Home Blog Page 2

वामा सारथी उत्तर प्रदेश पुलिस फैमिली वेलफेयर एसोसिएशन का होली मिलन समारोह रंगों और उल्लास से सराबोर

0
43336

इटावा (संवाददाता : पंकज राठौर)। रिजर्व पुलिस लाइन परिसर में गुरुवार को वामा सारथी के तत्वावधान में होली मिलन समारोह का भव्य एवं गरिमामय आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व वामा सारथी की अध्यक्षा श्रीमती रीना श्रीवास्तव, धर्मपत्नी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने किया। समारोह में पुलिस परिवार के अधिकारी, रिक्रूट महिला आरक्षियां, कर्मचारी एवं उनके परिजन उत्साहपूर्वक शामिल हुए।

आयोजित इस समारोह में पूरा परिसर रंगों, उमंग और उत्साह से सराबोर नजर आया। आकर्षक सजावट और होली के पारंपरिक गीतों ने माहौल को आनंदमय बना दिया। कार्यक्रम की शुरुआत एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर शुभकामनाएं देने से हुई, जिसके बाद सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का दौर शुरू हुआ। महिला आरक्षियों और बच्चों ने होली गीतों पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत कर खूब तालियां बटोरीं।

43339

अपने संबोधन में श्रीमती रीना श्रीवास्तव ने कहा कि होली केवल रंगों का त्योहार नहीं, बल्कि आपसी प्रेम, सौहार्द और विश्वास का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि पुलिस परिवार दिन-रात समाज की सेवा में जुटा रहता है, ऐसे में ऐसे आयोजन आपसी संबंधों को सुदृढ़ करने का अवसर प्रदान करते हैं। उन्होंने महिला सशक्तिकरण और पारिवारिक मूल्यों को मजबूत करने पर भी बल दिया। अंत में सभी ने एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएं देते हुए संगठनात्मक एकता और पारिवारिक भावना को सुदृढ़ करने का संकल्प लिया।इस दौरान सीओ आयुषी सिंह, महिला थानानिरिक्षक निर्मला कुमारी आदि मौजूद रहे।

चौराहे पर लगा वाहन चेकिंग अभियान, 60 वाहनों के चालान

0
42389

जसवंतनगर (संवाददाता : पंकज राठौर)। त्यौहार होली और रमजान के मद्देनजर शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए गुरुवार को राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित बस स्टैंड चौराहे पर सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। क्षेत्राधिकारी आयुषी सिंह के नेतृत्व में थानाध्यक्ष कमल भाटी, कस्बा इंचार्ज मनीष कुमार व उपनििरीक्षक ललित चतुर्वेदी ने पुलिस बल के साथ कार्रवाई की।

अभियान के दौरान नियमों का उल्लंघन करने पर 60 वाहनों के चालान किए गए। वहीं, एक दर्जन ट्रैक्टरों पर अवैध रूप से लगे तेज ध्वनि वाले साउंड सिस्टम उतरवाए गए। पुलिस ने स्पष्ट किया कि त्योहारों के दौरान डीजे व साउंड सिस्टम के प्रयोग को लेकर शासन के दिशा-निर्देशों का पालन अनिवार्य है।

इसके अलावा आधा दर्जन टूरिस्ट बसों को रोककर यात्रियों से बातचीत कर उनका हालचाल जाना गया। बस चालकों का एल्कोहल टेस्ट भी कराया गया और सुरक्षित व संयमित ड्राइविंग के निर्देश दिए गए। सीओ ने कहा कि त्योहारों को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए चेकिंग अभियान आगे भी जारी रहेगा।

चकबंदी आयुक्त के निर्देश पर ग्राम बलैयापुर में जन चौपाल आयोजित, किसानों की समस्याओं का त्वरित निस्तारण

0
41965
फोटो- जन चौपाल में किसानों की चकबंदी से संबंधित समस्याओं को सुनते अधिकारी।

