Home Blog Page 21

UP Weather Alert: यूपी के कई जिलों में झमाझम बारिश की संभावना, ऑरेंज अलर्ट जारी

0

UP Weather Alert: उत्तर प्रदेश में मानसून ने दस्तक दे दी है, यूपी के कई जिले अभी भी भीषण गर्मी से झुलस रहे है. भारतीय मौसम विभाग नें 22 जून और 23 जून को यूपी के कई जिलों में भारी बारिश की संभावना बताई है. वही मौसम विभाग ने आंधी और बिजली गिरने की भी चेतावनी को जारी किया है. मौसम विभाग ने प्रदेश में ऑरेंज अलर्ट जारी को अगले 48 घंटे के लिए जारी किया है.

यूपी के इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट

यूपी के कई जिलों में तेज बारिश की संभावना है, जिसमें नोएडा, गाजियाबाद, मेरठ, हापुड़, बदायूं, मुरादाबाद, अमरोहा, बिजनौर, पीलीभीत, बरेली, रामपुर, शाहजहांपुर, संभल, वाराणसी, प्रयागराज, अमेठी, रायबरेली, मिर्जापुर, चंदौली, सोनभद्र, प्रतापगढ़, सीतापुर, कानपुर नगर, कानपुर देहात, जालौन, इटावा, औरैया, फतेहपुर, कौशांबी, बहराइच, चित्रकूट, संत रविदास नगर, महोबा, हमीरपुर, बुलंदशहर, आगरा, फिरोजाबाद जिला शामिल है.

Infinix GT30 Pro 5G: इन्फिनिक्स के फोन पर मिल रहा जबरदस्त डिस्काउंट, सस्ते में खरीदे गेमिंग फोन

0

Infinix GT30 Pro 5G: इन्फिनिक्स कंपनी का GT30 Pro 5G फोन को कंपनी ने लॉन्च किया है. कंपनी अपने इस स्मार्टफोन पर डिस्काउंट दे रही है. कंपनी 8000 रुपया तक का डिस्काउंट को दे रही है. यह स्मार्टफोन एक बहुत ही बेहतरीन गेमिंग फोन होने वाला है. आइए डिटेल्स में आपको Infinix GT30 Pro 5G के बारे में जानकारी देने वाले है.

Infinix GT30 Pro 5G Price

Infinix GT30 Pro 5G फोन को खास तौर पर गेमिंग के लिए डिजाइन किया गया है. इस फोन में 12GB रैम और 256GB का स्टोरेज मिलता है. इस वेरियंट के मॉडल पर कंपनी के द्वारा 8,000 रुपया का डिस्काउंट दिया जाता है. कंपनी ने इस फोन को 34,999 रुपये में पेश किया था, अब डिस्काउंट के बाद यह फोन 26,999 रुपये में खरीदा सकते है. आप इस फोन को फ्लिपकार्ट पर खरीद सकते हैं.

Infinix GT 30 Pro 5G Features

Infinix GT 30 Pro 5G फोन में मीडियाटेक दिमेंसिटी 8350 अल्टीमेट का दमदार प्रोसेसर मिलता है. फोन में 6.78 इंच की 1.5K 144Hz को सपोर्ट करने वाली एमोलेड डिस्प्ले मिलती है. फोन में फोटोग्राफी के लिए 108MP का रियर कैमरा मिलता है. वही फोन में सेल्फी के लिए 13MP का कैमरा मिलता है.

फोन को पावर देने के लिए 5,500mAh की बैटरी मिलती है, इसको चार्ज करने के लिए 45W का फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है. वही 30W का वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट मिलता है. धूल और पानी से बचाने के लिए IP64 रेटिंग मिलता है. फोन में सेफ्टी के लिए इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर मिलता है.

Auraiya News : ग्राम प्रधान के खिलाफ आंदोलन की चेतावनी: विनीता चौधरी

0

Auraiya News : औरैया जिला के ब्लॉक अछल्दा के ग्राम पंचायत लहटोरिया में ग्राम प्रधान के खिलाफ गंभीर आरोपों के साथ ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग की है। प्रार्थिनी विनीता चौधरी और सैकड़ों ग्रामीणों ने प्रशासन से प्रधान को तत्काल हटाने, पंचायत निधि बंद करने और नई टीम गठन करके जांच करने की मांग की है। आरोप है कि प्रधान ने मनरेगा में 14 से 18 वर्ष के किशोरों से बाल मजदूरी करवाई है, जातिगत भेदभाव किया और आर्थिक अनियमितताओं को अंजाम दिया हैं।

