Upcoming Smartphone in March 2025: मार्च महीने में लॉन्च होने वाले है दमदार फोन, जाने फीचर्स और कीमत

MiH News
4 Min Read

Upcoming Smartphone in March 2025: अगर नया फोन खरीदने का मन बना रहे है, तो आप कुछ दिन बाद मार्च माह में शानदार स्मार्टफोन को खरीद सकते हैं। मार्च महीने में कई स्मार्टफोन निर्माता कंपनी नया नया स्मार्टफोन को पेश करने वाली है। मार्च महीने में नथिंग, पोको के साथ ही कई कंपनियों अपने स्मार्टफोन (Upcoming Smartphone in March 2025) को लॉन्च करने वाली है। हम आपको इन्ह स्मार्टफोन की सूची के साथ ही इनके बारे में बताने वाले हैं।

Upcoming Smartphone in March 2025

मार्च महीने में लॉन्च होने वाले दमदार स्मार्टफोन (Upcoming Smartphone in March 2025) के बारे में आपको हम जानकारी देने वाले है। अगर आप फोन को खरीदना चाहते है। तो थोड़ा इंतजार कर ले।

Xiaomi 15 Ultra

सिओमी 15 अल्ट्रा स्मार्टफोन 2 मार्च को ग्लोबल मार्केट (Upcoming Smartphone in March 2025) में लॉन्च होने वाला हैं। सिओमी 15 अल्ट्रा में आपको 200 MP का पेरीस्‍कोप लेंस वाला कैमरा मिलता है। फोन की डिस्प्ले 6.73 इंच का 2K माइक्रो र्क्‍व ड‍िस्‍प्‍ले मिलती है. इसमें आपको Snapdragon 8 Elite च‍िपसेट का प्रोसेसर मिलता है। फोन में आपको दमदार 16 GB की रैम मिलती है। यह फोन एंड्राइड 15 पर Hyper OS 2.0 पर चलता है। इसमे पावर देने के लिए आपको 6100mAh की दमदार बैटरी मिलती है। बैटरी को चार्ज करने के लिए आपको 50W वायरलेस और 90W वायर्ड चार्ज‍िंग सपोर्ट मिलता है। वही इस स्मार्टफोन को आप 1 लाख रुपया के आस पास खरीद सकते है।

Nothing Phone (3a) Pro

Upcoming Smartphone in March 2025
Nothing Phone (3a) Pro

Nothing कंपनी 4 मार्च को शाम 3:30 PM बजे अपना नया स्मार्टफोन को लॉन्च करने वाली हैं। Nothing Phone (3a) Pro में आपको 6.77 इंच का AMOLED ड‍िस्‍प्‍ले मिलता हैं. ड‍िस्‍प्‍ले का र‍िफ्रेश रेट 120Hz का मिलता हैं। फोन में आपको Snapdragon 7s Gen 3 च‍िपसेट का प्रोसेसर मिलता है। फोन में आपको 12GB RAM, 256GB स्‍टोरेज के साथ ट्र‍िपल कैमरा मिलते हैं। फोन को पावर के लिए 5000mAh की दमदार बैटरी मिलती हैं। इसको चार्ज करने के लिए 45W वायर्ड चार्ज‍िंग सपोर्ट म‍िलेगा हैं। भारत में इस स्मार्टफोन की कीमत 43,000 के आस पास होने वाली है।

Poco M7 5G

पोको स्मार्टफोन निर्माता कंपनी अपना स्मार्टफोन को 3 मार्च को लॉन्‍च करने वाली हैं। इस फोन में आपको 6GB रैम मिलती हैं। यह फोन Snapdragon 4 Gen 2 चिपसेट प्रोसेसर पर चलेगा। इस फोन की कीमत 10000 रुपया के आस पास होने की उम्मीद है।

iQOO Neo 10R

iQOO Neo 10R स्मार्टफोन 11 मार्च को लॉन्च (Upcoming Smartphone in March 2025) होने वाला है। इसको आप अमेज़न से खरीद सकते हैं। इसमे आपको स्नैपड्रैगन 8s Gen 3 चिपसेट का प्रोसेसर मिलता है। फोन मे आपको 6400mAh की दमदार बैटरी मिलती है, इसको चार्ज करने के लिए आपको 80W का फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। फोन में 6.78 इंच 1.5K AMOLED डिस्प्ले मिलती है। फोन में 50MP का प्राइमरी कैमरा मिलता है, सेल्फी के लिए 32MP का कैमरा मिलता है। अभी इसकी कीमत का पता नही लगा है।

Also Read – Apple iPhone 16e की सेल आज से शुरू, खरीदने पर मिल रहा 10000 रुपये की छूट

Share This Article
Follow:
MiH News का मुख्य उद्देश्य है आप लोगो तक ताज़ा जानकारी को सबसे तेज और सबसे पहले पहुँचाना है। हम तेज़ और सटीक समाचार प्रदान करने के लिए जाने जाते हैं।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *