उत्तर प्रदेश सरकार ने पुलिस विभाग में एक बार फिर बड़ा फेरबदल किया है। 3इस फेरबदल में 24 वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। यह आदेश अपर मुख्य सचिव संजय प्रसाद द्वारा जारी किए गए हैं। इस तबादला सूची में मुख्यालय स्तर के बड़े पदों पर पदोन्नति के साथ-साथ महत्वपूर्ण जिलों और कमिश्नरेट में नए पुलिस अधिकारियों की तैनाती की गई है। जबकि 11 जिलों के पुलिस कप्तान (एसपी-एसएसपी) भी बदले गए हैं।
Gold Silver Price Today: सोना चांदी की कीमतें लगातार पांच दिनों तक गिरने के बाद अचानक कीमतों में इजाफा देखने को मिला है। सोने की कीमतों में करीब 9,675 रुपये की तेजी देखने को मिली है। जिसके बाद सोने का ताजा भाव 1,56,120 रुपया 10 ग्राम पहुंच गया है। वहीं चांदी की कीमतों में 14.28 फीसदी की तेजी के साथ 33,732 रुपये का इजाफा देखने को मिला है। जबकि चांदी 2,79,730 रुपए प्रति किलो पहुंच गई है।
India Post GDS 2026: कक्षा 10वीं पास युवाओं के लिए सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा अवसर है। भारतीय डाक विभाग ने देशभर के ग्रामीण डाक सेवक (GDS) के 28,740 पदों को भरने के लिए भर्ती निकाली है। ग्रामीण डाक सेवक में ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है और आवेदन की अंतिम तारीख 14 फरवरी 2026 है।
India Post GDS 2026 Eligibility
ग्रामीण डाक सेवक भर्ती 2026 में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार भारतीय होना चाहिए।
उम्मीदवार ने किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास किया होना चाहिए। यह गणित एवं अंग्रेजी विषयों में पास होना चाहिए।
उम्मीदवार की कम से कम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष तक होनी चाहिए।
वहीं इस भर्ती के लिए उम्मीदवार को आरक्षित श्रेणी के हिसाब से आयु में नियमानुसार छूट भी मिलेगी।
India Post GDS 2026 Application Form
भारतीय डाक विभाग के इस भर्ती का फॉर्म उम्मीदवार ऑनलाइन माध्यम से भर सकते है।
अब वेबसाइट का मुख्यपेज खुलेगा, जिसमें Registration for GDS Online Engagement से संबंधित Click Here लिंक पर क्लिक करना है।
जिसके बाद नए पेज पर Click Here to Register/Apply पर क्लिक करना है।
अब New Candidate Registration पर क्लिक करना है, और सभी जानकारी को भरना है।
अब आवेदन शुल्क को ऑनलाइन माध्यम से भुगतान करना है।
जिसके बाद फॉर्म का प्रिंट आउट निकाल लेना है।
India Post GDS 2026 Fees
भारतीय डाक विभाग की इस भर्ती में आवेदन करने वाले जनरल, ओबीसी वर्ग के उम्मीदवार को आवेदन शुल्क के रूप में 100 रुपया को जमा करना होगा। वहीं एससी, एसटी, दिव्यांग वर्ग से आने वाले उम्मीदवार को निशुल्क फॉर्म को भर सकते हैं।
सैफई (संवाददाता : पंकज राठौर), इटावा। प्राथमिक विद्यालय भाऊपुर के मुख्य गेट के सामने ग्रामीणों द्वारा वर्षों से किया जा रहा अवैध कब्जा अब बच्चों की पढ़ाई ही नहीं, बल्कि उनकी जान-माल के लिए गंभीर खतरा बन चुका है। हैरानी की बात यह है कि एसडीएम सैफई के स्पष्ट आदेश के बावजूद तत्कालीन लेखपाल अजय यादव ने मामले को जानबूझकर नजरअंदाज कर आदेश को रद्दी की टोकरी में डाल दिया। ग्रामीणों द्वारा स्कूल के ठीक सामने गाय-भैंस बांधना, ट्रैक्टर के हल, थ्रेसर खड़े करना आम बात हो गई है। बरसात के मौसम में हालात और बदतर हो जाते हैं। कीचड़, गंदा पानी और जानवरों के कारण छोटे-छोटे बच्चे स्कूल तक पहुंच ही नहीं पाते।
