Home Blog Page 3

भाजपा बूथ सम्मेलन में बजट चर्चा: विकसित भारत की दिशा में ऐतिहासिक कदम — अरुण कुमार अन्नू

0
31270

जसवंतनगर, इटावा (संवाददाता – पंकज राठौर)। भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित बूथ सम्मेलन के दौरान बजट चर्चा कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष अरुण कुमार अन्नू ने केंद्र सरकार के हालिया बजट को देश के विकास, रोजगार सृजन और आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम बताया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में प्रस्तुत बजट भारत को वैश्विक स्तर पर और अधिक सशक्त बनाने वाला है।

उन्होंने कहा कि भारत केवल सबसे तेज़ी से बढ़ती अर्थव्यवस्था बनने तक सीमित नहीं रहना चाहता, बल्कि जल्द ही दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने के लक्ष्य के साथ आगे बढ़ रहा है। यह बजट 140 करोड़ देशवासियों की आकांक्षाओं को प्रतिबिंबित करता है और तीन प्रमुख उद्देश्यों — आर्थिक वृद्धि को गति देना, आमजन की अपेक्षाओं को पूरा करना और समावेशी विकास — पर केंद्रित है।

जिलाध्यक्ष ने बताया कि बजट में इंफ्रास्ट्रक्चर, उद्योग, कृषि और युवाओं को विकास का ग्रोथ इंजन बनाने पर विशेष जोर दिया गया है। हाई स्पीड रेल कॉरिडोर, रेलवे के आधुनिकीकरण और राष्ट्रीय राजमार्गों के मल्टी मॉडल लॉजिस्टिक कॉरिडोर से उत्तर प्रदेश को विशेष लाभ मिलने की बात भी उन्होंने कही, क्योंकि यह राज्य पूर्व-पश्चिम और उत्तर-दक्षिण रेल नेटवर्क का प्रमुख केंद्र है।

उन्होंने यह भी बताया कि व्यक्तिगत उपयोग की आयातित वस्तुओं पर टैरिफ दर 20 प्रतिशत से घटाकर 10 प्रतिशत किए जाने से उपभोक्ताओं को राहत मिलेगी। साथ ही कैंसर सहित अन्य गंभीर बीमारियों के इलाज में उपयोग होने वाली 36 जीवन रक्षक दवाओं को सीमा शुल्क से छूट दिए जाने से लाखों परिवारों का इलाज खर्च कम होगा। उन्होंने कहा कि यह बजट वर्ष 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य को साकार करने की मजबूत आधारशिला है।

पूर्व प्रत्याशी विवेक शाक्य ने कहा कि बजट में शिक्षा, उद्योग, ऊर्जा और रोजगार सृजन को प्राथमिकता दी गई है। स्कूलों और कॉलेजों में आधुनिक लैब, लाइब्रेरी और डिजिटल सुविधाओं के विकास से युवाओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिलेगी।

कार्यक्रम में पूर्व सांसद प्रेमदास कठेरिया, डॉ. राजबहादुर, प्रशांत राव चौबे, रजत चौधरी, मुकेश यादव, जितेंद्र राजपूत, सीपू चौधरी, अभिषेक शुक्ला, संजय मिश्रा, पुष्पेंद्र अग्निहोत्री, आशीष अग्निहोत्री, जितेंद्र शीलू तोमर, अमित मिश्रा, सुरेश गुप्ता, हासिम अंसारी सहित अनेक भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन भाजपा नेता जितेंद्र गोड ने किया।

ऑल इंडिया उलेमा व मशाइख़ बोर्ड करेगा गरीब बेटियों का सामूहिक विवाह

0
31267

जसवंतनगर/इटावा (संवाददाता: पंकज राठौर)। ब्लॉक क्षेत्र जसवंतनगर के सराय भूपत कटेखेड़ा में इंसानी भाईचारा प्रेम सद्भाव समिति के अध्यक्ष मोहम्मद आमीन के निवास पर ऑल इंडिया उलेमा व मशाइख़ बोर्ड, इटावा यूनिट के नेतृत्व में आयोजित होने वाले सामूहिक विवाह सम्मेलन 2026 के लिए आवेदन फार्म जमा करने का कार्य जारी है।

बोर्ड के जिला अध्यक्ष हाजी शेख शकील अहमद और मीडिया प्रभारी मोहम्मद अजीम ने संयुक्त रूप से बताया कि यह सामूहिक विवाह सम्मेलन आर्थिक रूप से कमजोर, बेसहारा और जरूरतमंद परिवारों की बेटियों के विवाह के लिए आयोजित किया जा रहा है। जिन परिवारों को अपनी बेटी की शादी करने में आर्थिक परेशानी आ रही है, वे इस सम्मेलन के माध्यम से विवाह करा सकते हैं।

