Home Blog Page 2

ब्लॉक परिसर में मिशन पंजीकरण अभियान के तहत 42 जन्म प्रमाण पत्र वितरित

0
33452

जसवंतनगर (संवाददाता : पंकज राठौर)। मुख्य विकास अधिकारी अजय कुमार गौतम की पहल पर संचालित मिशन पंजीकरण अभियान के अंतर्गत शुक्रवार को 42 जन्म प्रमाण पत्र वितरित किए गए। जिला विकास अधिकारी राकेश प्रसाद ने प्रमाण पत्र खंड शिक्षा अधिकारी गिरीश कुमार को सौंपे, ताकि संबंधित विद्यार्थियों तक इन्हें शीघ्र पहुंचाया जा सके।
जिला विकास अधिकारी ने बताया कि अभियान का उद्देश्य सरकारी विद्यालयों में अध्ययनरत गरीब एवं वंचित वर्ग के बच्चों का जन्म पंजीकरण सुनिश्चित करना है। जन्म प्रमाण पत्र के अभाव में बच्चों को छात्रवृत्ति, पेंशन, आधार पंजीकरण तथा अन्य शासकीय योजनाओं का लाभ लेने में कठिनाई होती है। ऐसे में प्रशासन ने शत-प्रतिशत पंजीकरण का लक्ष्य निर्धारित किया है।

खंड शिक्षा अधिकारी ने सभी प्रधानाध्यापकों से अपील की कि जिन विद्यार्थियों के जन्म प्रमाण पत्र अब तक नहीं बने हैं, उनकी सूची शीघ्र उपलब्ध कराएं, ताकि अभियान के माध्यम से उनका पंजीकरण कराया जा सके। खंड विकास अधिकारी डॉ. मनोज कुमार ने कहा कि प्रत्येक बच्चे का जन्म पंजीकरण सुनिश्चित करना प्रशासन की प्राथमिकता है।
इस अवसर पर एडीओ पंचायत देवेन्द्र सिंह, एडीओ कृषि बलवीर सिंह, पंचायत सचिव अवनीश, रजनीश, सुमित, नीरज, सुषमा, वर्षा और आकांक्षा सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

चौधरी चरण सिंह पी. जी. कॉलेज हेंवरा में 21 फरवरी को होगा विराट कवि सम्मेलन, तैयारियां अंतिम चरण में

0
33449

जसवंतनगर (संवाददाता : पंकज राठौर) इटावा। भारत रत्न एवं देश के पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की पावन स्मृतियों को समर्पित विराट कवि सम्मेलन का आयोजन 21 फरवरी शनिवार को प्रातः 10 बजे हेवरा स्थित चौधरी चरण सिंह पी.जी. कॉलेज, हेवरा के ऑडिटोरियम में किया जाएगा। कार्यक्रम को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं।
विधायक प्रतिनिधि अजेंद्र गौर ने बताया कि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में बदायूं के सांसद आदित्य यादव मौजूद रहेंगे। कवि सम्मेलन में प्रदेश व देश के ख्यातिलब्ध कवि और शायर अपनी प्रस्तुतियां देंगे। आमंत्रित कवियों में सबीना अदीब, डॉ. राजीव राज, गौरी मिश्रा, कुमार मनोज, योगिता चौहान, रौनक इटावी, मयंक विधोलिया, प्रदीप तिवारी और तीरथ राज यादव शामिल हैं। संचालन सतीश मधुप करेंगे।

आयोजकों के अनुसार कार्यक्रम का उद्देश्य चौधरी चरण सिंह के किसान हितैषी विचारों और नीतियों को जन-जन तक पहुंचाना है। साहित्य प्रेमियों, छात्र-छात्राओं और क्षेत्रीय गणमान्य व्यक्तियों की बड़ी भागीदारी की उम्मीद जताई जा रही है। कॉलेज प्रशासन व प्रबंध समिति ने बताया कि कार्यक्रम की सभी व्यवस्थाएं लगभग पूरी कर ली गई हैं। आयोजकों ने अधिक से अधिक लोगों से समय पर पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।

करंट से राष्ट्रीय पक्षी मोर की मौत, ग्रामीणों ने तिरंगे में लपेट वन विभाग को सौंपा।