माइनर सफाई में भी भारी लापरवाही
स्थिति तब और गंभीर हो गई जब माइनर की सिल्ट सफाई के दौरान ठेकेदार ने गंदगी और कीचड़ सीधे स्कूल के सामने डाल दी, लेकिन उसकी सफाई आज तक नहीं कराई गई। नतीजा यह है कि विद्यालय के सामने बदबू, फिसलन और गंदगी का अंबार लगा है। हेडमास्टर से लेकर एसडीएम तक शिकायत, फिर भी कार्रवाई शून्य विद्यालय के हेडमास्टर ने इस गंभीर समस्या को लेकर पहले खंड शिक्षा अधिकारी को लिखित पत्र दिया। इसके बाद खंड शिक्षा अधिकारी ने स्वयं एसडीएम सैफई को पत्र भेजकर अवैध कब्जा हटवाने का अनुरोध किया एसडीएम ने मामले को गंभीर मानते हुए जांच की जिम्मेदारी तत्कालीन लेखपाल अजय यादव को सौंपी, लेकिन आरोप है कि लेखपाल ने मौके पर जाना भी जरूरी नही समझा और शिकायत की रद्दी की टोकरी में डाल दिया।
स्कूल के सामने बंधे जानवर कभी भी बच्चों को कुचल सकते हैं। ग्रामीणों को जब जानवर हटाने के लिए कहा जाता है तो वे लड़ाई-झगड़े पर आमादा हो जाते हैं। इतना ही नहीं, स्कूल आने वाले रास्ते की पटरी और सड़क पर अवैध गुमटी भी रखी गई है, जिससे बच्चों को गंदे पानी में होकर विद्यालय आना पड़ता है। अवैध कब्जा धारकों ने गोबर के उपले भी माइनर की पटरी पर रख दिए है जिससे बारिश में बच्चे निकल नही पा रहे है।
रनुआं के बच्चे जिस रास्ते से आते है। वो रास्ता कच्चा है और उस पर बरसात का पानी भर जाता है। तो बच्चे पटरी के सहारे विद्यालय आ जाते थे लेकिन अब पटरी पर भी ग्रामीणों ने कब्जा कर लिया है। रनुआं गांव से आने वाले बच्चों को सबसे ज्यादा परेशानी हो रही है। अभिभावकों में रोष है और वे हर दिन किसी बड़े हादसे की आशंका में रहते हैं। ग्रामीणों और अभिभावकों ने एसडीएम सैफई से तत्काल अवैध कब्जा हटवाने और एसडीएम के आदेश की अवहेलना करने वाले लेखपाल अजय यादव के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
औरैया जिला के अछल्दा थाना प्रभारी के पद पर तैनात पंकज मिश्रा को निरीक्षक (इंस्पेक्टर) पद पर पदोन्नत किया गया है। उनकी इस उपलब्धि से पुलिस विभाग के साथ-साथ क्षेत्र में भी खुशी का माहौल है। लंबे समय से अछल्दा थाने की जिम्मेदारी संभाल रहे पंकज मिश्रा ने अपने कार्यकाल में कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने में अहम भूमिका निभाई।
पंकज मिश्रा ने अपराध नियंत्रण, शांति व्यवस्था, जनसुनवाई और संवेदनशील मामलों के त्वरित निपटारे में सराहनीय कार्य किया। आम जनता के साथ उनका व्यवहार सरल और सहयोगात्मक रहा, जिसके चलते क्षेत्रवासियों में पुलिस के प्रति विश्वास बढ़ा। कई जटिल मामलों को सुलझाकर उन्होंने अपनी कार्यकुशलता और नेतृत्व क्षमता का परिचय दिया।
