Home Blog Page 21

DFCCIL कंचौसी में रेल संपत्ति चोरी के मामले में दो गिरफ्तार, चोरी का सामान बरामद

0

कंचौसी (औरैया)। बीते दिनांक 01-02 मार्च 2025 की रात DFCCIL/कंचौसी के IMS डिपो में विद्युत स्टोर से सिक्योरिटी गार्ड प्रबल प्रताप सिंह द्वारा ड्यूटी के दौरान 08 मीटर कॉपर वायर, 16 ड्रॉपर वायर, 08 कनेक्टर और लगभग 10 किलो स्क्रैप (अनुमानित कीमत 18,000 रुपये) की चोरी का मामला सामने आया। Sr. DSC/प्रयागराज के निर्देशन और सहायक सुरक्षा आयुक्त/कानपुर के पर्यवेक्षण में RPF/फफूँद और क्राइम शाखा/कानपुर की संयुक्त टीम ने निरीक्षक एन.के. यादव के नेतृत्व में कार्रवाई की।

मुखबिर की सूचना पर 04 जुलाई 2025 को मुख्य आरोपी प्रबल प्रताप सिंह (30 वर्ष, निवासी ग्वालियर, मध्य प्रदेश) को कंचौसी तिराहे से गिरफ्तार किया गया। उसकी निशानदेही पर रिसीवर कन्हैया (29 वर्ष, निवासी अंबेडकर नगर, कंचौसी) को चोरी की रेल संपत्ति के साथ गिरफ्तार किया गया। बरामद सामान में 16 ड्रॉपर वायर, 08 मीटर कॉपर वायर, 01 कनेक्टर और अन्य स्क्रैप शामिल हैं। दोनों के खिलाफ RPF पोस्ट फफूँद में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

अछल्दा में मोहर्रम के अवसर पर निकला अलम का शांतिपूर्ण जुलूस

0

औरैया। गुरुवार को मोहर्रम पर्व के अवसर पर कस्बा अछल्दा में अलम का जुलूस बड़े ही अकीदत और जोशो-खरोश के साथ निकाला गया। मुस्लिम समुदाय के लोगों ने शांतिपूर्ण माहौल में सराय बाजार और नहर बाजार में एकत्रित होकर जुलूस में हिस्सा लिया। इस दौरान “या अली, या हुसैन” की सदाओं के साथ मातम किया गया। जुलूस के समापन पर सभी प्रतिभागी अपने-अपने गंतव्य स्थानों की ओर रवाना हुए।

सुरक्षा की दृष्टि से जुलूस के दौरान भारी पुलिस बल तैनात रहा, जिसमें थाना प्रभारी रमेश सिंह भी शामिल थे। इस अवसर पर समाजसेवी ईब्दुल शाह (ईदू), मुस्तकीम अली, इवने अली, जमील खान सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। जुलूस शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न हुआ, जिसने समुदाय के आपसी भाईचारे और एकता को दर्शाया गया।

औरैया में AAP का जोरदार प्रदर्शन, मधुशाला नहीं, पाठशाला चाहिए

0

औरैया। अजीतमल तहसील में आम आदमी पार्टी (AAP) ने योगी सरकार के खिलाफ स्कूल बंद करने और शराब ठेके बढ़ाने के आरोप लगाते हुए जोरदार प्रदर्शन किया। AAP का दावा है कि सरकार ने 27,308 शराब ठेके खोले, जबकि 26,000 से ज्यादा स्कूल पहले ही बंद कर दिए गए।

पार्टी ने 27,000 और प्राथमिक स्कूल बंद करने की कथित योजना का विरोध किया। प्रदर्शन के दौरान AAP कार्यकर्ताओं ने “मधुशाला नहीं, पाठशाला चाहिए” का नारा बुलंद किया और स्कूल बंदी का फैसला वापस लेने की मांग की। इस दौरान राज्यपाल को संबोधित एक ज्ञापन उपजिलाधिकारी को सौंपा गया।

जालौन में अपहरण के बाद विवाहिता की हत्या, इंसाफ के लिए भटक रहे परिजन

0

उत्तर प्रदेश के जालौन जिले में एक महीने पहले एक विवाहिता के अपहरण और हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। डकोर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम डकोर निवासी ऋषि तिवारी की पत्नी का मायके से ससुराल लौटते समय अपहरण हो गया था। परिजनों ने जालौन कोतवाली में गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया था।

