दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर जनसुनवाई के दौरान 35 साल के एक शख्स ने हमला कर दिया। दिल्ली पुलिस ने आरोपी हमलावर को गिरफ्तार कर लिया है. अब आरोपी से दिल्ली पुलिस लगातार पूछताछ कर रही है। भाजपा ने बताया कि दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर गुरुवार सुबह सिविल लाइंस स्थित उनके सरकारी आवास पर आयोजित ‘जन सुनवाई’ कार्यक्रम के दौरान कथित तौर पर हमला हुआ। इस पूरी घटना की भारतीय जनता पार्टी ने घोर निंदा की है।
Auraiya News : वन विभाग ने निकाली तिरंगा रैली, दिलाई स्वच्छता की शपथ
औरैया में प्रभागीय वनाधिकारी के दिशा-निर्देश में हर घाट तिरंगा कार्यक्रम आयोजित किया गया। कृष्णा पब्लिक स्कूल, चिचोली के छात्र-छात्राओं ने स्कूल से सेंगर नदी तट तक तिरंगा रैली निकाली। रैली के बाद डिप्टी रेंजर डीएस गौतम और डिप्टी रेंजर राजकुमार ने सेंगर नदी तट पर ध्वजारोहण किया।
इस दौरान जिला परियोजना अधिकारी दीपक तिवारी और वन विभाग के अधिकारियों ने छात्रों को स्वच्छता व पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया और स्वच्छता की शपथ दिलाई। कार्यक्रम में डिप्टी रेंजर डीएस गौतम, राजकुमार वन दारोगा दिव्यांशु, अभिषेक, बीटू सिंह और वन रक्षक पवन यादव मौजूद रहे।
यह भी देखें !
Auraiya News: रंजिश में तुरुकपुर की पूर्व प्रधान को मारी गोली
औरैया (Auraiya News)। जिले के अछल्दा थाना क्षेत्र के गांव तुरुकपुर में रविवार को देर रात घर के बाहर बैठी पूर्व प्रधान को पुरानी रंजिश के चलते युवक ने गोली मार दी। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी और घायल को लेकर अछल्दा सरकारी आसपास में लेकर पहुंचे, जहां महिला का प्राथमिक उपचार कर डॉक्टरों ने मेडिकल कालेज के लिए रेफर कर दिया, पूर्व महिला प्रधान की हालत स्थिर बताई जा रही है, वही इस मामले की जांच में पुलिस जुट गई है। वही बताया जा रहा है कि बाइक से तीन युवक आए, और महिला पर फायर करने लगे।
स्वामी प्रसाद मौर्य को माला पहनाने की आड़ में सिर पर जड़ा थप्पड़
रायबरेली में राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी के अध्यक्ष स्वामी प्रसाद मौर्य को स्वागत समारोह के दौरान दो युवकों ने माला पहनाने की आड़ में सिर पर थप्पड़ जड़ दिया। पूरी घटना कैमरे में कैद हो गई और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। गुस्साए कार्यकर्ताओं ने हमलावरों को पकड़कर उनकी जमकर पिटाई की, जिससे दोनों खून से लथपथ हो गए। पुलिस ने हमलावरों को हिरासत में लिया, लेकिन इस घटना ने इलाके में हड़कंप मचा दिया है। मौर्य ने इसे सियासी साजिश करार देते हुए योगी सरकार पर कड़ा निशाना साधा है।
जालौन : ड्रोन संचालन को दिशा-निर्देश जारी, बिना परमिशन ड्रोन उड़ाने पर होगी कार्यवाही
जालौन। पुलिस अधीक्षक ने ड्रोन के उपयोग और संचालन को लेकर एक महत्वपूर्ण प्रेस वार्ता का आयोजन किया। इस दौरान उन्होंने ड्रोन से जुड़े नियमों, सुरक्षा उपायों और कानूनी प्रक्रियाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी। साथ ही, जिले में ड्रोन के गैर-कानूनी इस्तेमाल पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी भी जारी की।
ड्रोन नियम 2021 और ड्रोन परिचालन नीति 2023 लागू
एसपी दुर्गेश कुमार ने बताया कि भारत सरकार द्वारा जारी ड्रोन नियम 2021पहले से ही प्रभावी है, जबकि ड्रोन परिचालन नीति 2023 में कुछ नए प्रावधान जोड़े गए हैं। इन नियमों के अनुसार कोई भी व्यक्ति या संस्था ड्रोन संचालित करती है, तो उसे डिजिटल स्काई प्लेटफॉर्म पर सूचना दर्ज कराना आवश्यक है। किसी भी स्थिति में बिना अनुमति के ड्रोन उड़ाने पर सख्त पाबंदी होगी। ड्रोन नियम 2021 के तहत, जिला पुलिस अधीक्षक को यह अधिकार है कि वह 96 घंटे (4 दिन) के लिए किसी भी इलाके में ड्रोन के उपयोग पर रोक लगा सकते हैं।
प्रत्येक पुलिस थाने में एक ड्रोन रजिस्टर तैयार किया जाएगा, जिसमें ड्रोन से संबंधित सभी तकनीकी जानकारियां दर्ज की जाएंगी। यदि कोई व्यक्ति या संस्था ड्रोन का उपयोग करती है, तो उसकी पूरी जानकारी इस रजिस्टर में अंकित की जाएगी।
शादी-विवाह जैसे आयोजनों में ड्रोन का उपयोग अवैध माना जाएगा, जब तक कि पहले से अनुमति न ली गई हो। सोशल मीडिया के लिए रील या वीडियो बनाने हेतु ड्रोन का उपयोग भी कानून का उल्लंघन माना जाएगा। ऐसा करते हुए पाए जाने पर गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की जा सकती है. यदि कोई सरकारी विभाग ड्रोन का उपयोग करना चाहता है, तो उसे संबंधित अधिकारियों को सूचित करना होगा और आवश्यक अनुमति लेनी होगी। यदि कोई संदिग्ध ड्रोन गतिविधि दिखाई दे, तो लोगों को तुरंत नजदीकी थाने या कंट्रोल रूम को सूचित करना चाहिए। अफवाहों पर स्वयं कार्रवाई न करें।
जिलाधिकारी राजेश कुमार पांडे ने बताया कि उत्तर प्रदेश के कई जिलों में ड्रोन को लेकर कुछ अवैध घटनाएं सामने आई हैं। इसलिए, सभी नागरिकों से अनुरोध है कि ड्रोन को डिजिटल स्काई प्लेटफॉर्म पर पंजीकृत कराएं। थाने में ड्रोन की जानकारी दर्ज कराएं। कानूनी प्रक्रिया का पालन करें, अन्यथा कड़ी कार्रवाई होगी।
औरैया : टोल प्लाजा पर SOG बनकर गाड़ी निकालने का वीडियो वायरल
सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, वायरल वीडियो उत्तर प्रदेश के औरैया जिला का है। वीडियो में आप साफ साफ देख सकते है वीडियो टोल प्लाजा का है। जहाँ औरैया SOG बनकर टोल टैक्स को बचाने का प्रयास किया जा रहा है। वही वीडियो में टोल कर्मी मैसेज के लिए बोलता है। वीडियो वायरल होने के बाद मुकदमा दर्ज हुआ है। वायरल वीडियो औरैया के अजीतमल थाना क्षेत्र के अनंतराम टोल प्लाजा का है।
यह भी देखें !