जसवंतनगर, (संवाददाता : पंकज राठौर) इटावा। चकबंदी आयुक्त महोदय लखनऊ के निर्देशानुसार बलैयापुर, परगना व तहसील क्षेत्र में जन चौपाल का आयोजन किया गया। जन चौपाल की अध्यक्षता बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी इटावा द्वारा की गई। जन चौपाल में किसानों की चकबंदी से संबंधित समस्याओं को गंभीरता से सुना गया तथा कई मामलों का मौके पर ही त्वरित निस्तारण किया गया।

शेष समस्याओं के शीघ्र समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए। इस अवसर पर चकबंदी अधिकारी एवं सहायक चकबंदी अधिकारी को निर्देशित किया गया कि ग्राम में चकबंदी से जुड़ी सभी समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर जल्द से जल्द निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, जिससे किसानों को राहत मिल सके।

जन चौपाल में रवि प्रकाश श्रीवास्तव बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी इटावा, संकटा प्रसाद चकबंदी अधिकारी इटावा, अखिलेश कुमार सिंह सहायक चकबंदी अधिकारी इटावा, कमल सिंह चकबंदीकर्ता, कौशलेंद्र सिंह चकबंदी लेखपाल, गौरव यादव चकबंदी लेखपाल, ग्राम प्रधान सहित अन्य कृषकगण उपस्थित रहे।

परचूनी दुकान में फंदे से लटका मिला युवक का शव, परिवार में छाया शोक

0
41192

जसवंतनगर (संवाददाता : पंकज राठौर)। क्षेत्र के ग्राम परसौआ में मंगलवार को उस समय सनसनी फैल गई जब एक युवक का शव उसकी ही परचूनी की दुकान में फंदे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार परसौआ निवासी विनय कुमार (33) पुत्र रमेश चंद्र गांव में ही परचूनी की दुकान चलाते थे। परिजनों के मुताबिक वह शराब पीने का आदी था बताया गया है कि देर रात विनय दुकान में ही रुका हुआ थाऔर दुकान के अंदर देशी शराब के खाली आधा दर्जन से ज्यादा पौआ पड़े मिले सुबह जब काफी देर तक दुकान नहीं खुली तो परिजनों और ग्रामीणों को संदेह हुआ।

अंदर जाकर देखा तो विनय का शव फंदे से लटका मिला। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। मृतक अपने पीछे दो मासूम बेटे—अवजीत कुमार (10) और अंशुल (6)—को छोड़ गया है। पत्नी सुनीता व परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। थानाध्यक्ष कमल भाटी का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, हालांकि अन्य बिंदुओं पर भी जांच की जा रही है।

चौ. सुघर सिंह फार्मेसी कॉलेज के छात्रों का उत्कृष्ट प्रदर्शन, सेमेस्टर परिणामों में मारी बाजी

0
41159
फोटो :- टॉपर छात्रों के डॉ0प्रदीप व अन्य।

जसवंतनगर (संवाददाता : पंकज राठौर)। डॉ. ए.पी.जे.अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय द्वारा घोषित तृतीय, पंचम एवं सप्तम सेमेस्टर के परीक्षा परिणामों में चौ. सुघर सिंह फार्मेसी कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर संस्थान का नाम रोशन किया है। परिणाम घोषित होते ही कॉलेज परिसर में खुशी की लहर दौड़ गई।

तृतीय सेमेस्टर में प्रियंका ने 80.1 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि अभिनव 79.4 प्रतिशत अंकों के साथ द्वितीय स्थान पर रहे। पंचम सेमेस्टर में नमन शाक्य ने 79.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। खुशी शर्मा ने 78.93 प्रतिशत अंकों के साथ द्वितीय स्थान हासिल किया। वहीं सप्तम सेमेस्टर में अनिरुद्ध ने 80 प्रतिशत अंक अर्जित कर प्रथम स्थान पाया, जबकि गुलशन 79.5 प्रतिशत अंकों के साथ द्वितीय स्थान पर रहे।

कॉलेज के प्रबंध निदेशक अनुज मोंटी यादव ने मेधावी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह उपलब्धि पूरे जनपद के लिए गर्व का विषय है। निदेशक डॉ. प्रदीप कुमार यादव ने सफल विद्यार्थियों को शील्ड प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया। इस दौरान शिक्षकगण एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