लगभग 20 दिन पहले उत्तराखंड के भीमताल की झील में महिला का अर्धनग्न शव मिला। भीमताल पुलिस ने होटलों में लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मृतिका की शिनाख्त ऋषि तिवारी की पत्नी के रूप में की और उनके पति को घटना की सूचना दी। शिनाख्त के बाद परिजन एम्बुलेंस से शव को जालौन लेकर आए।

जालौन कोतवाली में एक व्यक्ति के खिलाफ संगीन धाराओं में नामजद मुकदमा दर्ज किया गया, लेकिन आरोपी अब तक पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। इंसाफ की आस में परिजन दर-दर भटक रहे हैं और उन्होंने जालौन के एसपी से आरोपी की गिरफ्तारी की गुहार लगाई है।

मृतिका के पिता राम कुमार गोस्वामी और पति ऋषि तिवारी ने इस मामले में अपनी पीड़ा व्यक्त की है। परिजनों का कहना है कि पुलिस की सुस्ती के कारण इंसाफ में देरी हो रही है।

यह भी देखें !

औरैया : वन विभाग ने सर्टिफिकेट और वृक्ष को देकर मनाया वन महोत्सव कार्यक्रम

0

औरैया। देश मे हर साल 1 जुलाई से 7 जुलाई तक वन महोत्सव कार्यक्रम को बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है. इसका कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाना है और लोगों को पेड़ लगाने के लिए प्रेरित करने का उद्देश्य है. औरैया जिले में आज वन विभाग के द्वारा वन महोत्सव कार्यक्रम को मनाया गया है.

आज यानी 2 जुलाई 2025 को 50 शैया अस्पताल में ग्रीन गोल्ड सर्टिफिकेट और एक वृक्ष माँ के नाम के साथ नवजात शिशु के स्वस्थ जीवन के लिए एक वृक्ष और सर्टिफिकेट शिशुओ के माता पिता को प्रभागीय वनाधिकारी डा० चन्द्र प्रताप सिंह और उप प्रभागीय वनाधिकारी शाकिब खान ने भेंट को दिया है. वन महोत्सव कार्यक्रम के दौरान डा० सीमा गुप्ता 50 सैय्या अस्पताल औरैया के द्वारा भरपुर सहयोग किया गया, इस दौरान उन्होंने कार्यक्रम की सराहना भी की.

इस कार्यक्रम के दौरान अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित रहे, वही वन विभाग के रेंजर धर्ममीर सिंह औरैया, रेंजर अंगद सिंह, चन्देल बिधूना, रेंजर बृजराज सिंह अछल्दा, डिप्टी रेंजर डी०एस० गौतम, वन दरोगा दिव्यांशु कटियार, वन दरोगा बीटू सिंह, वन रक्षक पवन यादव व अन्य स्टाप उपस्थित रहा है।

PM Kisan Yojana: पीएम किसान योजना के 2000 रुपये इस दिन आयेंगे, ऐसे करें चेक

0

PM Kisan Yojana: केंद्र सरकार किसानों को आर्थिक सहायता के तौर पर हर चार महीने में 2000 रुपया की मदद करती है. इस योजना के द्वारा हर साल 6000 रुपया मिलता है. यह किसानों को फसल करने के लिए दिया जाता है. प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की अब 20वीं क़िस्त का किसान बेसर्बी से इंतजार कर रहे है. अभी किस्त की तारीख का खुलासा नही हुआ है. लेकिन यह उम्मीद की जा रही है, यह क़िस्त कभी भी खाते में आ सकती है.

PM Kisan Yojana की 20वीं क़िस्त कब आयेगी.

PM Kisan Yojana के द्वारा लाभर्थियों किसानों को हर साल 6000 रुपया सरकार की तरफ से मिलते है. यह क़िस्त अप्रैल से जुलाई, अगस्त से नवंबर, दिसंबर से मार्च तक चार किस्तों में मिलती है. अब इस की 20वीं क़िस्त जुलाई में आने की उम्मीद है. लेकिन अभी इसका आधिकारिक तौर पर खुलासा नही हुआ है.

