Home Blog Page 23

UP Weather Update: यूपी में तेज बारिश और तूफान मचाएंगे कहर, मौसम विभाग ने येलो अलर्ट किया जारी

0

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में मानसून आना शुरू हो गया है, आज यानी 24 जून 2025 को प्रदेश के कई राज्यो में बारिश की संभावना है। मौसम विभाग आज प्रदेश के कई जिलों में भारी वर्षा की आशंका को जताया गई है, जबकि कुछ इलाको में गरज-चमक के साथ तेज हवाएं भी चल सकती हैं।

मौसम विभाग ने राज्य के कुछ इलाकों में तेज हवाओं और आंधी आने की आशंका जताई हैं, जिसे लेकर येलो अलर्ट जारी किया है।

यूपी के इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट

यूपी के कई जिलों में तेज बारिश की संभावना है, जिसमें नोएडा, गाजियाबाद, मेरठ, हापुड़, बदायूं, मुरादाबाद, अमरोहा, बिजनौर, पीलीभीत, बरेली, रामपुर, शाहजहांपुर, संभल, वाराणसी, प्रयागराज, अमेठी, रायबरेली, मिर्जापुर, चंदौली, सोनभद्र, प्रतापगढ़, सीतापुर, कानपुर नगर, कानपुर देहात, जालौन, इटावा, औरैया, फतेहपुर, कौशांबी, बहराइच, चित्रकूट, संत रविदास नगर, महोबा, हमीरपुर, बुलंदशहर, आगरा, फिरोजाबाद जिला शामिल है.

औरैया में महिला सुरक्षा और जागरूकता अभियान

0

औरैया: पुलिस अधीक्षक अभिजित आर. शंकर के निर्देशन में मिशन शक्ति फेज 5 अभियान के तहत जनपद के सभी थानों में एन्टी-रोमियो टीम ने सक्रिय कार्रवाई की।

इस दौरान प्रमुख स्कूलों, बाजारों, रेलवे स्टेशन, भीड़-भाड़ वाले स्थानों और पार्कों में चेकिंग की। संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ के साथ-साथ महिलाओं और बालिकाओं को महिला सुरक्षा हेल्पलाइन नंबर 1090, 1076, 112 के बारे में जानकारी दी गई।

इसके अतिरिक्त, सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और साइबर अपराधों के प्रति जागरूकता अभियान भी चलाया. ताकि महिलाओं की सुरक्षा और सशक्तिकरण को सुनिश्चित किया जा सके।

Auraiya News: ऐरवाकटरा पुलिस ने वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

0

औरैया (Auraiya News)। पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर शंकर के दिशा निर्देशन पर चलाये जा रहे है वांछित/वारण्टी अभियान के तहत चेकिंग के दौरान एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है.

मु.अ.सं. 85/25 थाना ऐरवाकटरा धारा 87/123 बी.एन.एस. से सम्बन्धित अभियुक्त आकाश नायक पुत्र नेपाल सिंह उम्र करीब 21 वर्ष निवासी ग्राम नगरिया राजा राम, थाना ऐरवाकटरा, जनपद औरैया को गिरफ्तार कर न्यायालय औरैया भेजा दिया गया।

Auraiya News: नाबालिग किशोरी को बहलाकर भगाने वाला आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

0

औरैया (Auraiya News): पुलिस के द्वारा अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगाने के आरोपी को गिरफ्तार किया है।

सूचना के आधार पर उपनिरीक्षक दिनेश कुमार और पुलिस टीम ने राहतपुर नहर पुल से आरोपी को पकड़ा है। अभियुक्त के खिलाफ थाना हाजा में मुकदमा संख्या 419/2025, धारा 137(2)/87 बीएनएस के तहत मामला दर्ज है।

गिरफ्तारी के बाद अभियुक्त सौरभ कुमार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया हैं।

औरैया : पुलिस ने तीन तस्करों को दबोचा, 50 लाख की कीमत का गांजा बरामद

0

औरैया। पुलिस और स्वाट टीम ने 22 जून 2025 को मिहोली ओवर ब्रिज के पास संयुक्त ऑपरेशन में तीन मादक पदार्थ तस्करों को गिरफ्तार किया हैं। पुलिस ने 96.870 किलोग्राम अवैध गांजा, जिसकी कीमत लगभग 50 लाख रुपये है, और एक डीसीएम ट्रक बरामद किया। यह कार्रवाई को अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर के निर्देश पर चलाए गए अभियान के तहत हुई है।

