जगदीप धनखड़ ने स्वास्थ्य कारणों से उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफा दिया। दिल की गंभीर बीमारी के चलते डॉक्टरों की सलाह पर उन्होंने यह कदम उठाया। AIIMS में मार्च 2025 में भर्ती हुए थे।
यह भी देखें
जगदीप धनखड़ ने स्वास्थ्य कारणों से उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफा दिया। दिल की गंभीर बीमारी के चलते डॉक्टरों की सलाह पर उन्होंने यह कदम उठाया। AIIMS में मार्च 2025 में भर्ती हुए थे।
यह भी देखें
औरैया। यूपी के औरैया जनपद में सदर औरैया कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला ओम नगर में हरियाणा पुलिस पहुंची और मोहल्ला निवासी अंकुर चतुर्वेदी के घर पहुंचकर पुलिस अंकुर के पिता त्रिनेत्र चतुर्वेदी से घर के अन्दर पूछताछ करने लगी , हरियाणा पुलिस को पिता से पूछताछ करते देख अंकुर ने घर की छत पर चढ़कर छलांग लगा दी , घायल अवस्था में परिजनों के द्वारा,50 शैय्या अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टर द्वारा प्रारंभिक उपचार के बाद औरैया के चिचोली स्थिति मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।,मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई , युवक की मौत से परिजनों का रो रोकर हुआ बुरा हाल ।
यूपी के औरैया जनपद के सदर कोतवाली क्षेत्र में मोहल्ला ओम नगर निवासी त्रिनेत्र चतुर्वेदी के घर हरियाणा पुलिस पहुंची , हरियाणा पुलिस साइबर फ्राड के मामले में पूछताछ करने त्रिनेत्र के घर पहुंची और त्रिनेत्र से पूछताछ करने लगी , तभी घर के अंदर मौजूद अंकुर चतुर्वेदी ने डर के कारण घर की छत पर चढ़ गया और छलांग लगा दी , जिसके बाद परिजन आनन फानन में घायल अंकुर को लेकर सरकारी अस्पताल पहुंचे जहां इलाज के दौरान अंकुर की मौत हो गई ।
सदर क्षेत्राधिकारी अशोक कुमार सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि हरियाणा प्रांत के फरीदाबाद जिला के साइबर थाना में पंजीकृत मुकद्दमा अपराध संख्या 171/25 धारा 318( 4)bns के विवेचना के सिलसिले में जनपद औरैया कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला ओमनगर में आई थी। हरियाणा पुलिस टीम द्वारा विवेचनाधीन संदिग्ध युवक अंकुर चतुर्वेदी पुत्र त्रिनेत्र चतुर्वेदी निवासी ओमनगर के घर जाकर परिजनों से पूछताछ की जा रही थी।
उसी समय संदिग्ध युवक अंकुर चतुर्वेदी हरियाणा पुलिस से बचने के फिराक में छत से कूद गए थे। जिससे उसे गंभीर चोटें आई हुई थीं। मौके पर मौजूद हरियाणा पुलिस व परिजनों द्वारा तत्काल घायल को जिला चिकित्सालय लाया गया था। जहां इलाज के द्वारान संदिग्ध युवक अंकुर चतुर्वेदी की मृत्यु हो गई है। परिजन मौके पर मौजूद है। तथा पंचायतनामा पोस्टमार्टम हेतु विधिक कार्यवाही की जा रही है।
औरैया। पुलिस अधीक्षक अभिजित आर. शंकर के निर्देशन में मिशन शक्ति फेज 5 अभियान के तहत जनपद के समस्त थानों की एन्टी-रोमियो टीमों द्वारा प्रमुख स्कूलों, बाजारों, रेलवे स्टेशन, भीड़-भाड़ वाले स्थानों, पार्क आदि पर चेकिंग की गई। इस दौरान संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की गई तथा महिलाओं/बालिकाओं को महिला सुरक्षा हेल्पलाइन नंबर 1090, 1076, 112, सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं व साइबर अपराधों के प्रति जागरूक किया गया।
चन्दौली। भदोही सांसद डॉ बिनोद बिंद अचानक गुरुवार की रात्रि में डीडीयू स्टेशन पर पहुंचे जहां सैकड़ो की संख्या में बाबा बैद्यनाथ धाम जा रहे शिवभक्तों का हाल जाना। कावरियों ने सांसद को देखते ही हर हर महादेव व बोल बम का जोरदार नारा लगाने के साथ ही उनका जोरदार स्वागत किया । कावरियों के बीच सांसद डॉ बिनोद बिंद ने कहा कि सावन का पवित्र व श्रद्धा से भरी यात्रा जो भगवान शिव को समर्पित होती है।