उन्होंने बताया कि इच्छुक परिवार जल्द से जल्द अपने आवेदन फार्म ऑल इंडिया उलेमा व मशाइख़ बोर्ड, इटावा यूनिट के पास जमा कर दें। फार्म जमा करने की अंतिम तिथि 20 फरवरी निर्धारित की गई है। इसके बाद कोई आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष हाजी शेख शकील अहमद, मोहम्मद आमीन, नगर अध्यक्ष मोहम्मद कैफ, मीडिया प्रभारी मोहम्मद अजीम, खजांची रजी साहब, जावेद मास्टर, महासचिव चांद, उपाध्यक्ष अज़हर फरीदी, सलाहकार तहसीन, अकरम, अभिषेक आजाद, लक्की जाटव, इस्तियाक अली, मुराद अली, मोहम्मद नाजिम, सद्दाम, मुमताज अहमद, समीर राइन सहित कई पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे।

सर्वसम्मति से ब्लॉक में सफाई कर्मचारी संघ की नई कार्यकारिणी गठित, अधिकारों की लड़ाई होगी मजबूत

0
31264
फोटो: ब्लॉक सभागार में मौजूद सफाई कर्मचारी एवं नवनिर्वाचित पदाधिकारी।

जसवंतनगर, इटावा (संवाददाता : पंकज राठौर)। उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ की जसवंतनगर ब्लॉक इकाई की नई कार्यकारिणी का गठन सोमवार को सर्वसम्मति से किया गया। ब्लॉक के सभी सफाई कर्मचारियों की उपस्थिति में आयोजित इस संगठनात्मक कार्यक्रम में कर्मचारियों के अधिकारों की रक्षा, समस्याओं के समाधान और सम्मानजनक कार्य वातावरण सुनिश्चित कराने का संकल्प लिया गया।

कार्यक्रम का आयोजन सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) देवेंद्र पाल सिंह की उपस्थिति में हुआ, जिसमें खंड विकास अधिकारी डॉ. मनोज कुमार भी मौजूद रहे। बैठक में संगठन को और अधिक सक्रिय और मजबूत बनाने पर जोर दिया गया।

नवनिर्वाचित ब्लॉक अध्यक्ष जीवन कुमार वाल्मीकि ने कहा कि संगठन अब ब्लॉक स्तर पर कर्मचारियों की आवाज मजबूती से उठाएगा और किसी भी प्रकार का शोषण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जिलाध्यक्ष राजीव वाल्मीकि ने अपने संबोधन में कहा कि सफाई कर्मचारी पंचायत व्यवस्था की रीढ़ हैं और उनके वेतन, सुरक्षा उपकरण, कार्यस्थल से जुड़ी समस्याओं तथा सामाजिक सम्मान के मुद्दों को प्राथमिकता से उठाया जाएगा।

जिला संरक्षक व जिला प्रभारी शिवरतन कठेरिया ने कर्मचारियों से एकजुट रहने का आह्वान करते हुए कहा कि संगठन की मजबूती से ही मांगें शासन-प्रशासन तक प्रभावी ढंग से पहुंचती हैं। जिला मंत्री महिपाल सिंह ने भी स्पष्ट किया कि कर्मचारियों का शोषण किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जाएगा। जिला कोषाध्यक्ष मनोज कुमार, संगठन मंत्री प्रहलाद कुमार, कार्यवाहक अध्यक्ष नीरज कुमार और उपाध्यक्ष अरुण प्रकाश ने भी एकता पर बल दिया।

सर्वसम्मति से गठित कार्यकारिणी में मलखान सिंह को ब्लॉक संरक्षक, जीवन वाल्मीकि को ब्लॉक अध्यक्ष, राजीव कुमार शाक्य को ब्लॉक मंत्री, अवधेश कुमार को ब्लॉक कोषाध्यक्ष और शिवप्रकाश को संगठन मंत्री चुना गया। यतेन्द्र राजपूत को संप्रेक्षक, विनोद कुमार शाक्य को कार्यवाहक अध्यक्ष तथा सत्यकिशुन और मनोज कुमार को वरिष्ठ उपाध्यक्ष बनाया गया।

इसके अलावा ललित कुमार शाक्य को ब्लॉक प्रभारी, सरला देवी, सतीश चंद्र और राजीव कुमार (मोहम्मतपुर जसोहन) को उपाध्यक्ष, अन्नू देवी, नरोत्तम और अभयराम को संयुक्त मंत्री तथा शिवबालक को प्रचार मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई।

कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष व जिला प्रभारी द्वारा सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। इसके बाद खंड विकास अधिकारी, सहायक विकास अधिकारी (पंचायत), एडीओ कृषि सहित अन्य अतिथियों को पुष्पमालाएं पहनाकर और शील्ड भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता धर्मेंद्र कुमार, जिलाध्यक्ष चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी महासंघ इटावा ने की।

ट्यूशन टीचर ने 13 साल की छात्रा को एक्स्ट्रा क्लास के बहाने बुलाकर किया रेप, प्रेग्नेंट हुई बच्ची तो खुली पोल

0
30028

गुजरात के भरूच जिले से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है. यहां एक 63 साल के बुजुर्ग टीचर ने अपनी ही 13 साल की छात्रा के साथ रेप किया. इस घिनौनी करतूत का खुलासा तब हुआ जब मासूम छात्रा गर्भवती हुई, फिलहाल पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया है।

क्या है पूरा मामला?

यह पूरा मामला भरूच के अंकलेश्वर तहसील का बताया जा रहा है, पीड़ित बच्ची पिछले कुछ समय से 63 वर्षीय आरोपी टीचर के पास ट्यूशन पढ़ने जा रही थी। आरोपी शिक्षक ने पढ़ाई के बहाने मासूम का भरोसा जीता और फिर रविवार को एक्स्ट्रा क्लास के नाम पर उसे अकेले बुलाना शुरू कर दिया। इसी दौरान उसने बच्ची के साथ कई बार गलत काम किया।

आरोप है कि आरोपी ने बच्ची को डरा-धमका कर चुप करा दिया था। उसने छात्रा को किसी को कुछ भी बताने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी थी। डर के मारे बच्ची काफी समय तक खामोश रही लेकिन उसकी तबीयत बिगड़ने पर सच्चाई सामने आ गई हैं।

डॉक्टर की जांच में हुआ खुलासा

जब बच्ची को लगातार पेट में दर्द रहने लगा तो परिजन उसे डॉक्टर के पास ले गए। महिला डॉक्टर ने जब जांच की तो रिपोर्ट देखकर सब दंग रह गए। मासूम करीब डेढ़ महीने की प्रेग्नेंट थी, परिजनों के बार-बार पूछने पर छात्रा फूट-फूट कर रोने लगी और टीचर की पूरी करतूत बयां कर दी।

पुलिस की कार्रवाई

बच्ची की मां की शिकायत पर अंकलेश्वर बी-डिवीजन पुलिस ने तुरंत एक्शन लिया है, पुलिस ने आरोपी टीचर के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। उसे हिरासत में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Gold Silver Price Today: 8 फरवरी को सोने महंगा हुआ या सस्ती, खरीदने से पहले चेक करे भाव

0
Gold Silver Price Today: 8 फरवरी को सोने महंगा हुआ या सस्ती, खरीदने से पहले चेक करे भाव

Gold Silver Price Today: भारतीय बाजार में सोने चांदी की कीमतों में उतार चढ़ाव देखने को मिलता है। भारतीय सर्राफा बाजार में आज यानी 8 फरवरी 2026 को सोने और चांदी की कीमतों में हलचल देखने को मिली है। अगर आप आज शादी-ब्याह या निवेश के लिए सोना खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो जेब थोड़ी और ढीली करनी पड़ेगी।

Gold Silver Price Today

  • 24 कैरेट सोना: आज MCX पर 10 ग्राम शुद्ध सोने की कीमत 1,55,270 रुपये दर्ज की गई है।
  • चांदी की चमक: चांदी की कीमतों में भी भारी उछाल देखा जा रहा है। आज एक किलोग्राम चांदी का भाव 2,49,499 रुपये के करीब पहुंच गया है।

बृहद विधिक साक्षरता सेवा शिविर की तैयारी को लेकर जनपद न्यायालय में हुई समीक्षा बैठक

0
26476

इटावा (संवाददाता : पंकज राठौर)। उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशानुसार 22 फरवरी 2026 को आयोजित होने वाले बृहद विधिक साक्षरता सेवा शिविर की तैयारियों के क्रम में शनिवार को जनपद न्यायालय इटावा के सभागार में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता माननीय जनपद न्यायाधीश श्री रजत सिंह जैन ने की। बैठक में जनपद के समस्त प्रशासनिक अधिकारियों की सहभागिता रही। इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री बृजेश कुमार श्रीवास्तव, विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्रीमती आरती द्विवेदी, समस्त न्यायिक अधिकारीगण तथा जिले के 26 अधिकार मित्र उपस्थित रहे।