ग्रामीणों का कहना है कि नाली, खड़ंजा, इंटरलॉकिंग, आवास, शौचालय, जल मिशन और स्वच्छ भारत मिशन जैसे कार्यों में अनियमितताएं बरती गईं। इसके अलावा, पंचायत मेट और जल मिशन में भर्ती प्रक्रिया में गड़बड़ी और अयोग्य कर्मचारियों की नियुक्ति का भी आरोप है। ग्रामीणों ने 2021 से 2025 तक पंचायत निधियों के उपयोग और कार्यों की निष्पक्ष जांच की मांग की है, जिसमें दोषी पाए जाने पर सरकारी धन की वसूली और कानूनी कार्रवाई की अपील की जाए।

विनीता चौधरी जो सामाजिक जागरूकता शिक्षा सुरक्षा जनकल्याण फाउंडेशन की अध्यक्ष है, उन्होंने ने ग्रामीणों के साथ मिलकर जनसुनवाई ऐप के माध्यम से शिकायत दर्ज की है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि निष्पक्ष जांच और प्रधान को पदमुक्त नहीं किया गया, तो ग्रामीण आंदोलन करने को मजबूर होंगे। ग्राम पंचायत लहटोरिया के लोगों की यह लड़ाई न केवल स्थानीय प्रशासन, बल्कि सामाजिक न्याय और पारदर्शिता के लिए भी एक मिसाल बन सकती है।

Auraiya News : पुलिस ने दुष्कर्म के दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

0

औरैया (Auraiya News) : पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में दो वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया हैं। इस दौरान कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद हुई हैं। इस मामले का मुकदमा संख्या 247/2025, धारा 64(1)/87/61(2) बीएनएस के तहत दर्ज किया गया है।

गिरफ्तारी प्रभारी निरीक्षक मुकेश बाबू चौहान, कांस्टेबल विजय पाल और भूपेंद्र सिंह और पुलिस टीम के द्वारा हुई है। अभियुक्तों को न्यायालय में पेश किया गया है।

बिधूना पुलिस ने दो चोरों को चोरी के माल के साथ किया गिरफ्तार

0

औरैया। जिले के बिधूना थाना पुलिस ने 22 जून 2025 को चोरी और टप्पेबाजी के दो अभियुक्तों, मनोज गिहार उर्फ भगवान कंजड (40 वर्ष) और अजय उर्फ पिल्ला (25 वर्ष) को पलरा मोड़ के पास मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार किया। पुलिस अधीक्षक अभिजित आर शंकर के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक आलोक मिश्रा और क्षेत्राधिकारी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी मुकेश बाबू चौहान के नेतृत्व में यह कार्यवाही हुई है।

अभियुक्तों के पास से दो 315 बोर तमंचे, चार जिंदा कारतूस, 11,000 रुपये नकद और घटना में प्रयुक्त बिना नंबर की सुपर स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद हुई है। दोनों के खिलाफ थाना हाजा में मुकदमा संख्या 249/2025 और 250/2025 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट व धारा 317(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया, अभियुक्तों को न्यायालय भेज दिया गया है।

Upcoming Cars in India: महिंद्रा पेश करने वाली है एक्यूवी कार, मिलेगा दमदार इंजन और आकर्षक डिजाइन

0

Upcoming Cars in India: ऑटो डेस्क। भारतीय बाजार में महिंद्रा ऑटो मोबाइल निर्माता कंपनी की कारें काफी बिक रही हैं, अपनी नई एक्सयूवी कार को अब कंपनी पेश करने की तैयारी कर रही हैं. कंपनी की यह कार Hyundai और Tata Motors की कारो को कड़ी टक्कर देने वाली है. महिंद्रा कंपनी नई Bolero Neo, XUV700 Facelift को पेश करने वाली है. हम आपको डिटल्स में महिंद्रा की आने वाली एक्सयूवी कार (Upcoming Cars in India) के बारे में बताने वाले है.

Upcoming Cars in India

महिंद्रा कंपनी अपनी नई एक्सयूवी कारो को पेश करने की तैयारी कर रही है, कंपनी अपनी अपकमिंग कारो में थार, बोलेरो और XUV700 को पेश करने वाली है. यह दमदार इंजन परफॉर्मेंस के साथ आने वाली है, Upcoming Cars in India के डिजाइन में कुछ बदलाव देखने को भी मिलने वाला है.

Mahindra Thar 3 Door Facelift

महिंद्रा थार की 3-डोर थार का अपडेटेड वर्जन को कंपनी पेश करने वाली है, महिंद्रा थार को अपडेटेड वर्जन के साथ थार को नई शेप में पेश करेंगी. महिंद्रा 3-डोर थार को भारत की सड़कों पर टेस्ट ड्राइव के दौरान देखा गया है. इस दौरान नई थार की तस्वीरें सामने आई है. इसमें आपको हेडलैंप, बंपर और अलॉय व्हील्स के साथ नई इंटीरियर देखने को मिलने वाला है.