तहसील परिसर में ‘पंचनद कैफे एंड रेस्टोरेंट’ का सीडीओ ने किया शुभारंभ

0
41142
फोटो :- कैफे का फीता काटकर शुभारंभ करते सीडीओ और तहसीलदार

जसवंतनगर (संवाददाता : पंकज राठौर)। तहसील परिसर में स्वयं सहायता समूह द्वारा संचालित ‘पंचनद कैफे एंड रेस्टोरेंट’ का शुभारंभ मुख्य विकास अधिकारी अजय गौतम ने फीता काटकर किया। उद्घाटन के मौके पर बड़ी संख्या में अधिकारी व स्वयं सहायता समूह की महिलाएं मौजूद रहीं।

मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि किसी भी रेस्टोरेंट की सफलता भोजन की शुद्धता और स्वाद पर निर्भर करती है। उन्होंने विश्वास जताया कि समूह की महिलाओं को रेस्टोरेंट संचालन के लिए विधिवत प्रशिक्षण दिया गया है, जिससे यहां गुणवत्तापूर्ण एवं स्वादिष्ट भोजन उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने उम्मीद जताई कि यह पहल क्षेत्र में महिलाओं के लिए आत्मनिर्भरता का सशक्त उदाहरण बनेगी।

उन्होंने कहा कि इस समूह की सफलता अन्य स्वयं सहायता समूहों को भी स्वरोजगार की दिशा में प्रेरित करेगी। ‘पंचनद कैफे एंड रेस्टोरेंट’ का संचालन जय मां काली स्वयं सहायता समूह की संचालिका विनीता देवी जगसोरा द्वारा किया जाएगा। समूह की महिलाओं को सागर ग्रैंड होटल में खानपान निर्माण का विशेष प्रशिक्षण दिलाया गया है।

इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी डॉ. मनोज कुमार, एडीओ पंचायत देवेंद्र पाल सिंह यादव, एडीओ कृषि बलवीर सिंह, एडीओ आईएसबी महेश कुमार राजपूत सहित अन्य विभागीय अधिकारी एवं समूह से जुड़ी महिलाएं उपस्थित रहीं। कार्यक्रम के दौरान कैफे में उपलब्ध व्यंजनों की जानकारी भी दी गई।

इटावा-आगरा मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, दो की मौत

0
39975

जसवंतनगर (संवाददाता : पंकज राठौर)। राष्ट्रीय राजमार्ग पर जोनई गाँव के समीप रविवार तड़के करीब तीन बजे हुए भीषण सड़क हादसे में दो लोगों की मौके पर मौत हो गई, जबकि पांच अन्य घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ जब तेज रफ्तार अर्टिगा कार (HR55AX 1358) अनियंत्रित होकर आगे चल रहे ट्रक (RJ01 7743) के पिछले हिस्से में जा घुसी।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। कार में कुल सात लोग सवार थे, जो हमीरपुर जनपद के थाना सरीला क्षेत्र के इस्लामपुर गांव के निवासी बताए जा रहे हैं। हादसे में चेतराम पुत्र देशराज और सुखवासी निवासी इस्लामपुर की मृत्यु हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

दुर्घटना में गिरिजा देवी (60 वर्ष) पत्नी चेतराम गंभीर रूप से घायल हो गईं, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय (PGI सैफई) रेफर किया गया है। अन्य घायलों में राजेंद्र (25), अंजलि (26), राजेश और रेशमा देवी (22) शामिल हैं, जिनका उपचार स्थानीय अस्पताल में चल रहा है। पुलिस के अनुसार प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण तेज रफ्तार और वाहन का संतुलन बिगड़ना प्रतीत हो रहा है। मामले की जांच की जा रही है। घटना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

अछल्दा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कमारा नहर पुल के पास पांच बकरी चोर गिरफ्तार

0
39138

औरैया के थाना अछल्दा पुलिस ने पांच बकरी चोरों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। आरोपियों के पास से चोरी की पांच बकरियां, एक अवैध .315 बोर का तमंचा, दो जिंदा कारतूस और दो हजार रुपये नकद बरामद किए गए हैं। यह गिरफ्तारी 22 फरवरी 2026 को कमारा नहर पुल के पास से की गई।