माननीय जनपद न्यायाधीश श्री रजत सिंह जैन ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि 22 फरवरी 2026 को प्रस्तावित बृहद सेवा शिविर का उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक विधिक सहायता पहुंचाना है। उन्होंने सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने, शिविर का व्यापक प्रचार-प्रसार करने तथा अधिक से अधिक पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ दिलाने के निर्देश दिए। बैठक के दौरान शिविर में दी जाने वाली सेवाओं, व्यवस्थाओं और विभागीय जिम्मेदारियों पर भी विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही समयबद्ध एवं प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष जोर दिया गया।

इसी क्रम में केंद्रीय कारागार इटावा में निरुद्ध बंदियों द्वारा अनुरोध बंधिया के अंतर्गत हस्तनिर्मित वस्तुएं जैसे मोमबत्तियां और अगरबत्तियों की बिक्री हेतु सभागार में एक स्टॉल भी लगाया गया। अधिकारियों एवं उपस्थित जनों ने इसमें बढ़-चढ़कर खरीदारी कर बंदियों के प्रयासों की सराहना की।
बैठक के अंत में सभी अधिकारियों ने बृहद विधिक साक्षरता सेवा शिविर को सफल बनाने के लिए पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।

संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित, 11 शिकायतें दर्ज किसी का भी मौके पर निस्तारण नहीं

0
26577

जसवंतनगर (संवाददाता : पंकज राठौर)। तहसील सभागार में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन उप जिलाधिकारी कुमार सत्यमजीत की अध्यक्षता में किया गया। समाधान दिवस में कुल 11 शिकायतें प्राप्त हुईं, लेकिन किसी भी शिकायत का मौके पर निस्तारण नहीं हो सका। सभी मामलों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को शीघ्र और प्रभावी निस्तारण के निर्देश दिए गए।

शिकायतकर्ताओं में ग्राम पीपरीपुरा निवासी भगवान दास ने बताया कि गांव की आबादी का पानी भरकर उनके खेतों में चला जाता है, जिससे फसलें लगातार खराब हो रही हैं। जनकपुर गांव के उदयभान सिंह ने चकमार्ग पर अवैध कब्जे की शिकायत करते हुए उसे कब्जा मुक्त कराने की मांग की। वहीं ग्राम पिपरादी निवासी बृजेश कुमार ने आरोप लगाया कि गांव की नालियां कचरे से अटी पड़ी हैं, जबकि ग्राम पंचायत सचिव द्वारा सफाई के नाम पर भुगतान किया जा रहा है।

ग्राम राजपुर के देशराज सिंह ने शिकायत दर्ज कराई कि गांव में बनी सीसी रोड पर कुछ लोग जानवर बांध देते हैं, जिससे रास्ता अवरुद्ध हो जाता है और ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी होती है। ग्राम बिहारीपुरा के शिवराज सिंह ने गांव की सड़कों पर भरे पानी की निकासी न होने की समस्या उठाई, जिससे जनजीवन प्रभावित हो रहा है। इस अवसर पर तहसीलदार नेहा सचान, क्षेत्राधिकारी आयुषी सिंह, खंड शिक्षा अधिकारी गिरीश कुमार सहित अन्य विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Gold Silver Price Today: 7 फरवरी को सोना हुआ सस्ता, जाने ताजा भाव

0
Gold Silver Price Today: 7 फरवरी को सोना हुआ सस्ता, जाने ताजा भाव

Gold Silver Price Today: सोने के भाव में सुबह भारी ग‍िरावट के बाद दोपहर में कुछ वक्‍त के ल‍िए सोने के रेट में तेजी देखी गई. 6 फरवरी को सुबह सोने की कीमत 3000 से ज्‍यादा की ग‍िरावट के साथ खुली थी। सोने का भाव 401 रुपये ग‍िरकर 155,050 रुपये प्रत‍ि 10 ग्राम पर बंद हुआ है। वहीं चांदी का रेट भी 393 रुपये ग‍िरकर 249,499 रुपये प्रति‍ क‍िलोग्राम के स्‍तर पर बंद हुआ।

आज 7 फरवरी 2026 को भारतीय सर्राफा बाजार में सोने की कीमतों में गिरावट का रुख बना हुआ है. भारत के प्रमुख शहरों में 22 कैरेट और 24 कैरेट सोने के आज के औसत भाव (प्रति 10 ग्राम) दिए गए हैं।

