Home Blog Page 6

बृहद विधिक साक्षरता सेवा शिविर की तैयारी को लेकर जनपद न्यायालय में हुई समीक्षा बैठक

0
26476

इटावा (संवाददाता : पंकज राठौर)। उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशानुसार 22 फरवरी 2026 को आयोजित होने वाले बृहद विधिक साक्षरता सेवा शिविर की तैयारियों के क्रम में शनिवार को जनपद न्यायालय इटावा के सभागार में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता माननीय जनपद न्यायाधीश श्री रजत सिंह जैन ने की। बैठक में जनपद के समस्त प्रशासनिक अधिकारियों की सहभागिता रही। इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री बृजेश कुमार श्रीवास्तव, विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्रीमती आरती द्विवेदी, समस्त न्यायिक अधिकारीगण तथा जिले के 26 अधिकार मित्र उपस्थित रहे।

माननीय जनपद न्यायाधीश श्री रजत सिंह जैन ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि 22 फरवरी 2026 को प्रस्तावित बृहद सेवा शिविर का उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक विधिक सहायता पहुंचाना है। उन्होंने सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने, शिविर का व्यापक प्रचार-प्रसार करने तथा अधिक से अधिक पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ दिलाने के निर्देश दिए। बैठक के दौरान शिविर में दी जाने वाली सेवाओं, व्यवस्थाओं और विभागीय जिम्मेदारियों पर भी विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही समयबद्ध एवं प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष जोर दिया गया।

इसी क्रम में केंद्रीय कारागार इटावा में निरुद्ध बंदियों द्वारा अनुरोध बंधिया के अंतर्गत हस्तनिर्मित वस्तुएं जैसे मोमबत्तियां और अगरबत्तियों की बिक्री हेतु सभागार में एक स्टॉल भी लगाया गया। अधिकारियों एवं उपस्थित जनों ने इसमें बढ़-चढ़कर खरीदारी कर बंदियों के प्रयासों की सराहना की।
बैठक के अंत में सभी अधिकारियों ने बृहद विधिक साक्षरता सेवा शिविर को सफल बनाने के लिए पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।

संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित, 11 शिकायतें दर्ज किसी का भी मौके पर निस्तारण नहीं

0
26577

जसवंतनगर (संवाददाता : पंकज राठौर)। तहसील सभागार में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन उप जिलाधिकारी कुमार सत्यमजीत की अध्यक्षता में किया गया। समाधान दिवस में कुल 11 शिकायतें प्राप्त हुईं, लेकिन किसी भी शिकायत का मौके पर निस्तारण नहीं हो सका। सभी मामलों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को शीघ्र और प्रभावी निस्तारण के निर्देश दिए गए।

शिकायतकर्ताओं में ग्राम पीपरीपुरा निवासी भगवान दास ने बताया कि गांव की आबादी का पानी भरकर उनके खेतों में चला जाता है, जिससे फसलें लगातार खराब हो रही हैं। जनकपुर गांव के उदयभान सिंह ने चकमार्ग पर अवैध कब्जे की शिकायत करते हुए उसे कब्जा मुक्त कराने की मांग की। वहीं ग्राम पिपरादी निवासी बृजेश कुमार ने आरोप लगाया कि गांव की नालियां कचरे से अटी पड़ी हैं, जबकि ग्राम पंचायत सचिव द्वारा सफाई के नाम पर भुगतान किया जा रहा है।

ग्राम राजपुर के देशराज सिंह ने शिकायत दर्ज कराई कि गांव में बनी सीसी रोड पर कुछ लोग जानवर बांध देते हैं, जिससे रास्ता अवरुद्ध हो जाता है और ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी होती है। ग्राम बिहारीपुरा के शिवराज सिंह ने गांव की सड़कों पर भरे पानी की निकासी न होने की समस्या उठाई, जिससे जनजीवन प्रभावित हो रहा है। इस अवसर पर तहसीलदार नेहा सचान, क्षेत्राधिकारी आयुषी सिंह, खंड शिक्षा अधिकारी गिरीश कुमार सहित अन्य विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Gold Silver Price Today: 7 फरवरी को सोना हुआ सस्ता, जाने ताजा भाव