0
32553
फोटो :- तिरंगे में लपेट कर वन कर्मियों को सौंपते राष्ट्रीय पक्षी मोर का शव।

जसवंतनगर, (संवाददाता : पंकज राठौर) इटावा। बलरई थाना क्षेत्र के घुरहा जाखन गांव में मंगलवार शाम करीब 7 बजे करंट लगने से राष्ट्रीय पक्षी मोर की मौत हो गई। बताया गया कि मोर उड़ते समय विद्युत पोल और तार से टकरा गया, जिससे वह जमीन पर गिर पड़ा। मौके पर मौजूद बच्चों व ग्रामीणों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन कुछ ही देर में उसकी हालत बिगड़ गई और मौत हो गई।

सूचना पर वन विभाग को अवगत कराया गया। वन दरोगा सचिन यादव के निर्देश पर वन रक्षक ब्रह्म सिंह व डालचंद्र ने शव कब्जे में लिया। ग्रामीणों ने सम्मान स्वरूप मृत मोर को तिरंगे में लपेटकर वन विभाग को सौंपा। क्षेत्रीय वनाधिकारी अमित सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद राष्ट्रीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा।

महाशिवरात्रि व रमजान को लेकर शांति समिति की बैठक, अफवाह फैलाने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई

0
32459
फोटो :- बैठक की अध्यक्षता करती सीओ आयुषी सिंह।

जसवंतनगर, (संवाददाता : पंकज राठौर) इटावा। आगामी महाशिवरात्रि एवं रमजान के पवित्र माह को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से बुधवार को थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता क्षेत्राधिकारी आयुषी सिंह ने की। इस दौरान थानाध्यक्ष कमल भाटी सहित अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।
बैठक में नगर व क्षेत्र के विभिन्न धर्मों और समुदायों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। सीओ आयुषी सिंह ने संवाद करते हुए सभी से आपसी सौहार्द बनाए रखने की अपील की। उन्होंने स्पष्ट कहा कि त्योहारों के दौरान किसी भी प्रकार की अफवाह, हुड़दंग या कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। माहौल खराब करने वालों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने नगर पंचायत व संबंधित विभागों को साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। धार्मिक स्थलों के आसपास विशेष स्वच्छता रखने पर जोर दिया गया। बैठक में उपनिरीक्षक ललित चतुर्वेदी, कृष्ण कुमार समेत पुलिसकर्मी उपस्थित रहे।

जनपद न्यायालय इटावा में ई-सेवा केंद्र का उद्घाटन, न्यायिक सेवाएं सरल

0
32453

इटावा। जनपद न्यायालय इटावा परिसर में आम नागरिकों को न्यायिक सेवाएं सरल व सुलभ कराने के उद्देश्य से स्थापित ई-सेवा केंद्र का उद्घाटन जिला न्यायाधीश रजत सिंह जैन द्वारा किया गया। उद्घाटन अवसर पर न्यायिक अधिकारियों एवं कर्मचारियों की उपस्थिति रही। इस अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव आरती द्विवेदी ने बताया कि ई-सेवा केंद्र के माध्यम से न्यायालय से संबंधित विभिन्न सेवाएं आमजन को निशुल्क उपलब्ध कराई जाएंगी।

नागरिक अपने वादों की स्थिति, अगली तिथि, आदेश की जानकारी, जमानत व जेल से संबंधित प्रकरणों की जानकारी, ई-फाइलिंग संबंधी सहायता सहित अन्य न्यायिक कार्यों की जानकारी इस केंद्र से प्राप्त कर सकेंगे। उन्होंने बताया कि ई-सेवा केंद्र का उद्देश्य न्यायालय और आम जनता के बीच की दूरी को कम करना है, जिससे लोगों को अनावश्यक भटकाव से राहत मिले और समय व धन की बचत हो सके। कार्यक्रम में अपर जिला न्यायाधीश प्रथम अवधेश कुमार, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अश्विनी कुमार सहित अन्य न्यायिक अधिकारी व न्यायालय कर्मचारी उपस्थित रहे।