Gold Price Today

  • दिल्ली (NCR): 153,860 रुपये
  • मुंबई: 153,710 रुपये
  • गाजियाबाद : 153,860 रुपये
  • चेन्नई : 155,460 रुपये
  • बेंगलुरु : 153,710 रुपये
  • कोलकाता : 153,710 रुपये
  • लखनऊ/जयपुर : 153,860 रुपये

बता दें क‍ि ऊपर दिए गए भावों में GST (3%), मेकिंग चार्जेस और अन्य स्थानीय कर शामिल नहीं हैं।

क्रिकेटर रिंकू सिंह का फेसबुक अकाउंट हैक, 16 लाख फॉलोअर्स वाली मोनेटाइज्ड आईडी से कमाई डायवर्ट

0
क्रिकेटर रिंकू सिंह का फेसबुक अकाउंट हैक, 16 लाख फॉलोअर्स वाली मोनेटाइज्ड आईडी से कमाई डायवर्ट

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार फिनिशर रिंकू सिंह का फेसबुक अकाउंट हैक होने का मामला सामने आया है। साइबर ठगों ने उनके आधिकारिक फेसबुक अकाउंट पर कब्जा कर लिया है, जिसके करीब 16 लाख फॉलोअर्स हैं और जो मोनेटाइज्ड भी है।

बताया जा रहा है कि हैकर्स ने अकाउंट से जुड़ी ईमेल आईडी बदल दी और पेज से होने वाली कमाई को अपने खाते में डायवर्ट कर लिया। रिंकू सिंह पिछले कुछ महीनों से लगातार क्रिकेट मैचों और टूर्नामेंट में व्यस्त थे, जिसके चलते उन्हें इस हैकिंग की जानकारी देर से मिल पाई। इस मामले की सूचना मिलते ही अलीगढ़ पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए साइबर थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने मेटा और फेसबुक से अकाउंट से जुड़े सभी डेटा रिकॉर्ड मांगे हैं।

साथ ही आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए एक स्पेशल टीम भी गठित कर दी गई है। साइबर एक्सपर्ट्स की मदद से अकाउंट रिकवरी और ठगों तक पहुंचने की कोशिश जारी है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध लिंक पर क्लिक न करें और सोशल मीडिया अकाउंट की सुरक्षा के लिए टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन जरूर ऑन रखें।

PM Kisan Yojana: किसानों के बैंक खाता में इस दिन आयेंगे 2000 रुपया, लिस्ट में चेक करें अपना नाम

0
PM Kisan Yojana: किसानों के बैंक खाता में इस दिन आयेंगे 2000 रुपया, लिस्ट में चेक करें अपना नाम

PM Kisan Yojana: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की शुरुआत देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा की गई। इस योजना का उद्देश्य किसानों की आर्थिक मदद प्रदान करना है। पीएम किसान सम्मान योजना की अब तक 21 किस्तें किसानों के बैंक खाता में आई है। अब किसान इस योजना की 22 वीं किस्त का बेसब्री से इंतजार कर रहे है। अब किसानों के बैंक खाता में 22वीं किस्त मार्च महीने में भेजी जाएगी। लेकिन जिन्ह किसानों को ई केवाईसी नहीं है, वह किस्त आने से पहले फटाफट केवाईसी प्रक्रिया को पूरा कर ले, सभी योजना की अगली किस्त बैंक खाता में आएगी।

ई-केवाईसी नहीं है तो खाते में नहीं आएंगे पैसे

सरकारी योजना के तहत किसानों को साल में 3 बार अप्रैल-जुलाई, अगस्त-नवंबर और दिसंबर-मार्च के दौरान 2000 रुपया मिलते हैं। पीएम किसान योजना के तहत लाभ पाने के लिए पंजीकृत किसानों को ओटीपी आधारित ई-केवाईसी कराना अनिवार्य है। अगर आपने अपना ई-केवाईसी नहीं कराया तो आपको पीएम किसान की 22वीं किस्त का लाभ नहीं मिलेगा।

पीएम किसान की लिस्ट में कैसे चेक करें अपना नाम

  • पीएम किसान की आधिकारिक वेबसाइट https://pmkisan.gov.in/ पर जाएं।
  • अब ‘Beneficiary List’ लिखे बड़े से बॉक्स पर
  • अब अपना राज्य, जिला, उप जिला, ब्लॉक और गांव चुनें और Get Report पर
  • आपकी स्क्रीन पर सभी लाभार्थियों की पूरी लिस्ट आ जाएगी।