0
Gold Silver Price Today: 7 फरवरी को सोना हुआ सस्ता, जाने ताजा भाव

Gold Silver Price Today: सोने के भाव में सुबह भारी ग‍िरावट के बाद दोपहर में कुछ वक्‍त के ल‍िए सोने के रेट में तेजी देखी गई. 6 फरवरी को सुबह सोने की कीमत 3000 से ज्‍यादा की ग‍िरावट के साथ खुली थी। सोने का भाव 401 रुपये ग‍िरकर 155,050 रुपये प्रत‍ि 10 ग्राम पर बंद हुआ है। वहीं चांदी का रेट भी 393 रुपये ग‍िरकर 249,499 रुपये प्रति‍ क‍िलोग्राम के स्‍तर पर बंद हुआ।

आज 7 फरवरी 2026 को भारतीय सर्राफा बाजार में सोने की कीमतों में गिरावट का रुख बना हुआ है. भारत के प्रमुख शहरों में 22 कैरेट और 24 कैरेट सोने के आज के औसत भाव (प्रति 10 ग्राम) दिए गए हैं।

Gold Price Today

  • दिल्ली (NCR): 153,860 रुपये
  • मुंबई: 153,710 रुपये
  • गाजियाबाद : 153,860 रुपये
  • चेन्नई : 155,460 रुपये
  • बेंगलुरु : 153,710 रुपये
  • कोलकाता : 153,710 रुपये
  • लखनऊ/जयपुर : 153,860 रुपये

बता दें क‍ि ऊपर दिए गए भावों में GST (3%), मेकिंग चार्जेस और अन्य स्थानीय कर शामिल नहीं हैं।

क्रिकेटर रिंकू सिंह का फेसबुक अकाउंट हैक, 16 लाख फॉलोअर्स वाली मोनेटाइज्ड आईडी से कमाई डायवर्ट

0
क्रिकेटर रिंकू सिंह का फेसबुक अकाउंट हैक, 16 लाख फॉलोअर्स वाली मोनेटाइज्ड आईडी से कमाई डायवर्ट

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार फिनिशर रिंकू सिंह का फेसबुक अकाउंट हैक होने का मामला सामने आया है। साइबर ठगों ने उनके आधिकारिक फेसबुक अकाउंट पर कब्जा कर लिया है, जिसके करीब 16 लाख फॉलोअर्स हैं और जो मोनेटाइज्ड भी है।

बताया जा रहा है कि हैकर्स ने अकाउंट से जुड़ी ईमेल आईडी बदल दी और पेज से होने वाली कमाई को अपने खाते में डायवर्ट कर लिया। रिंकू सिंह पिछले कुछ महीनों से लगातार क्रिकेट मैचों और टूर्नामेंट में व्यस्त थे, जिसके चलते उन्हें इस हैकिंग की जानकारी देर से मिल पाई। इस मामले की सूचना मिलते ही अलीगढ़ पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए साइबर थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने मेटा और फेसबुक से अकाउंट से जुड़े सभी डेटा रिकॉर्ड मांगे हैं।

साथ ही आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए एक स्पेशल टीम भी गठित कर दी गई है। साइबर एक्सपर्ट्स की मदद से अकाउंट रिकवरी और ठगों तक पहुंचने की कोशिश जारी है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध लिंक पर क्लिक न करें और सोशल मीडिया अकाउंट की सुरक्षा के लिए टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन जरूर ऑन रखें।

PM Kisan Yojana: किसानों के बैंक खाता में इस दिन आयेंगे 2000 रुपया, लिस्ट में चेक करें अपना नाम