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि कुछ तस्कर बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे से गांजा लेकर इटावा की ओर जा रहे हैं। संयुक्त टीम ने चेकिंग के दौरान डीसीएम ट्रक को रोकने का प्रयास किया, लेकिन चालक ने भागने की कोशिश की। पुलिस ने ट्रक को घेरकर पकड़ा और तलाशी में 8 प्लास्टिक की बोरियों में 96.870 किलो गांजा बरामद किया।

गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान वेद सिंह (आगरा), मिसपेंद्र और शिवदत्त (धौलपुर, राजस्थान) के रूप में हुई। पूछताछ में उन्होंने बताया कि वे ट्रांसपोर्ट के साथ गांजा तस्करी का धंधा करते हैं। वे उड़ीसा से सस्ते दामों में गांजा लाकर आगरा और अन्य शहरों में ऊंचे दामों पर बेचते हैं, जिससे मोटा मुनाफा कमाते हैं।

औरैया : पुलिस ने तीन तस्करों को दबोचा, 50 लाख की कीमत का गांजा बरामद

पुलिस ने अभियुक्तों के खिलाफ थाना कोतवाली औरैया में मुकदमा संख्या 438/2025 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 के अंतर्गत मामला दर्ज किया। क्षेत्राधिकारी नगर अशोक कुमार के निर्देशन में सुबह 3.50 बजे गिरफ्तारी और बरामदगी की गई। अभियुक्तों का आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है, और विधिक कार्रवाई जारी है।

इस ऑपरेशन में कोतवाली और स्वाट की 20 सदस्यीय पुलिस टीम शामिल थी, जिसमें प्रभारी निरीक्षक राजकुमार सिंह और स्वाट के उपनिरीक्षक प्रशांत सिंह ने अहम भूमिका निभाई। पुलिस अधीक्षक औरैया अभिजीत शंकर के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ सख्ती का संदेश देती है। बरामद गांजा और ट्रक को कब्जे में लिया गया है।

UP Weather Alert: यूपी के कई जिलों में झमाझम बारिश की संभावना, ऑरेंज अलर्ट जारी

0

UP Weather Alert: उत्तर प्रदेश में मानसून ने दस्तक दे दी है, यूपी के कई जिले अभी भी भीषण गर्मी से झुलस रहे है. भारतीय मौसम विभाग नें 22 जून और 23 जून को यूपी के कई जिलों में भारी बारिश की संभावना बताई है. वही मौसम विभाग ने आंधी और बिजली गिरने की भी चेतावनी को जारी किया है. मौसम विभाग ने प्रदेश में ऑरेंज अलर्ट जारी को अगले 48 घंटे के लिए जारी किया है.

यूपी के इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट

यूपी के कई जिलों में तेज बारिश की संभावना है, जिसमें नोएडा, गाजियाबाद, मेरठ, हापुड़, बदायूं, मुरादाबाद, अमरोहा, बिजनौर, पीलीभीत, बरेली, रामपुर, शाहजहांपुर, संभल, वाराणसी, प्रयागराज, अमेठी, रायबरेली, मिर्जापुर, चंदौली, सोनभद्र, प्रतापगढ़, सीतापुर, कानपुर नगर, कानपुर देहात, जालौन, इटावा, औरैया, फतेहपुर, कौशांबी, बहराइच, चित्रकूट, संत रविदास नगर, महोबा, हमीरपुर, बुलंदशहर, आगरा, फिरोजाबाद जिला शामिल है.

Infinix GT30 Pro 5G: इन्फिनिक्स के फोन पर मिल रहा जबरदस्त डिस्काउंट, सस्ते में खरीदे गेमिंग फोन

0

Infinix GT30 Pro 5G: इन्फिनिक्स कंपनी का GT30 Pro 5G फोन को कंपनी ने लॉन्च किया है. कंपनी अपने इस स्मार्टफोन पर डिस्काउंट दे रही है. कंपनी 8000 रुपया तक का डिस्काउंट को दे रही है. यह स्मार्टफोन एक बहुत ही बेहतरीन गेमिंग फोन होने वाला है. आइए डिटेल्स में आपको Infinix GT30 Pro 5G के बारे में जानकारी देने वाले है.

Infinix GT30 Pro 5G Price

Infinix GT30 Pro 5G फोन को खास तौर पर गेमिंग के लिए डिजाइन किया गया है. इस फोन में 12GB रैम और 256GB का स्टोरेज मिलता है. इस वेरियंट के मॉडल पर कंपनी के द्वारा 8,000 रुपया का डिस्काउंट दिया जाता है. कंपनी ने इस फोन को 34,999 रुपये में पेश किया था, अब डिस्काउंट के बाद यह फोन 26,999 रुपये में खरीदा सकते है. आप इस फोन को फ्लिपकार्ट पर खरीद सकते हैं.