जालौन में यमुना नदी खतरे के निशान से ऊपर पहुंची, दर्जनों गांव में आई बाढ़
जालौन में यमुना नदी ने खतरे का निशान पार कर लिया है। नदी 108 मीटर के खतरे के निशान से 2 मीटर ऊपर 110.60 मीटर पर बह रही है।जिले की तहसीलों के दर्जनों गांव बाढ़ की चपेट में हैं। जिला प्रशासन नावों के जरिए राहत सामग्री पहुंचा रहा है और 21 बाढ़ राहत केंद्रों के साथ कम्युनिटी किचन शुरू किए गए हैं। प्रशासनिक अधिकारी लगातार हालात का जायजा ले रहे हैं।
जालौन से राहुल कुमार की रिपोर्ट
चन्दौली में एक फिर अंधाधुंध फायरिंग एक मौत दो घायल
चंदौली। सदर कोतवाली क्षेत्र के फत्तेपुर कला गांव में मंगलवार को जमीनी विवाद के दौरान हुई गोलीबारी में घायल दरोगा यादव की वाराणसी ट्रॉमा सेंटर में इलाज के दौरान मौत हो गई। दरोगा सोहदवार गांव का रहने वाला था साथ ही सैयदराजा थाने का हिस्ट्रीशीटर भी था।
फतेपुर कला गांव मेंपट्टीदारों के बीच जमीन बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा है। सोहदवार के दरोगा यादव और रमेश यादव भी रिश्तेदार होने के चलते दोनों पक्षों के बीच होने वाली पंचायत में गए थे। लेकिन विवाद इतना बढ़ गया कि गुस्से में आकर सेना से रिटायर्ड मुकेश यादव ने अंधाधुंध फायरिं कर दी। इस फायरिंग में दरोगा यादव, रमेश यादव (सोहदवार) और अंशु यादव (फत्तपुर कला) गंभीर रूप से घायल हो गए।
तीनों घायलों को पहले जिला अस्पताल और फिर वाराणसी ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया था। इलाज के दौरान दरोगा यादव ने दम तोड़ दिया, जबकि बाकी दो की हालत अभी भी गंगीर बनी हुई है।
फायरिंग के बाद आरोपी मुकेश यादव मौके से फरार होने की कोशिश कर रहा था, लेकिन पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए उसे असलहे सहित गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अब मामले की गहराईसे जांच में जुटी हुई है और दरोगा यादव के आपराधिक इतिहास को भी खंगाला जा रहा है।
चंदौली : धपरी में शिवलिंग को लेकर गरमाया माहौल, ग्रामीणों और पुलिस के बीच नोकझोंक
चंदौली। नियामताबाद ब्लॉक के धपरी गांव में खुदाई के दौरान निकले शिवलिंग को लेकर सोमवार को माहौल गरमा गया। ग्रामीणों और ‘पुलिस के बीच तीखी नोकझोंक हो गई जब शिवलंग को मूल स्थान से हटाकर पास के मंदिर में रखने करने की बात कही गई। इस निर्णय से नाराज ग्रामीणों ने विरोध जताया।
पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष राणा प्रताप संह भी मौके पर पहंचे और सीओ से उनकी कड़ी बहस हो गई। ग्रामीणों का कहना है कि जहां शिवलिंग निकला है, वही स्थान आस्था का प्रतीक है और उसे वहीं रहना चाहिए।
सोमवार सुबह ग्रामीणों ने शिवलिंग को मंदिर से ‘वापस मूल स्थान पर लाकर स्थापित किया और वहीं पूजा-अर्चना शुरू कर दी। इसके बाद क्षेत्र में ‘दर्शन के लिए भारीभीड़ उमड़़ पड़ी।
इससे पहले एसडीएम के नेतृत्व में राजस्व विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर जमीन का चिन्हांकन और मापी कराई थी। ग्रामीणों की मांग है कि जमीन की सवेंव खुदाई कराई जाए और जहां शिवलिंग प्रकट हुआ, वहां भव्य मंदिर का निर्माण कराया जाए। फिलहाल प्रशासन मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए जिला प्रशासन सतर्कता बरत रहा है।