औरैया एसपी ने की जनसुनवाई, थाना प्रभारियों को दिए निस्तारण के निर्देश

0
31623

औरैया के पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस कार्यालय में जनसुनवाई का आयोजन किया गया, जिसमें फरियादियों की समस्याएं सुनकर उनके त्वरित समाधान के निर्देश दिए गए। इस दौरान एसपी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जनपद के सभी थाना प्रभारियों से सीधे संवाद किया। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि जनता से जुड़ी शिकायतों का समयबद्ध, पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। साथ ही लंबित प्रकरणों की नियमित समीक्षा करने और पीड़ितों को अनावश्यक रूप से थाने के चक्कर न लगवाने पर जोर दिया। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जनसुनवाई का उद्देश्य लोगों को त्वरित न्याय और बेहतर पुलिस सेवा उपलब्ध कराना है।

औरैया: सस्ती पर्यटन यात्रा के झांसे में ठगी करने वाला अंतर्राज्यीय साइबर ठग गिरफ्तार

0
31617

औरैया। उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में साइबर क्राइम के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत साइबर थाना पुलिस ने एक अंतर्राज्यीय साइबर अपराधी को गिरफ्तार किया है। आरोपी सस्ती और लुभावनी पर्यटन यात्राओं के नाम पर लोगों को ठग रहा था।

पुलिस अधीक्षक औरैया के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक औरैया तथा क्षेत्राधिकारी बिधूना/साइबर के कुशल पर्यवेक्षण में साइबर क्राइम टीम ने यह कार्रवाई की। दिनांक 10 फरवरी 2026 की रात करीब 2:50 बजे, थाना कोतवाली औरैया क्षेत्र के जिला संयुक्त चिकित्सालय (100 शैय्या अस्पताल) के पास से अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।

अभियुक्त के पास से बरामद सामान

31618
  • 02 लैपटॉप
  • 10 एटीएम कार्ड
  • 01 मोबाइल फोन
  • टूर एंड ट्रैवल्स से संबंधित कार्ड
  • 1,19,400 रुपये नकद

शिकायतों का आधार

एनसीआरपी/प्रतिबिंब पोर्टल पर गुजरात (भरौच), तेलंगाना, लखनऊ (उत्तर प्रदेश), नई दिल्ली और मुंबई से प्राप्त विभिन्न शिकायतों के आधार पर टीम सक्रिय थी। मुखबिर की सूचना पर आरोपी को पकड़ा गया।

गिरफ्तार अभियुक्त

प्रवीन्द्र प्रताप सिंह उर्फ ओमजी, पुत्र इंद्रपाल सिंह, निवासी ग्राम रुद्रुआ सांफर, थाना अजीतमल, जनपद औरैया, उम्र लगभग 30 वर्ष।

पूछताछ में खुलासा

आरोपी ने बताया कि वह पहले एक ट्रैवल कंपनी में काम करता था, जहां से उसने टूर पैकेज का काम सीखा। उसने फेसबुक पर ‘WE WANT TRIP’ नाम से एक पेज बनाया। इस पेज पर सस्ते और आकर्षक पर्यटन ऑफर पोस्ट करके लोगों को लुभाता था। इच्छुक लोग दिए गए मोबाइल नंबर पर संपर्क करते, फिर आरोपी जालसाजी और धोखाधड़ी से उन्हें फंसाकर अपने बैंक खातों में पैसे ट्रांसफर करवा लेता था। इस मामले में साइबर थाना औरैया में अभियोग दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि ऑनलाइन किसी भी आकर्षक ऑफर पर पैसे ट्रांसफर करने से पहले उसकी सत्यता जांच लें और संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत साइबर सेल को सूचित करें।

एसपी ने SPEL कार्यक्रम के तहत छात्रों को अपराध और पुलिस कार्यशैली की दी जानकारी

0
एसपी ने SPEL कार्यक्रम के तहत छात्रों को अपराध और पुलिस कार्यशैली की दी जानकारी

औरैया। प्रदेश शासन के निर्देश पर छात्र-छात्राओं को सामाजिक समस्याओं के प्रति जागरूक और संवेदनशील बनाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे SPEL कार्यक्रम के अंतर्गत औरैया में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक (एसपी) औरैया ने विद्यार्थियों को विभिन्न प्रकार के अपराधों, उनसे बचाव के उपायों तथा पुलिस की कार्यशैली के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