0
PM Kisan Yojana: किसानों के बैंक खाता में इस दिन आयेंगे 2000 रुपया, लिस्ट में चेक करें अपना नाम

PM Kisan Yojana: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की शुरुआत देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा की गई। इस योजना का उद्देश्य किसानों की आर्थिक मदद प्रदान करना है। पीएम किसान सम्मान योजना की अब तक 21 किस्तें किसानों के बैंक खाता में आई है। अब किसान इस योजना की 22 वीं किस्त का बेसब्री से इंतजार कर रहे है। अब किसानों के बैंक खाता में 22वीं किस्त मार्च महीने में भेजी जाएगी। लेकिन जिन्ह किसानों को ई केवाईसी नहीं है, वह किस्त आने से पहले फटाफट केवाईसी प्रक्रिया को पूरा कर ले, सभी योजना की अगली किस्त बैंक खाता में आएगी।

ई-केवाईसी नहीं है तो खाते में नहीं आएंगे पैसे

सरकारी योजना के तहत किसानों को साल में 3 बार अप्रैल-जुलाई, अगस्त-नवंबर और दिसंबर-मार्च के दौरान 2000 रुपया मिलते हैं। पीएम किसान योजना के तहत लाभ पाने के लिए पंजीकृत किसानों को ओटीपी आधारित ई-केवाईसी कराना अनिवार्य है। अगर आपने अपना ई-केवाईसी नहीं कराया तो आपको पीएम किसान की 22वीं किस्त का लाभ नहीं मिलेगा।

पीएम किसान की लिस्ट में कैसे चेक करें अपना नाम

  • पीएम किसान की आधिकारिक वेबसाइट https://pmkisan.gov.in/ पर जाएं।
  • अब ‘Beneficiary List’ लिखे बड़े से बॉक्स पर
  • अब अपना राज्य, जिला, उप जिला, ब्लॉक और गांव चुनें और Get Report पर
  • आपकी स्क्रीन पर सभी लाभार्थियों की पूरी लिस्ट आ जाएगी।

यूपी में अब जमीन खरीदने का बदला नियम, मुख्यमंत्री योगी ने अधिकारियों को दिया सख्त निर्देश

0
यूपी में अब जमीन खरीदने का बदला नियम, मुख्यमंत्री योगी ने अधिकारियों को दिया सख्त निर्देश
फोटो: योगी आदित्यनाथ, मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में भारत-नेपाल सीमावर्ती क्षेत्रों में जमीन की ख़रीद-फरोख्त करना आसान नहीं होगा। सरकार ने नेपाल सीमा से सटे जिलों में अचल सम्पत्ति की खरीद के लिए पैन कार्ड को अनिवार्य कर दिया है। जिसके बाद यूपी में ‘फॉर्म 60’ का विकल्प समाप्त हो गया है, अब से बिना पैन कार्ड के लिए जमीन की रजिस्ट्री नहीं हो पाएगी।

सरकार ने ये कदम वित्तीय अपराध रोकने और राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए कदम उठाया गया है। विभागीय ऑनलाइन लेखपत्र पंजीकरण सॉफ्टवेयर में PAN की प्रविष्टि और सत्यापन की व्यवस्था कर दी गई है। जिसके बाद पक्षकारों को संपत्ति पंजीकरण में PAN की प्रविष्टि अनिवार्य करने के निर्देश दिए हैं।

जमीन खरीद की रजिस्ट्री में PAN कार्ड जरूरी

यूपी में महानिरीक्षक निबंधन नेहा शर्मा ने इस संबंध में सभी निबंधन अधिकारियों, सहायक महानिरीक्षक निबंधन और उप निबंधकों को स्पष्ट निर्देश जारी कर दिए हैं। इस आदेश में विभागीय ऑनलाइन लेखपत्र पंजीकरण सॉफ़्टवेयर में ख़रीदार और विक्रेता दोनों पक्षों के पैन कार्ड को अनिवार्य प्रविष्टि और सत्यापन जरूरी होगा।