हर साल सावन के महीने में लाखो भक्त दूर दूर से गंगा जल लेकर भोलेनाथ को जलाभिषेक करते है । ऐसे कठिन परिस्थितियों में कांवरियों को कई किलोमीटर तक पैदल भी चलना पड़ता है । ऐसे में उन्हें कई चीजों पर ध्यान रखना चाहिए । सांसद ने स्टेशन पर मौजूद शिव भक्तों से कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान थकान व आराम के लिए रोकना पड़े तो कांवर को सीधे जमीन पर न रखे । यात्रा के पहले संयम ब्रह्मचर्य और शुद्धता बनाये रखना जरूरी है।

तामसिक वस्तुओं से दूर रहे । यात्रा के दौरान शराब तम्बाकू मांसाहार और गाली गलौज से दूर रहे । उन्होंने कहा कि मन, बोलचाल और कर्म तीनों को पवित्र बनाए रखना अनिवार्य है । भगवान शिव को तो वह भक्त प्रिय होता है जो सच्चे मन से श्रद्धा और प्रेम के साथ यात्रा करता है।
कहा कि यात्रा के दौरान किसी भी तरह से दूसरे लोगो को परेशानी देना ट्रैफिक जाम करना धर्म के खिलाफ है यात्रा में अनुशासन और सबके प्रति सहनशीलता बहुत जरूरी है सभी को मिलजुल कर और सम्मान से यात्रा करनी चाहिए ताकि यह तीर्थ यात्रा सफल और पावन बनी रहे । इसके साथ ही सांसद ने शिवभक्तों को यात्रा के दौरान शारीरिक रूप से किसी भी प्रकार का कष्ट होता है उससे संबंधित कई टिप्स भी बताए । सांसद के साथ अवधेश पटेल , धर्मेन्द्र यादव , रवि सहित अन्य लोग मौजूद रहे ।
औरैया। पुलिस अधीक्षक अभिजित आर. शंकर के निर्देशन में जनपद औरैया में एक विशेष बैंक चेकिंग अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत क्षेत्राधिकारी सदर व समस्त थाना प्रभारियों/थानाध्यक्षों ने अपने-अपने क्षेत्रों में टीमें गठित कर बैंकों और एटीएम की गहन जांच की।
चेकिंग के दौरान सीसीटीवी कैमरे, अलार्म सिस्टम, बैंक गार्ड की सतर्कता, और बैंक परिसर के अंदर व बाहर संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की सघन तलाशी ली गई। इस अभियान का उद्देश्य क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करना और संभावित अपराधों पर अंकुश लगाना था।
UP Panchayat Elections: लखनऊ। उत्तर प्रदेश में आगामी पंचायत चुनाव 2026 के लिए पंचायतों का आरक्षण 2011 की जनगणना के आधार पर निर्धारित किया जाएगा। राज्य सरकार के इस निर्णय के तहत ग्राम पंचायतों, क्षेत्र पंचायतों और जिला पंचायतों के लिए आरक्षण प्रक्रिया शीघ्र शुरू होगी।
महिलाओं की राजनीतिक भागीदारी को बढ़ावा देने के लिए 33 प्रतिशत सीटें उनके लिए आरक्षित रखी जाएंगी। अधिकारियों ने बताया कि आरक्षण प्रक्रिया को पारदर्शी और निष्पक्ष बनाने के लिए स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।
जिला प्रशासन को पंचायत चुनाव की तैयारियों के लिए आवश्यक दस्तावेज और जनगणना डेटा के आधार पर कार्य शुरू करने का निर्देश दिया गया है। यह कदम ग्रामीण क्षेत्रों में लोकतांत्रिक प्रक्रिया को सशक्त करने की दिशा में महत्वपूर्ण है।

औरैया। पुलिस अधीक्षक अभिजित आर. शंकर के निर्देशानुसार महिला थाना ककोर में प्रभारी उपनिरीक्षक पूजा राठौर की अध्यक्षता में प्रोजेक्ट नई किरण का आयोजन किया गया। इस पहल के तहत 50 फाइलें दायर की गईं, जिनमें 17 परिवारों को, जो आपसी वैचारिक मतभेदों के कारण अलग होकर टूटने की कगार पर थे, समझा-बुझाकर पुनर्मिलन कराया गया।
