औरैया। थाना अछल्दा पुलिस ने उ0नि0 राजेंद्र सिंह और उ0नि0 रामस्वरूप सिंह के नेतृत्व में एक वारंटी अभियुक्त शरद कुमार उर्फ पिंटू, पुत्र अमर सिंह, निवासी बेलीपुर, थाना अछल्दा, जनपद औरैया को गिरफ्तार किया हैं. अभियुक्त के खिलाफ मु0अ0स0 35/23, धारा 457/380/411 भादवि0 के तहत मामला दर्ज था। उसे गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय औरैया के समक्ष प्रस्तुत किया गया हैं।
औरैया : अछल्दा के वीर सपूत संतोष यादव को नम आंखों से दी विदाई
औरैया। जम्मू में ड्यूटी के दौरान शहीद हुए भारतीय सेना के जवान संतोष यादव का पार्थिव शरीर शनिवार सुबह उनके पैतृक गांव खुमानपुर अछल्दा पहुंचा गया है। तिरंगे में लिपटा शहीद का पार्थिव शरीर जैसे ही गांव में पहुंचा, ग्रामीणों की भीड़ दर्शन के लिए उमड़ पड़ी.
शहीद संतोष यादव औरैया के थाना अछल्दा क्षेत्र बघईपुर के मजरा खुमानपुर के निवासी थे. उनकी शहादत की खबर से गांव में शोक की लहर दौड़ हैं. परिवार, रिश्तेदारों और ग्रामीणों ने नम आंखों से वीर सपूत को अंतिम विदाई दी.
बिधूना : वांछित अभियुक्ता गुड्डी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
औरैया। पुलिस अधीक्षक अभिजित आर. शंकर के निर्देश पर अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना बिधूना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए फरार वांछित अभियुक्ता गुड्डी उर्फ संगीता, पत्नी श्याम उर्फ पप्पू, निवासिनी आदर्शनगर बागडिया मोहल्ला, थाना बिधूना जनपद औरैया, उम्र करीब 35 वर्ष को गिरफ्तार किया।
यह कार्रवाई अपर पुलिस अधीक्षक श्री आलोक मिश्रा के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी बिधूना श्री पृथुयशश्य पुनीत मिश्रा के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी श्री मुकेश बाबू चौहान के नेतृत्व में उपनिरीक्षक गोपालकृष्ण और उनकी टीम द्वारा की गई। अभियुक्ता के खिलाफ मुकदमा संख्या 0083/2025, धारा 60(2) आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज था। गिरफ्तारी के बाद उसे माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।
औरैया में पुलिस की सक्रियता, महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा के लिए जागरूकता अभियान
औरैया। पुलिस अधीक्षक अभिजित आर. शंकर के निर्देशन में मिशन शक्ति फेज 5 अभियान के तहत जनपद के सभी थानों की एंटी-रोमियो टीमों ने सक्रियता दिखाई हैं। इस दौरान प्रमुख स्कूलों, बाजारों, रेलवे स्टेशन, भीड़-भाड़ वाले स्थानों और पार्कों पर चेकिंग की गई। संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ के साथ-साथ महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया।
उन्हें महिला सुरक्षा हेल्पलाइन नंबर 1090, 1076, 112 के बारे में जानकारी दी गई। इसके अतिरिक्त, सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और साइबर अपराधों से बचाव के लिए भी जागरूकता फैलाई गई। यह अभियान महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पुलिस की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
औरैया पुलिस की बड़ी कामयाबी, 25,000 रुपये का इनामी गैंगस्टर गिरफ्तार
औरैया। पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस अधीक्षक और थानाध्यक्ष बेला के नेतृत्व में 25,000 रुपये के इनामी गैंगस्टर अभियुक्त रहमान उर्फ अरबी कुरैशी को गिरफ्तार किया हैं। अभियुक्त पर गैंगस्टर एक्ट सहित कई गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। यह कार्रवाई अपराध नियंत्रण और वांछित अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत हुई है।
अभियुक्त पर पहले से 25,000 रुपये का इनाम घोषित था और माननीय अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश, एफटीसी प्रथम, औरैया द्वारा गैर-जमानती वारंट जारी किया गया था।
रहमान उर्फ अरबी कुरैशी का आपराधिक इतिहास लंबा है। उसके खिलाफ थाना बेला में मु.अ.सं. 25/25, धारा 3(1) गैंगस्टर एक्ट, मु.अ.सं. 169/24, धारा 309(6) बीएनएस, और थाना ऐरावाकटरा में मु.अ.सं. 134/24, धारा 305ए/317(2) बीएनएस, साथ ही थाना इन्द्रगढ़, कन्नौज में मु.अ.सं. 261/24, धारा 303(2) बीएनएस दर्ज हैं। यह गिरफ्तारी अपराधियों में दहशत पैदा करने वाली है। गिरफ्तार अभियुक्त को नियमानुसार माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।
इटावा में कथावाचक की पिटाई, 4 गिरफ्तार, अखिलेश की चेतावनी