Infinix GT 30 Pro 5G Features

Infinix GT 30 Pro 5G फोन में मीडियाटेक दिमेंसिटी 8350 अल्टीमेट का दमदार प्रोसेसर मिलता है. फोन में 6.78 इंच की 1.5K 144Hz को सपोर्ट करने वाली एमोलेड डिस्प्ले मिलती है. फोन में फोटोग्राफी के लिए 108MP का रियर कैमरा मिलता है. वही फोन में सेल्फी के लिए 13MP का कैमरा मिलता है.

फोन को पावर देने के लिए 5,500mAh की बैटरी मिलती है, इसको चार्ज करने के लिए 45W का फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है. वही 30W का वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट मिलता है. धूल और पानी से बचाने के लिए IP64 रेटिंग मिलता है. फोन में सेफ्टी के लिए इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर मिलता है.

Auraiya News : ग्राम प्रधान के खिलाफ आंदोलन की चेतावनी: विनीता चौधरी

0

Auraiya News : औरैया जिला के ब्लॉक अछल्दा के ग्राम पंचायत लहटोरिया में ग्राम प्रधान के खिलाफ गंभीर आरोपों के साथ ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग की है। प्रार्थिनी विनीता चौधरी और सैकड़ों ग्रामीणों ने प्रशासन से प्रधान को तत्काल हटाने, पंचायत निधि बंद करने और नई टीम गठन करके जांच करने की मांग की है। आरोप है कि प्रधान ने मनरेगा में 14 से 18 वर्ष के किशोरों से बाल मजदूरी करवाई है, जातिगत भेदभाव किया और आर्थिक अनियमितताओं को अंजाम दिया हैं।

ग्रामीणों का कहना है कि नाली, खड़ंजा, इंटरलॉकिंग, आवास, शौचालय, जल मिशन और स्वच्छ भारत मिशन जैसे कार्यों में अनियमितताएं बरती गईं। इसके अलावा, पंचायत मेट और जल मिशन में भर्ती प्रक्रिया में गड़बड़ी और अयोग्य कर्मचारियों की नियुक्ति का भी आरोप है। ग्रामीणों ने 2021 से 2025 तक पंचायत निधियों के उपयोग और कार्यों की निष्पक्ष जांच की मांग की है, जिसमें दोषी पाए जाने पर सरकारी धन की वसूली और कानूनी कार्रवाई की अपील की जाए।

विनीता चौधरी जो सामाजिक जागरूकता शिक्षा सुरक्षा जनकल्याण फाउंडेशन की अध्यक्ष है, उन्होंने ने ग्रामीणों के साथ मिलकर जनसुनवाई ऐप के माध्यम से शिकायत दर्ज की है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि निष्पक्ष जांच और प्रधान को पदमुक्त नहीं किया गया, तो ग्रामीण आंदोलन करने को मजबूर होंगे। ग्राम पंचायत लहटोरिया के लोगों की यह लड़ाई न केवल स्थानीय प्रशासन, बल्कि सामाजिक न्याय और पारदर्शिता के लिए भी एक मिसाल बन सकती है।

Auraiya News : पुलिस ने दुष्कर्म के दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

0

औरैया (Auraiya News) : पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में दो वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया हैं। इस दौरान कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद हुई हैं। इस मामले का मुकदमा संख्या 247/2025, धारा 64(1)/87/61(2) बीएनएस के तहत दर्ज किया गया है।

गिरफ्तारी प्रभारी निरीक्षक मुकेश बाबू चौहान, कांस्टेबल विजय पाल और भूपेंद्र सिंह और पुलिस टीम के द्वारा हुई है। अभियुक्तों को न्यायालय में पेश किया गया है।

बिधूना पुलिस ने दो चोरों को चोरी के माल के साथ किया गिरफ्तार

0

औरैया। जिले के बिधूना थाना पुलिस ने 22 जून 2025 को चोरी और टप्पेबाजी के दो अभियुक्तों, मनोज गिहार उर्फ भगवान कंजड (40 वर्ष) और अजय उर्फ पिल्ला (25 वर्ष) को पलरा मोड़ के पास मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार किया। पुलिस अधीक्षक अभिजित आर शंकर के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक आलोक मिश्रा और क्षेत्राधिकारी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी मुकेश बाबू चौहान के नेतृत्व में यह कार्यवाही हुई है।

अभियुक्तों के पास से दो 315 बोर तमंचे, चार जिंदा कारतूस, 11,000 रुपये नकद और घटना में प्रयुक्त बिना नंबर की सुपर स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद हुई है। दोनों के खिलाफ थाना हाजा में मुकदमा संख्या 249/2025 और 250/2025 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट व धारा 317(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया, अभियुक्तों को न्यायालय भेज दिया गया है।