कार्यक्रम में छात्रों को मानव व्यवहार, तनाव प्रबंधन और सामाजिक जिम्मेदारियों को समझने के बारे में भी बताया गया। एसपी ने कहा कि युवा पीढ़ी को सही जानकारी और मार्गदर्शन मिलना बेहद जरूरी है, ताकि वे अपराध से दूर रहें और समाज में सकारात्मक भूमिका निभा सकें। विद्यार्थियों ने कार्यक्रम में रुचि लेते हुए सवाल भी पूछे, जिनका अधिकारियों ने विस्तार से उत्तर दिया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों में जागरूकता, आत्मविश्वास और सामाजिक समझ विकसित करना रहा।

मथुरा: एक ही परिवार के 5 शव घर में मिले, रसोई की दीवार पर लिखा आत्महत्या का संदेश

0
31299

मथुरा के महावन क्षेत्र के खप्परपुर गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक ही परिवार के पांच लोगों की लाश घर में मिली। मृतकों में पति-पत्नी मनीष (35) और सीमा (32), उनकी पांच वर्षीय बेटी हनी, चार वर्षीय बेटी प्रियांशी और दो वर्षीय बेटा पंकज शामिल हैं।
शवों के पास दूध के गिलास पाए गए हैं, जिससे पुलिस का अनुमान है कि परिवार ने दूध में जहर मिलाकर आत्महत्या की हो सकती है। घटनास्थल पर स्थानीय पुलिस और आला अधिकारी पहुंचकर जांच में जुट गए हैं। फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है।

पुलिस के अनुसार, घर की रसोई की दीवार पर लिखा गया संदेश “हम स्वयं आत्महत्या कर रहे हैं” मिला है। मनीष के परिवार और पड़ोसियों से पूछताछ जारी है। बताया गया है कि कुछ दिन पहले ही परिवार का पिता का देहांत हुआ था। मनीष के भतीजे ने बताया कि सुबह देर तक जब परिवार का दरवाजा नहीं खोला गया, तो उन्होंने गेट तोड़कर अंदर प्रवेश किया। सभी की मौत हो चुकी थी। परिवार के लोग इस घटना से स्तब्ध हैं और किसी प्रकार का विवाद या झगड़ा सामने नहीं आया है। मृतकों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा जा रहा है, जिससे मौत के सही कारण का पता चल सकेगा।

पत्रकार को व्हाट्सएप पर गाली और धमकी देने वाला नामजद, मुकदमा दर्ज

0
31273

सैफई, इटावा (संवाददाता – पंकज राठौर)। थाना सैफई क्षेत्र के एक पत्रकार को व्हाट्सएप पर गाली-गलौज और धमकी देने के मामले में पुलिस ने नामजद आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित पत्रकार की तहरीर पर यह कार्रवाई की गई है।

इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष और सैफई निवासी पत्रकार सुघर सिंह ने बताया कि दिनांक 24 दिसंबर 2025 को मध्य रात्रि करीब 12:39 बजे मोबाइल नंबर 9555555248 से उनके व्हाट्सएप नंबर 9457262323 पर आपत्तिजनक संदेश भेजे गए। संदेश भेजने वाले ने खुद को सोनू यादव पुत्र ख्यालीराम, निवासी 599/ए डीडी जनता फ्लैट, थाना बदरपुर, नई दिल्ली बताया और गंदी गालियां देते हुए फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी दी।

पीड़ित के अनुसार, सोनू यादव एवं अन्य के विरुद्ध उन्होंने पहले ही दिनांक 05 नवंबर 2024 को थाना सैफई में मुकदमा अपराध संख्या 207/24, धारा 352, 351(3), 67 तथा एससी/एसटी एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज कराया था। इस मामले में आरोप पत्र संख्या 34/25 दिनांक 24 फरवरी 2025 को माननीय न्यायालय में प्रेषित किया जा चुका है।

पत्रकार का आरोप है कि उसी मुकदमे में समझौते का दबाव बनाने के उद्देश्य से आरोपी द्वारा धमकी भरे संदेश भेजे जा रहे हैं। थाना सैफई पुलिस ने तहरीर के आधार पर नामजद आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।