिया, जिससे मोटरसाइकिल, स्कूटी, पाँच कुंतल अनाज, कपड़े, सोफा और नकदी जलकर राख हो गई। घटना के समय सतेंद्र छत पर सो रहे थे, जबकि परिवार के अन्य सदस्य कमरे में थे। धुआँ उठता देख परिजनों में हड़कंप मच गया, लेकिन सभी ने भागकर अपनी जान बचाई। स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया गया।

औरैया : पेड़ गिरने से बिजली-आवागमन ठप, वन विभाग ने पेड़ हटाकर आवागमन कराया बहाल

0

औरैया (22 अगस्त 2025)। शहर के होमगंज क्षेत्र में वाई. के. गुप्ता के सामने एक कई वर्ष पुराना पेड़ अचानक गिर पड़ा, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। इस घटना से बिजली की लाइनें टूट गईं और आवागमन पूरी तरह ठप हो गया। सौभाग्यवश, इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई।

सूचना मिलते ही वन विभाग ने त्वरित और सराहनीय कार्रवाई करते हुए डिप्टी रेंजर डी.एस. गौतम के नेतृत्व में वन दारोगा अभिषेक और वन टीम मौके पर पहुंचे। विभाग ने तत्परता दिखाते हुए पेड़ को हटवाने का कार्य शुरू करवाया, जिससे कुछ ही समय में आवागमन बहाल हो गया। इस कार्य से स्थानीय लोगों और व्यापारियों ने राहत की सांस ली और वन विभाग की त्वरित प्रतिक्रिया की प्रशंसा की।

औरैया : पेड़ गिरने से बिजली-आवागमन ठप, वन विभाग ने पेड़ हटाकर आवागमन कराया बहाल

हालांकि, यह पेड़ कई दिनों से झुका हुआ था, जिसकी सूचना वन विभाग को नहीं मिली थी। स्थानीय प्रशासन और वन विभाग से ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए ठोस कदम उठाने की अपील की जा रही है। फिर भी, वन विभाग की इस त्वरित कार्रवाई को स्थानीय लोगों ने सराहनीय कदम बताया है।

डीडीयू नगर का हाल, सड़कें बदहाल राहगीरों ने जताई नाराजगी

0

पीडीडीयू। नगर पालिका क्षेत्र के विकास का अंदाजा नगर की मुख्य सड़कों को देखकर लगाया जा सकता है। नगर की प्रमुख सड़कों में एक सड़क जायसवाल स्कूल रोड है। जो नगर के कई वार्डों को जोड़ता है। इतना ही नहीं ये सड़क कई ग्रामसभाओं के लोगों का मुख्य मार्ग है साथ ही पड़ाव व वाराणसी जाने वालों के लिए भी काम आता है। लेकिन पिछले एक दसक से यह सड़क बेहद जर्जर है। जो नगर के विकास को आइना दिखा रहीं हैं।
पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर पालिका क्षेत्र की प्रमुख सड़कों में शुमार जयसवाल स्कूल रोड अपनी बदहाली के लिए आंसू बहा रहा है। पिछले एक दशक से कोई भी जनप्रतिनिधि शायद इस सड़क की सुध नहीं ले सका है। शायद यही कारण है कि यह सड़क बेहद जर्जर हालत में देखा जाता है। यह सड़क हिनौली कैथापुर सहजौर छेमिया मवई रिंगरोड सहित कई गांवों से होकर शहर के मुख्य मार्ग को जोड़ता है।

बरसात के मौसम में यह समस्या और बढ़ जाती है। सड़कों पर जलभराव होने से लोगों का आना-जाना मुश्किल हो जाता है। बुजुर्ग, स्कूल के बच्चे और महिलाएं इससे सबसे ज्यादा प्रभावित हैं। लखमीपुर निवासी आदित्य त्रिपाठी ने बताया कि इस सड़क पर काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। कई बार इसका टेंडर हुआ जिसमे सिर्फ 100 मीटर 50 मीटर तक इंटर लॉकिंग बिछाया गया।

1003591360

यह सड़क लगभग ढाई किलोमीटर लंबी है, कई वार्डो और गांवों को जोड़ती है इस रोड पर कोई न कोई जनप्रतिनिधि आता जाता रहता है इसके बावजूद अबतक सड़क नही बानी दुर्घटना आयेदिन होती रहती है। बातचीत करने पर इस समंध में आँचल बंसल ने बताया कि मेरी शादी हुई थी तभ भी यह सड़क जर्जर हालत में थी आज मैं कई साल बाद अपने मायके में आई हु फिर भी आज तक यह सड़क जस की तस अवस्था मे है। स्थानीय निवासी पंकज कुमार ने बताया कि यह समस्या कई सालों से बनी हुई है। जनप्रतिनिधियों ने कई बार आश्वासन दिया की रोड का टेंडर हो गया है। लेकिन अब तक कोई काम नहीं हुआ है। सड़क की मरम्मत के लिए धन और कार्य योजना का इंतजार है।
स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि इस समस्या का निस्तारण जल्द कराई जाय।

अछल्दा में श्रीकृष्ण छठी पर हुआ भव्य भंडारा

0

औरैया जिला के अछल्दा कस्बे के नहर बाजार स्थित हनुमान मंदिर पर भगवान श्रीकृष्ण की छठी के अवसर पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इस दौरान हनुमान भक्तों ने कढ़ी-चावल का प्रसाद वितरित किया। दूर-दूर से आए भक्तों ने प्रसाद को ग्रहण किया। इस मौके पर नीलू गुप्ता, छोटे गुप्ता, सोनू गुप्ता, कन्हैया गुप्ता, बल्लू गुप्ता, लालन बाबू, जितेंद्र गुप्ता सहित गुप्ता परिवार मौजूद रहा।