New Gen Mahindra Bolero Neo

महिंद्रा की बोलेरो को खूब पसंद किया जाता है, कंपनी अब बोलेरो निओ को अपडेट्स वर्जन में पेश करने की तैयारी कर रही है. महिंद्रा बोलेरो निओ को हाल ही में भारत की सड़कों पर टेस्ट ड्राइव के दौरान देखा गया है. कंपनी अपनी अपडेट्स नई बोलेरो को इसी साल 15 अगस्त को इवेंट के दौरान पेश कर सकती है. यह एक्सयूवी लैडर फ्रेम के साथ आकर्षक डिजाइन ल साथ आने वाली है. इसके इंजन और परफॉरमेंस में बदलाव देखने को मिलने वाला है.

Mahindra XUV700 Facelift

महिंद्रा XUV700 का फेसलिफ्टेड को कंपनी पेश करने वाली है. इस एक्सयूवी कार को भी टेस्ट ड्राइव के दौरान भारत की सड़कों पर देखा गया है. नई एक्सयूवी 700 फेसलिफ्ट कार को पेश करने की तैयारी कंपनी कर रही है. इसमे नया हेडलाइट सेटअप और फ्रंट फेसिया देखने को मिलेगा, इसके इंजन और नए अलॉय व्हील्स में बदलाव देखने को मिलने वाला है. इस कार को कंपनी डीजल और पेट्रोल इंजन के साथ पेश करेगी.

Auraiya News : दबंगों का आतंक, नाली विवाद में महिला और वृद्ध पर हमला

0

औरैया (Auraiya News) : जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र के चिचौली गांव में नाली निर्माण को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया. जिसके बाद दबंगों ने एक महिला और वृद्ध पर ईंट और पत्थर से हमला कर दिया, इस दौरान वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गया, ईंट लगने से लहूलुहान हुए वृद्ध जमीन पर गिर गया. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.

UP Panchayat Chunav: यूपी पंचायत चुनाव को लेकर ओबीसी आयोग का गठन

0

UP Panchayat Chunav: उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव की तैयारियाँ तेज़ हो गई हैं. उत्तर प्रदेश सरकार ने आगामी पंचायत चुनाव को लेकर राज्य स्थानीय ग्रामीण निकाय समर्पित पिछड़ा वर्ग (OBC) आयोग के गठन को मंजूरी दी है. शुक्रवार को हुई कैबिनेट की बैठक में यह प्रस्ताव पर मुहर लगने के बाद ही पंचायतीराज विभाग को मंजूरी मिली है.

UP Panchayat Chunav : ओबीसी आयोग गठन का उद्देश्य

पंचायत चुनावों में पिछड़ा वर्ग (OBC) के लिए आरक्षण को लेकर अक्सर विवाद उठते रहते हैं, चुनावों के दौरान अक्सर यह मुद्दा सामने आता है. अब OBC आयोग गठन के बाद निष्पक्ष ढांचा प्रदान करेगा, जो पंचायतों में आरक्षण की सीमाओं को तय करने में मदद करेगा.

औरैया : वन विभाग ने मनाया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

0

औरैया: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर वन विभाग के द्वारा योग कार्यक्रम को किया गया, इस कार्यक्रम के दौरान डिप्टी रेंजर डी.एस. गौतम के द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित कर्मचारी और अधिकारीगण के साथ ग्रामीणों को योग कराया गया. वही इस दौरान एक वृक्ष माँ के नाम से रोपण किया.

डिप्टी रेंजर डी.एस. गौतम ने कहा कि योग सीमाओं, उम्र या पृष्ठभूमि से परे होकर दुनिया को जोड़ने का संदेश देता है. आज योग करोड़ों लोगों के जीवन का हिस्सा बन चुका है. योग करने से बीमारियों से बचा जा सकता है.

औरैया : वन विभाग ने मनाया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम के दौरान रेंजर औरैया धर्मवीर सिंह, रेंजर अछल्दा बृजराज सिंह, डिप्टी रेंजर डी. एस. गौतम, वन दरोगा दिव्याशु कटियार, एवं ग्रामीण समेत अन्य स्टाप उपस्थित रहा।

औरैया : ओडिसा संपर्क क्रांति एक्सप्रेस की बोगी से निकला धुआं, यात्रियों में हड़कंप

0

औरैया: यूपी के अछल्दा में एक एक्सप्रेस ट्रेन की बोगी से अचानक धुआं निकलने लगा, जिससे यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। घटना के बाद ट्रेन को इमरजेंसी ब्रेक लगाकर रोका गया हैं, जिसके बाद यात्री बोगी से उतरकर भागने लगे. रेलवे स्टाफ और सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी, प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, धुंए का कारण ट्रेन का ब्रेक सिस्टम बताया जा रहा है. ओडिसा संपर्क क्रांति एक्सप्रेस को कानपुर की ओर रवाना कर दिया गया, रेलवे प्रशासन ने मामले की गहन जांच के आदेश दिए हैं.