पुलिस विभाग द्वारा उनके कार्यों का मूल्यांकन करते हुए उन्हें निरीक्षक पद पर पदोन्नत किया गया। पदोन्नति की खबर मिलते ही पुलिसकर्मियों, शुभचिंतकों और स्थानीय नागरिकों ने उन्हें बधाइयां दीं। सहकर्मियों का कहना है कि पंकज मिश्रा एक अनुशासित, मेहनती और कर्तव्यनिष्ठ अधिकारी हैं, जो हर जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा से निभाते हैं।
दिल्ली। बजट 2026 में टैक्स स्लैब में कोई बड़ा बदलाव न देखकर कुछ लोग निराश जरूर हुए, लेकिन अगर हम बारीकी से देखें, तो सरकार ने टैक्स की बचत के बजाय ‘खर्च कम करने’ और ‘सुविधाएं बढ़ाने’ पर ज्यादा जोर दिया है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने इस बजट के जरिए आम आदमी की रोजमर्रा की जिंदगी को आसान बनाने के लिए 20 ऐसी बड़ी घोषणाएं की हैं, जो सीधे आपकी जेब और जीवन स्तर पर सकारात्मक असर डालेंगी।
आम आदमी को मिले 20 तोहफे
7 नए हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर: बड़े शहरों के बीच सफर अब और भी तेज और आसान होगा।
कैंसर की दवाइयां सस्ती: 17 जीवनरक्षक कैंसर दवाओं पर कस्टम ड्यूटी खत्म, इलाज का खर्च होगा कम।
Tier-2 और Tier-3 शहरों का विकास: छोटे शहरों में बेहतर सड़क, पानी और आवास की सुविधाएं मिलेंगी।
रिकॉर्ड कैपिटल एक्सपेंडिचर: ₹12.2 लाख करोड़ के खर्च से नए पुल, हाईवे और रोजगार के मौके बनेंगे।
छात्राओं के लिए हर जिले में हॉस्टल: उच्च शिक्षा (STEM) के लिए लड़कियों को अब घर से दूर रहने में आसानी होगी।
माइक्रोवेव ओवन होंगे सस्ते: पुर्जों पर ड्यूटी घटने से किचन अप्लायंसेज की कीमतें कम होंगी।
5 ग्लोबल हेल्थ हब: बेहतर इलाज और रिसर्च के लिए देश में 5 बड़े क्षेत्रीय स्वास्थ्य केंद्र बनेंगे।
1.5 लाख केयरगिवर्स की ट्रेनिंग: बुजुर्गों की देखभाल के लिए ट्रेंड प्रोफेशनल मिलेंगे और नई नौकरियां पैदा होंगी।
किसानों के लिए ‘Bharat-VISTAAR AI’: मौसम और बाजार की सटीक जानकारी के लिए नया डिजिटल टूल।
5 यूनिवर्सिटी टाउनशिप: पढ़ाई के साथ-साथ सीधे इंडस्ट्री में इंटर्नशिप और नौकरी के अवसर।
SHE-Marts की शुरुआत: ग्रामीण महिलाओं के सामान को बेचने के लिए खास रिटेल स्टोर बनाए जाएंगे।
नारियल, काजू और बादाम पर फोकस: इन फसलों की खेती करने वाले किसानों के लिए विशेष प्रोत्साहन योजना।
दिव्यांग सहारा योजना: दिव्यांगों के लिए आधुनिक व्हीलचेयर और असिस्टिव डिवाइस आसानी से मिलेंगे।
NIMHANS-2 की स्थापना: मानसिक स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए नया संस्थान खुलेगा।
10,000 टूरिस्ट गाइड्स को ट्रेनिंग: पर्यटन क्षेत्र में युवाओं के लिए स्वरोजगार के नए रास्ते खुलेंगे।
15 ऐतिहासिक स्थलों का कायाकल्प: डिजिटल गाइड्स और आधुनिक सुविधाओं से पर्यटन बढ़ेगा।
खेलों के लिए बड़ा बजट: छोटे शहरों से नए खिलाड़ियों को निकालने के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर मजबूत होगा।
पूर्वी भारत में 4000 ई-बसें: प्रदूषण मुक्त और सस्ता पब्लिक ट्रांसपोर्ट अब छोटे राज्यों तक पहुंचेगा।
पर्सनल इंपोर्ट में राहत: विदेश से निजी इस्तेमाल का सामान लाने पर कस्टम ड्यूटी में कटौती।