उत्तर प्रदेश के इटावा जिले के दांदरपुर गांव में यादव जाति के कथावाचक और उनके सहयोगी के साथ ब्राह्मण समुदाय के लोगों द्वारा मारपीट और सिर मुंडवाने की घटना सामने आई हैं। वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस ने मुख्य आरोपी समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कड़ी कार्रवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। पीड़ितों ने अपमान और प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए न्याय की मांग की है।
इटावा में कथावाचक के साथ मारपीट और बाल काटने की घटना, चार आरोपी गिरफ्तार
इटावा। जिले के थाना बकेवर क्षेत्र के ग्राम दादरपुर में 21 जून 2025 को हुई सनसनीखेज घटना सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है. इस घटना में एक कथावाचक और उनके सहयोगी के साथ मारपीट और अभद्रता कर उनके बाल काट दिए गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
23 जून 2025 को सुबह 8:24 बजे पुलिस मुख्यालय की सोशल मीडिया टीम को ट्विटर पर एक वीडियो प्राप्त हुआ, जिसमें कथावाचक के बाल काटे जाने की घटना दर्ज थी। वीडियो के आधार पर तत्काल कार्रवाई करते हुए मामला जनपद इटावा पुलिस को भेजा गया। अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण और क्षेत्राधिकारी भरथना ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच शुरू की।
जांच में पता चला कि 21 जून को ग्राम दादरपुर में सामूहिक भागवत कथा का आयोजन किया गया था। कथावाचक मुकुट मणि यादव, पुत्र राम प्रकाश, निवासी ग्राम जवाहरपुर, थाना सिविल लाइन, इटावा, ने आयोजकों को अपने आप को ब्राह्मण बताया था, जबकि वह यादव जाति से हैं। इस बात को लेकर ग्रामवासियों ने कथावाचक मुकुट मणि और उनके सहयोगी संत कुमार यादव के साथ मारपीट की, अभद्रता की और उनके बाल काट दिए।
वायरल वीडियो के आधार पर पीड़ित संत कुमार यादव की तहरीर पर थाना बकेवर में 23 जून 2025 को 15:00 बजे मुकदमा संख्या 169/2025, धारा 115(2)/309(2)/351(2)/352 बीएनएसएस के तहत मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों—आशीष तिवारी (21), उत्तम अवस्थी (19), प्रथम दुबे उर्फ मनु दुबे (24), और निक्की अवस्थी (30)—को गिरफ्तार कर लिया। निक्की अवस्थी पर बाल काटने का मुख्य आरोप है। सभी आरोपियों को 24 जून 2025 को जेल भेज दिया गया।
पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और अन्य संलिप्त लोगों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। इस घटना ने क्षेत्र में तनाव पैदा कर दिया है।
औरैया पुलिस ने चलाया महिला सुरक्षा जागरूकता अभियान
औरैया: पुलिस अधीक्षक अभिजित आर. शंकर के निर्देशन में मिशन शक्ति फेज 5 अभियान के तहत जनपद के सभी थानों की एंटी-रोमियो टीमों ने सक्रियता दिखाई हैं। टीमों ने प्रमुख स्कूलों, बाजारों, रेलवे स्टेशन, भीड़-भाड़ वाले स्थानों और पार्कों में चेकिंग अभियान को चलाया हैं।
इस दौरान संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की गई और महिलाओं व बालिकाओं को सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। उन्हें महिला हेल्पलाइन नंबर 1090, 1076, 112 के साथ-साथ सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और साइबर अपराधों से बचाव की जानकारी दी गई।
अजीतमल पुलिस ने तीन वारंटियों को किया गिरफ्तार
औरैया: जिले के अजीतमल पुलिस टीम द्वारा वांछित/वारंटियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के द्वारा 3 अभियुक्तों को गिरफ़्तार किया गया है.
अभियुक्त शिवनेश पुत्र माधव, पिंटू उर्फ जंगबहादुर और टिंकू उर्फ सिद्धार्थ बहादुर पुत्र रुपराम, निवासी सैदपुर, थाना अजीतमल, जिला औरैया को गिरफ्तार किया गया है. सभी अभियुक्तों को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है.
औरैया : नाबालिग बच्ची को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने वाला युवक गिरफ्तार
औरैया। जिले के अजीतमल पुलिस ने नाबालिग बच्ची को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के मामले में अभियुक्त प्रशान्त राजावत पुत्र रामवीर सिंह को गिरफ्तार किया है.
अभियुक्त पर मुकदमा संख्या 362/2025, धारा 74, 87, 137(2), 351(2), 352 BNS व 7/8 पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई हुई है. अभियुक्त को हिरासत में लिया गया है. नाबालिग बच्ची को अभियुक्त से सकुशल बरामद कर लिया गया है.