इन परिवारों में पति-पत्नी के बीच मनमुटाव और कलह को दूर कर उन्हें एक साथ रहने के लिए राजी किया गया। सभी परिवारों को हंसी-खुशी विदा किया गया। प्रोजेक्ट नई किरण का उद्देश्य बिखरे हुए परिवारों को एक सूत्र में बांधकर सामाजिक और पारिवारिक सौहार्द को बढ़ावा देना है। इस दौरान प्रोजेक्ट के अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे।
अछल्दा (औरैया)। मोहर्रम के पावन अवसर पर रविवार को कस्बा अछल्दा में अकीदतमंदों ने बड़े ही एहतराम और अकीदत के साथ ताजिया जुलूस निकाला। जुलूस की शुरुआत ब्लॉक चौराहे से हुई, जहां से ताजिया को हरीगंज बाजार, सराय बाजार, नहर बाजार और स्टेशन बाजार होते हुए सैय्यद बाबा पर सुपुर्द-ए-खाक किया गया।
जुलूस में क्षेत्रीय लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और “या हुसैन, या हुसैन” की सदाएं बुलंद कीं। मार्ग पर अकीदतमंदों ने सेवा शिविर लगाए और लंगर का आयोजन किया, जिसमें सभी ने शिरकत की। जुलूस में इदु इब्दुल शाह, जमील खान, सुलेमान खान, आविद, शारूख भाई, असलम भाई, फिरोज खान, सगीर खान, सानू खान, अख्तर अली, पतरौल, आमिर खान, पुररू खान, राशिद अली, राजू टेलर, बबलू खान, जावेद, पॉपी, नाजिम खान सहित कई लोग शामिल रहे।
कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। थाना प्रभारी निरीक्षक रमेश सिंह के नेतृत्व में भारी पुलिस बल तैनात किया गया, जो संवेदनशील स्थानों पर नजर रखे रहा। जुलूस शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ, जिससे क्षेत्र में भाईचारे और शांति का संदेश गया।
यह भी देखें !
औरैया। पुलिस अधीक्षक अभिजित आर. शंकर के निर्देशन में मिशन शक्ति फेज 5 अभियान के तहत आज जनपद के सभी थानों की एंटी-रोमियो टीमों ने सक्रिय कार्रवाई की। टीमें प्रमुख स्कूलों, बाजारों, रेलवे स्टेशन, भीड़-भाड़ वाले स्थानों और पार्कों में तैनात रहीं, जहां संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की गई।
महिलाओं और बालिकाओं को महिला सुरक्षा हेल्पलाइन नंबर 1090, 1076, 112 के बारे में जानकारी दी गई। इसके अलावा, सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और साइबर अपराधों से बचाव के प्रति जागरूकता फैलाई गई।
औरैया। थाना अजीतमल पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। अभियुक्त के कब्जे से एक नाजायज तमंचा और जिंदा कारतूस बरामद किया गया। यह कार्रवाई 04 जुलाई 2025 को रात 23:06 बजे चपटा चौराहा के पास की गई।
पुलिस टीम द्वारा चेकिंग और गश्त के दौरान अभियुक्त आरिफ पुत्र अनिल, निवासी ग्राम मेवाती, थाना फफूंद, जनपद औरैया, उम्र 24 वर्ष, को चपटा चौराहा के पास से गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक 0.12 बोर का तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। बरामदगी के आधार पर थाना अजीतमल में मुकदमा संख्या 384/25, धारा 3/25 आयुध अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। अभियुक्त के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
सीसीटीएनएस पोर्टल के अनुसार, आरिफ का आपराधिक इतिहास लंबा है। उसके खिलाफ थाना फफूंद और मूसानगर में कुल 15 मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें हत्या का प्रयास (धारा 307), एनडीपीएस एक्ट, मारपीट, धमकी, और एससी/एसटी एक्ट जैसे गंभीर अपराध शामिल हैं। इससे पूर्व भी वह 2015 में आयुध अधिनियम के तहत गिरफ्तार हो चुका है।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक संजीव कुमार, कांस्टेबल प्रवीण कुमार (205), और कांस्टेबल गोविंद दास (121) शामिल थे। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अपराधियों के खिलाफ सख्ती का संदेश गया है।