ये कदम राष्ट्रीय सुरक्षा मजबूत करने और वित्तीय अपराधों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से उठाया गया है। इससे मनी लॉन्ड्रिंग, अवैध धन के निवेश और सीमा पार से जुड़े लेन-देन को रोकने पर अंकुश लग पाएगा।

Gold Silver Price Today: 6 फरवरी को सोने की कीमतों में हुई भारी गिरावट, जानिए गोल्ड के ताजा रेट

0
1004377434

Gold Silver Price Today: भारतीय सर्राफा बाजार में उथल-पुथल देखने को मिल रही है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी एमसीएक्स पर सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है। अमेरिकी डॉलर की मजबूती और वैश्विक स्तर पर भू-राजनीतिक तनाव में नरमी आने की वजह से निवेशकों ने सोने-चांदी से दूरी बनाई, जिससे कीमतों पर भारी दबाव देखा गया।

सोने की कीमतों में भारी उतार-चढ़ाव

MCX पर कल सोने की शुरुआत गिरावट के साथ हुई। 10 ग्राम सोने का भाव 1,51,948 रुपये पर खुला, जो उसके पिछले बंद भाव 1,53,046 रुपये से करीब 1,098 रुपये या 0.71 प्रतिशत की गिरावट हुई है। भारत में रिटेल मार्केट में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,53,012 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है।

चांदी की कीमतों में आया बड़ा क्रैश

सोने के मुकाबले चांदी में भारी गिरावट देखने को मिली है। चांदी की कीमतें 11 प्रतिशत से ज्यादा नीचे आ गईं। मार्च फ्यूचर्स के लिए चांदी का भाव 2,58,096 रुपये प्रति किलोग्राम पर खुला, जो पहले के मुकाबले 10,754 रुपये कम था। लेकिन गिरावट यहीं नहीं रुकी और बिकवाली तेज होने के कारण चांदी 29,850 रुपये या 11.10 प्रतिशत फिसलकर 2,39,000 रुपये के इंट्राडे लो पर पहुंच गई। भारत के रिटेल बाजार के भाव की बात करें तो आईबीजेए के मुताबिक, फिलहाल चांदी का भाव 2,52,232 रुपये प्रति किलोग्राम के आसपास बना हुआ है।

एक तरफा प्यार में 12वीं के छात्र ने शिक्षिका के काटे होंठ, हालत नाजुक

0
17002

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले से एक बेहद चौंकाने और दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। कक्षा 12 के छात्र ने एकतरफा प्यार की सनक में अपनी पूर्व शिक्षिका पर हमला कर दिया। आरोपी ने धारदार हथियार से हमला करके शिक्षिका के दोनों होंठ काट दिए। गंभीर रूप से घायल शिक्षिका को इलाज के लिए आगरा के अस्पताल में रेफर कर दिया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी है।

क्या है पूरा मामला?

पुलिस ने आरोपी छात्र अखंड प्रताप सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उसकी तलाश जारी है। घटना मैनपुरी शहर के कोतवाली क्षेत्र से जुड़ी है। शिक्षिका एक निजी स्कूल में पढ़ाती थीं। आरोपी छात्र उसी स्कूल का छात्र था और पहले से ही शिक्षिका पर बुरी नजर रखता था। वह स्कूल में छेड़छाड़ और अश्लील हरकतें करता रहता था। शिक्षिका ने इसकी शिकायत पैरेंट्स-टीचर मीटिंग में छात्र की मां से की थी। मां ने भरोसा दिलाया था कि ऐसी हरकतें दोबारा नहीं होंगी, लेकिन छात्र नहीं माना।