जिलों में ट्रॉमा केयर सेंटर: दुर्घटना के समय तुरंत इलाज के लिए जिला अस्पतालों में आधुनिक सेंटर बनेंगे।
वहीं, 22 कैरेट सोने के लिए 13,890 रुपये प्रति ग्राम, जो कल की कीमत से 830 रुपये की गिरावट देखी गई है। जबकि 18 कैरेट सोने (जिसे 999 सोना भी कहा जाता है) के लिए 11,365 रुपये प्रति ग्राम है, जो कल की कीमत से 679 रुपये की गिरावट को दर्ज किया गया है।
Budget 2026: केन्द्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की तरफ से रविवार को पेश किए गए लगातार 9वीं बार बजट में कई अहम ऐलान किए गए हैं. इनमें आम लोगों के लिए सबसे बड़ी और राहत की खबर ये है कि चमड़े का जूता और कपड़े निर्यात सस्ता हुआ है। इसके अलावा माइक्रोवेव, सोलर एनर्जी से संबंधित चीजें और कैंसर की दवाएं सस्ती हुई है. बजट में एक तरफ जहां 1 अप्रैल 2026 से इनकम टैक्स एक्ट लागू होने जा रहा है तो वहीं शराब महंगी होने जा रही है।
बजट में हालांकि, टैक्स को लेकर कोई रियायत नहीं दी गई है और न ही बड़ा ऐलान किया गया है। फिर भी कृषि से लेकर रक्षा तक बजट में आवंटन में खास ध्यान रखा गया है। वित्त वर्ष 2026-27 का यह बजट विकसित भारत 2047 के लक्ष्य की तरफ बढ़ने में काफी अहम साबित हो सकता है। ऐसे समय में जब देश हाई अमेरिकी टैरिफ का सामना कर रहा है और वैश्विक अनिश्चितता की स्थिति बनी हुई है, यह बजट पेश किया जा रहा है।
क्या-क्या हुआ महंगा?
बजट 2026 में मिनरल्स, स्क्रैप, शराब महंगे हुए हैं।
Gold Silver Price Today: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज अपना नौवां बजट पेश करने वाली हैं. लेकिन बजट से पहले भारतीय सर्राफा बाजार में भारी गिरावट देखने को मिल रही है। रविवार सुबह सोने की कीमतों में 12 हजार रुपये से ज्यादा की गिरावट देखने को मिली है। वहीं चांदी का भाव 26 हजार रुपये प्रति किग्रा से ज्यादा गिरावट देखने को मिली है।
MCX पर भी सोने-चांदी की कीमतों में भारी गिरावट
बजट से पहले मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी एमसीएक्स पर भी सोने चांदी की कीमतों में भारी गिरावट देखने को मिल रही है। यहां सोना 13,710 रुपये यानी 9 प्रतिशत गिरावट के साथ 138,635 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। जबकि चांदी का भाव 26,273 रुपये यानी 9 फीसदी टूटकर 265,652 रुपये प्रति किग्रा पर आ गया है।
लखनऊ। उत्तर प्रदेश पंचायत चुनाव से पहले सीएम योगी ने बड़ा फैसला लिया है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को यूपी की दो ग्राम पंचायतों के नाम बदल दिया। हरदोई और फिरोजाबाद जिले की दोनों ग्राम पंचायतों के नाम बदलने को लेकर प्रस्ताव आया था, जिसे सीएम योगी ने मंजूरी दे दी है।
यूपी सरकार ने आफीशियल सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट डालकर इसकी जानकारी दी। पोस्ट में लिखा, जनपद फिरोजाबाद की तहसील व विकासखंड शिकोहाबाद स्थित ग्राम पंचायत वासुदेवमई के अन्तर्गत ग्राम उरमुरा किरार का नाम परिवर्तित कर हरिनगर और हरदोई के जिले के विकास खंड भरावन की ग्राम पंचायत हाजीपुर का नाम सियारामपुर करने का फैसला लिया है।