बरमान में निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन, पूर्व राज्यसभा सांसद कैलाश सोनी ने की शिरकत

0

नरसिंहपुर। बरमान कला पंचायत के एनईएस कॉलेज परिसर में 29 जून, रविवार को स्व. श्री शंकरलाल दुबे, स्व. श्रीमती कुसुम दुबे और स्व. श्रीमती पुष्पलता द्विवेदी की पुण्यस्मृति में एक निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पूर्व राज्यसभा सांसद श्री कैलाश सोनी जी ने दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि अर्पित की और शिविर में स्वास्थ्य लाभ लेने आए ग्रामीणों से मुलाकात कर उनका हाल-चाल जाना।

कार्यक्रम के प्रथम चरण में श्रीमती शीतला पटले की विशेष उपस्थिति रही। इस अवसर पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती अनिता राजेंद्र पटैल, सीएमएचओ नरसिंहपुर डॉ. प्रभुदयाल शुक्ला, डॉ. शिवानी दुबे, कार्यक्रम संचालक श्री संतोष दुबे, श्री प्रकाश दुबे, श्री शंकरलाल दुबे, बरमान सरपंच, नागपुर से आए डॉक्टर्स की टीम और नरसिंहपुर जिले के समस्त चिकित्सकों की उपस्थिति उल्लेखनीय रही। इस शिविर के माध्यम से बरमान और आसपास के क्षेत्रों के लोगों को स्वास्थ्य जांच का लाभ बड़ी संख्या में प्राप्त हुआ।

जालौन में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, तीन गिरफ्तार

0

जालौन। जिले के डकोर कोतवाली क्षेत्र में बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के पास जैसारी कला रोड पर पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई। चोरी की योजना बना रहे अंतरजनपदीय बदमाशों पर पुलिस ने कार्रवाई की, जिसमें जवाबी फायरिंग के दौरान दो बदमाशों के पैर में गोली लगी। पुलिस ने मौके से तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया, जबकि एक अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया।

गिरफ्तार बदमाशों के पास से एक ईको कार, दो अवैध असलहे, चार जिंदा कारतूस, चार खोखा कारतूस और 2150 रुपये नकद बरामद किए गए। पकड़े गए बदमाशों पर अन्य जिलों में पहले से ही लगभग दो दर्जन गंभीर मुकदमे दर्ज हैं। एसपी जालौन डॉ. दुर्गेश कुमार ने बताया कि बदमाश चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे।

Auraiya News : औरैया पुलिस ने चलाया महिला सुरक्षा जागरूकता अभियान

0

औरैया : पुलिस अधीक्षक अभिजित आर. शंकर के निर्देशन में मिशन शक्ति फेज 5 अभियान के तहत जनपद के सभी थानों की एंटी-रोमियो टीमों ने सक्रियता दिखाई। इस दौरान प्रमुख स्कूलों, बाजारों, रेलवे स्टेशन, भीड़-भाड़ वाले स्थानों और पार्कों पर चेकिंग की गई। संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ के साथ-साथ महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया।

उन्हें महिला सुरक्षा हेल्पलाइन नंबर 1090, 1076, 112 के बारे में जानकारी दी गई। इसके अतिरिक्त, सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और साइबर अपराधों से बचाव के संबंध में भी लोगों को शिक्षित किया गया, ताकि समाज में सुरक्षित और जागरूक वातावरण का निर्माण हो सके।

Auraiya News: वांछित अभियुक्त को फफूंद पुलिस ने किया गिरफ्तार

0

औरैया। थाना फफूंद पुलिस ने उ0नि0 कमलेश कुमार के नेतृत्व में एक विशेष अभियान चलाकर वांछित अभियुक्त अभिषेक उर्फ हृदयांश पुत्र मनोज तिवारी निवासी करकरापुर थाना रसूलाबाद, जिला कानपुर देहात, उम्र 20 वर्ष को गिरफ्तार किया हैं।

अभियुक्त को मुकदमा संख्या 214/2025, धारा 137(2)/87 बीएनएस के तहत पाता बाईपास, कस्बा फफूंद से 29 जून 2025 को सुबह करीब 08:50 बजे गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के बाद विधिक कार्यवाही पूरी कर अभियुक्त को रिमांड हेतु संबंधित माननीय न्यायालय, औरैया भेजा गया हैं।