पुलिस अधीक्षक औरैया के निर्देश पर, अपर पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व एवं क्षेत्राधिकारी बिधूना के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक अछल्दा द्वारा गठित टीम ने यह कार्रवाई की। उपनिरीक्षक राजेंद्र प्रसाद और उपनिरीक्षक राशिद हुसैन ने मय पुलिस बल के साथ अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत आरोपियों को दबोचा। पुलिस के अनुसार, अभियुक्त दिन में व्यापारी बनकर गांवों में घूमते थे और रेकी करते थे। रात के समय सुनसान जगहों से बकरियां चोरी कर फरार हो जाते थे।

इस मामले में थाना अछल्दा में मु0अ0सं0 28/26 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। साथ ही मु0अ0सं0 19/26 धारा 305A/317(2) बीएनएस के तहत भी कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान नीरज तिवारी (35), सान मोहम्मद (35), शहादत खां (24), अकील (28) और सोएब आलम (26) के रूप में हुई है। पुलिस द्वारा सभी के खिलाफ नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

भव्य वेदी प्रतिष्ठा महोत्सव की तैयारियाँ अंतिम चरण में, मंत्रोच्चार से गुंजायमान होगा श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर परिसर

0
39205

जसवंतनगर (संवाददाता : पंकज राठौर)। नगर के प्राचीन श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर में आगामी 09 मार्च से प्रारंभ होने जा रहे भव्य वेदी प्रतिष्ठा महोत्सव को लेकर तैयारियाँ शुरू हो चुकी हैं। महोत्सव के शुभारंभ में अब कुछ ही दिन शेष रह गए हैं और पूरे जैन समाज में उत्साह, श्रद्धा और उमंग का वातावरण बना हुआ है। मंदिर परिसर में सुबह से देर शाम तक तैयारियों की गहमागहमी देखी जा रही है। साथ ही मंदिर परिसर में साफ सफाई का आदि कार्य विशेष रूप से चालू हो चुका है।

महोत्सव की व्यवस्थाओं का जायजा लेने कार्यक्रम के प्रतिष्ठाचार्य पं. सचिन्द्र जी जैन “मंगलायतन” नगर पहुंचे। उन्होंने आयोजन समिति के पदाधिकारियों, युवाओं और महिला मंडल के साथ बैठक कर धार्मिक अनुष्ठानों की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि वेदी प्रतिष्ठा महोत्सव केवल एक धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि आत्मशुद्धि, संस्कार और सामाजिक एकता का महापर्व है।
आयोजक शिवकांत जैन ने जानकारी देते हुए बताया कि मंदिर परिसर को भव्य एवं आकर्षक रूप प्रदान किया जा रहा है। मुख्य वेदी का निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है तथा अब उस पर कलात्मक सज्जा, प्रकाश व्यवस्था और पुष्प अलंकरण का कार्य तेजी से किया जा रहा है।

पूरे मंदिर परिसर को रंग-बिरंगी झालरों, तोरणद्वारों और आध्यात्मिक संदेशों से सजाया जा रहा है, जिससे श्रद्धालुओं को दिव्य अनुभूति हो सके। प्रतिष्ठाचार्य के सानिध्य में सभी धार्मिक क्रियाएं विधि-विधानपूर्वक संपन्न कराई जाएंगी। महोत्सव के दौरान अभिषेक, शांतिधारा, पूजन, विधान,और विशेष अनुष्ठान आयोजित होंगे। जन्म एवं तप कल्याणक महोत्सव के आयोजन से वातावरण आध्यात्मिक ऊर्जा से ओतप्रोत रहेगा।
सांस्कृतिक कार्यक्रमों की तैयारियाँ भी पूरे उत्साह के साथ चल रही हैं। बच्चे, युवक-युवतियां और महिलाएं नियमित रूप से अभ्यास कर रहे हैं। अद्वितीय सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से जैन धर्म की परंपराओं, त्याग और तप की प्रेरणादायक कथाओं को मंचित किया जाएगा।