छात्र से परेशान होकर नौकरी छोड़ दी थी मैडम

बता दें कि परेशान होकर शिक्षिका ने उस स्कूल को छोड़ दिया और मैनपुरी के ज्योति रोड स्थित एक अन्य निजी स्कूल में नौकरी शुरू कर दी। लेकिन, छात्र की जिद कम नहीं हुई। वह नए स्कूल के रास्ते में भी शिक्षिका का पीछा करने लगा। वह उन्हें रोककर परेशान करता और अनैतिक संबंध बनाने का दबाव डालता रहा। विरोध करने पर छात्र ने रास्ते में ही शिक्षिका को रोक लिया। पहले उसने जबरदस्ती गले में हाथ डालकर शिक्षिका को घसीटा और फिर धारदार हथियार से चेहरे पर हमला कर दिया। शिक्षिका के दोनों होंठ कट गए और वे खून से लथपथ होकर गिर पड़ीं। आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस लगातार छापेमारी और जांच कर रही है, ताकि जल्द से जल्द आरोपी को गिरफ्तार किया जा सके।

सीएम योगी ने चाइनीज मांझे को लेकर अधिकारियों को दिया सख्त निर्देश, पूरे यूपी में रेड शुरू

0
14584

उत्तर प्रदेश में चाइनीज मांझे से मौत को अब हत्या माना जाएगा। ऐसी मौत मामले में मर्डर का केस चलेगा। प्रदेश में लगातार हो रहे हादसों पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सख्त रुख दिखाया है। सीएम ने चाइनीज मांझे की बिक्री पर रोक को लेकर सख्त रुख अपनाया है।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से पूछा कि प्रतिबंध के बावजूद बाजार में चाइनीज़ मांझा कैसे उपलब्ध हो रहा है। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्रदेशभर में विशेष अभियान चलाकर ऐसे मांझे की बिक्री, भंडारण और सप्लाई करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

सीएम योगी ने यह भी कहा कि चाइनीज़ मांझे से होने वाली मौतों को गंभीर अपराध माना जाएगा और जरूरत पड़ने पर ऐसे मामलों को हत्या की श्रेणी में दर्ज किया जा सकता है। पुलिस प्रमुखों को स्पष्ट निर्देश दिए कि अवैध मांझे की सप्लाई चेन की पहचान कर बड़े स्तर पर छापेमारी की जाए और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

Gold Price Today: चांदी की कीमत में ताबड़तोड़ गिरावट, सोने में भी देखने को मिली गिरावट, जानें कीमत?

0
Gold Price Today: चांदी की कीमत में ताबड़तोड़ गिरावट, सोने में भी देखने को मिली गिरावट, जानें कीमत?

Gold Price Today: सोने और चांदी की कीमतों में दो दिन पहले जबरदस्त तेजी देखी गई। हालांकि आज 5 फरवरी को चांदी में जबरदस्त गिरावट देखने को मिली है। वहीं चांदी की कीमतों में 24 हजार रुपये प्रति किलो से भी ज्यादा की गिरावट देखने को मिल रही हैं। इसके साथ ही सोने की कीमत में 3000 रुपये प्रति 10 ग्राम से ज्यादा की गिरावट देखने को मिल रही है।

Gold Price Today: सोने की कीमत

सुबह 11 बजे के आसपास एमसीएक्स में 10 ग्राम सोने की कीमत 1,51,990 रुपये चल रही है। इसमें 1056 रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट है। सोने ने अब तक 1,48,455 रुपये प्रति 10 ग्राम का लो रिकॉर्ड और 1,52,500 रुपये प्रति 10 ग्राम का हाई रिकॉर्ड बनाया है।

Silver Price Today: चांदी की कीमत

सुबह 11 बजे के आसपास 1 किलो चांदी का भाव 2,46,397 रुपये चल रहा है। इसमें 22,453 रुपये प्रति किलो की गिरावट है। चांदी ने अब तक 2,39,000 रुपये प्रति किलो का लो रिकॉर्ड और 2,58,096 रुपये प्रति किलो का हाई रिकॉर्ड बनाया है।

Gold Silver Price: आपके शहर में सोने चांदी की कीमत

शहरसोना का भाव (10 ग्राम)चांदी का भाव (1KG)
कानपुर₹ 150,590₹ 243,990
लखनऊ₹ 150,500₹ 244,020
जयपुर₹ 150,530₹ 243,890
भोपाल₹ 150,620₹ 244,210
पटना₹ 150,470₹ 243,790