कार्यक्रम के प्रमुख आकर्षणों में किड्स गेमिंग जोन, 16 सपनों का भव्य प्रदर्शन, तत्व गोष्ठियों का आयोजन तथा ख्यातिप्राप्त विद्वानों के प्रवचन शामिल रहेंगे। तत्व गोष्ठियों में धर्म, दर्शन और जीवन मूल्यों पर गहन चर्चा की जाएगी, जिससे समाज को आध्यात्मिक दिशा मिलेगी।
मीडिया से बातचीत में आराध्य जैन ने इस धर्म कार्य में लाभ अर्जित करने का आह्वान नगर की जैन समाज एवं पास की 100 किलोमीटर की समस्त जैन समाज जन से की है।

सामूहिक शादी 2026 के फॉर्म जमा करने की आखिरी तारीख बड़ी, अब 1 मार्च 2026 तक कर सकेंगे फार्म जमा

0
38928

इटावा (संवाददाता : पंकज राठौर)। शहर इटावा ऑल इंडिया उलेमा व मशाइख़ बोर्ड यूनिट इटावा की तरफ से होने वाला निःशुल्क सामूहिक शादी सम्मेलन के फॉर्म जमा करने का शिलशिला जारी है। पंजाब केसरी ऑफिस नई बस्ती स्थित कार्यकाल पर हुई बैठक में ऑल इंडिया उलेमा व मशाइख़ बोर्ड यूनिट इटावा के नेतृत्व में होने वाली सामूहिक गरीब लड़कियों का शादी सम्मेलन 2026 के फॉर्म जमा किए गए।

इस दौरान ऑल इंडिया उलेमा व मशाइख़ बोर्ड इटावा यूनिट के जिला अध्यक्ष हाजी शेख शकील अहमद ने कहा कि जो बहन बेटी गरीब, परेशान, बेसहारा है और उनके मां बाप या परिवार के सदस्य बेटी की शादी करने में असमर्थ है। वह लोग शादी के फॉर्म भरकर ऑल इंडिया उलेमा व मशाइख़ बोर्ड यूनिट के किसी भी सदस्य को जमा कर दे। जिससे उन सभी बहन बेटी की शादी सम्मेलन समारोह में हो सके ।उन्होंने कहा कि फॉर्म जमा करने की आखिरी तारीख 20 फरवरी से बढ़ाकर 1 मार्च 2026 कर दी गई है।

क़ौमी तहफ्फुज कमेटी के संयोजक खादिम अब्बास साहब ने कहा कि लड़कियों की शादी करवाना नेक काम है हम सभी की जिम्मेदारी बनती है कि किसी भी बहन बेटी की शादी हो उसमें जरूर मदद करें। उन्होंने कहा जिन बहन बेटियों का निकाह हज़रत सैय्यद मोहम्मद अशरफ अशरफी अल जीलानी राष्ट्रीय अध्यक्ष ऑल इंडिया उलेमा व मशाइख़ बोर्ड एवं चेयरमैन वर्ल्ड सूफ़ी फोरम कछौछा शरीफ पढ़ेंगे और अपना कीमती समय देंगे इससे अच्छा उन बहन बेटियों के लिए सौभाग्य की बात क्या होगी।
उन्होंने कहा कि फॉर्म जमा करने की आखिरी तारीख 1मार्च है ।उसके बाद फिर कोई फार्म जमा नहीं होगा।

इस मौके पर उपस्थित रहे ऑल इंडिया उलेमा व मशाइख़ बोर्ड यूनिट इटावा के जिला अध्यक्ष हाजी शेख शकील अहमद, क़ौमी तहफ्फुज कमेटी के संयोजक खादिम अब्बास, इंसानी भाईचारा समिति के अध्यक्ष मोहम्मद आमीन, इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया वेलफेयर एसोसिएशन भारत इटावा के जिला अध्यक्ष सैफ तैमूरी, आजाद समाज पार्टी कांशीराम के कानपुर मंडल प्रभारी अभिषेक आजाद, श्याम टेलर , मोज़म अली,
आदि लोगों की उपस्थित उल्लेखनीय रही।